संवाददाता, दिल्ली दर्पण टीवी
नई दिल्ली। दिल्ली प्रदेश भाजपा के मंदिर प्रकोष्ठ के अध्यक्ष करनैल सिंह हस्तसाल गांव के विकास नगर क्षेत्र में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में शामिल हुए, जहां उन्होंने सभी ब्राह्मणों को माला पहनाकर सम्मानित किया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया ।
बता दे कि करनैल सिंह पिछले कुछ समय से दिल्ली के मंदिरों के पुजारियों की तनख्वाह और घर की व्यवस्था को लेकर काफी सक्रिय हैं और वे लगातार दिल्ली सरकार से मुल्ला-मौलवियों की तरह वेतन देने की मांग कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें – सफल रही मुंडका प्रीमियर लीग, कराला बनी चैंपियन
दिल्ली भाजपा दिल्ली के ब्राह्मण समाज और पुजारियों के वेतन और सम्मान मिलने के लिए प्रदर्शन कर रही है।
मंदिर प्रकोष्ठ अध्यक्ष करनैल सिंह का लक्ष्य है कि वह सभी ब्राह्मण समाज को एक साथ जोड़े और मंदिरों के पुजारियों के साथ हो रहे अत्याचार और वेतन न मिलने की समस्या को दूर करें।
भागवत कथा आयोजन के अवसर पर पहुंचे करनैल सिंह ने कहा कि मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं और मेरा एक ही लक्ष्य है कि दिल्ली में रहने वाले पुजारियों को वेतन मिले, और घर की व्यवस्था हो। दिल्ली की केजरीवाल सरकार मुल्ला-मौलवियों को तो वेतन दे रही है। हमारे टैक्स का पैसा उन्हें दिया जा रहा है तो पुजारियों को भी दिया जाए।
करनैल सिंह ने कहा कि पार्टी ने उन्हें इस काम के लिए चुना है, यह जिम्मेदारी दी है। यह मेरा सौभाग्य है। मैं अपने लक्ष्य में यशस्वी होऊं, यही चाहता हूं।
इस अवसर पर पुजारियों ने कहा कि करनैल सिंह जी बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। हम लोग तो भूले बैठे थे। मुसलमानों को वेतन मिल रहा है तो दुःख होता है कि ब्राह्मणों को वेतन नहीं मिल रहा। ब्राह्मण कोई भूखा नहीं है लेकिन उन्हें भी सम्मान मिलना चाहिए।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा यूटयूब चैनल दिल्ली दपर्ण टीवी (DELHI DARPAN TV) सब्सक्राइब करें।
आप हमें FACEBOOK,TWITTER और INSTAGRAM पर भी फॉलो पर सकते हैं




