सामग्री पर जाएँ
ताज़ा
दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन: 'नशा मुक्त भारत अभियान' के तहत ₹50 करोड़ की हेरोइन जब्त, लखनऊ में अवैध ड्रग फैक्ट्री का भंडाफोड़नोएडा: 43वीं मंजिल से कूदकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने दी जान, पुलिस जांच में कर्ज और पारिवारिक तनाव का खुलासागाजियाबाद: क्लीनिक पर गलत इलाज से गर्भवती महिला की मौत का आरोप, पुलिस जांच में जुटीगुरुग्राम में द्वारका एक्सप्रेसवे अंडरपास के पास हादसा, ट्रक से कुचलकर बाइक टैक्सी चालक की मौतमेरठ: पति ने दूसरी महिला के साथ पकड़े जाने पर पत्नी को कार के बोनट पर 100 मीटर तक दौड़ाया, दो गिरफ्तारपानीपत: नशा मुक्ति अभियान के तहत पुलिस ने चलाया जागरूकता कार्यक्रम, समाज से की सक्रिय सहयोग की अपील
ताज़ा खबरभारत

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन: 'नशा मुक्त भारत अभियान' के तहत ₹50 करोड़ की हेरोइन जब्त, लखनऊ में अवैध ड्रग फैक्ट्री का भंडाफोड़

- बेगमपुर से हुई कार्रवाई की शुरुआत ,भगोड़ा सप्लायर सोनीपत से गिरफ्तार

Mukesh Rana
Mukesh Ranaविशेष संवाददाता
शेयर
5 अक्तूबर 2026 · 3:23 pm173 व्यूज़
दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन: 'नशा मुक्त भारत अभियान' के तहत ₹50 करोड़ की हेरोइन जब्त, लखनऊ में अवैध ड्रग फैक्ट्री का भंडाफोड़
दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन: 'नशा मुक्त भारत अभियान' के तहत ₹50 करोड़ की हेरोइन जब्त, लखनऊ में अवैध ड्रग फैक्ट्री का भंडाफोड़

मुकेश राणा, दिल्ली दर्पण

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस के रोहिणी जिला स्पेशल स्टाफ ने नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे 'नशा मुक्त भारत अभियान' के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने दिल्ली-एनसीआर से लेकर उत्तर प्रदेश तक फैले एक अंतरराज्यीय हेरोइन सप्लाई और मैन्युफैक्चरिंग सिंडिकेट को ध्वस्त कर दिया है। इस कार्रवाई के दौरान अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगभग ₹50 करोड़ मूल्य की 7.076 किलोग्राम शुद्ध हेरोइन, 3.291 किलोग्राम कच्चा माल, रिफाइनिंग उपकरण, लग्जरी गाड़ियां और नकद राशि बरामद की गई है। मामले में अवैध फैक्ट्री के मालिक और मुख्य सप्लायर समेत चार अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। बेगमपुर से हुई कार्रवाई की शुरुआत

डीसीपी रोहिणी शशांक जायसवाल के अनुसार, जिले में मादक पदार्थों की सप्लाई चेन तोड़ने के लिए एसीपी ऑपरेशन्स अजमेर सिंह की देखरेख और स्पेशल स्टाफ इंस्पेक्टर संदीप गोदारा के नेतृत्व में एसआई राजकुमार, एएसआई हरजीत व टीम की एक विशेष टुकड़ी गठित की गई थी। 16 सितंबर 2026 को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने सेक्टर-32, बेगमपुर में जाल बिछाकर एक ग्रैंड विटारा कार को रोका। कार सवार लक्ष्मण हुड्डा को हिरासत में लेकर जब तलाशी ली गई, तो उसके पास से 300 ग्राम हेरोइन और ₹3 लाख नकद बरामद हुए। इस संबंध में थाना बेगमपुर में एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर संख्या 433/26 दर्ज की गई। भगोड़ा सप्लायर सोनीपत से गिरफ्तार

भगोड़ा सप्लायर सोनीपत से गिरफ्तार**
भगोड़ा सप्लायर सोनीपत से गिरफ्तार**— delhi darpan

लक्ष्मण से पूछताछ के बाद पुलिस टीम ने 17 सितंबर 2026 को हरियाणा के सोनीपत में दबिश देकर मुख्य सप्लायर अनिल उर्फ भोला को गिरफ्तार किया। उसकी महिंद्रा XUV-700 गाड़ी की तलाशी लेने पर 501 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। जांच में सामने आया कि अनिल पर पहले से 12 आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह साल 2025 में भलस्वा डेयरी थाने के एक एनडीपीएस मामले में अंतरिम जमानत पर बाहर आने के बाद से फरार चल रहा था और अदालत द्वारा भगोड़ा घोषित किया जा चुका था।

लखनऊ के रिहायशी इलाके में चल रही थी हेरोइन फैक्ट्री

अनिल से मिली अहम जानकारियों के आधार पर रोहिणी पुलिस की टीम ने 4 अक्टूबर 2026 को उत्तर प्रदेश के लखनऊ स्थित जानकीपुरम इलाके में छापेमारी की। वहां एक रिहायशी मकान के भीतर अवैध रूप से हेरोइन बनाने की फैक्ट्री चलाई जा रही थी। मौके से बबलू नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया गया और 6.275 किलोग्राम ताज़ी बनी हेरोइन बरामद की गई। इसके अलावा हेरोइन तैयार करने में इस्तेमाल होने वाला 3.291 किलोग्राम केमिकल, गैस सिलेंडर, मिक्सर ग्राइंडर, टब और इलेक्ट्रॉनिक तराजू जब्त किए गए। 120 KM पीछा कर बरेली से दबोचा गया सरगना बबलू की निशानदेही पर पुलिस ने सिंडिकेट के सरगना और फैक्ट्री मालिक रुखसार अली उर्फ राजू का पीछा शुरू किया। लगभग 120 किलोमीटर तक चले सघन ऑपरेशन के बाद पुलिस टीम ने रुखसार अली को यूपी के बरेली से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, यह गिरोह कच्चे माल की खरीद से लेकर रिफाइनिंग, प्रोसेसिंग, पैकेजिंग और महानगरों में स्थानीय पेडलर्स तक ड्रग्स पहुंचाने का पूरा चक्र खुद ही संचालित करता था। फिलहाल पुलिस इस पूरे नेटवर्क के वित्तीय स्रोतों, हवाला कड़ियों और कच्चे माल की आपूर्ति करने वाले अन्य सहयोगियों की तलाश में जुटी है।

इनसे संबंधितदिल्ली पुलिसनशा मुक्त भारत अभियानरोहिणी स्पेशल स्टाफहेरोइन जब्तलखनऊ ड्रग फैक्ट्रीएनडीपीएस एक्टक्राइम न्यूज़दिल्ली समाचारदिल्ली दर्पण टीवी
शेयर

लेखक

Mukesh Rana
Mukesh Ranaविशेष संवाददाता
और इनसे Mukesh Rana

टिप्पणियाँ

0

चर्चा में शामिल होने के लिए साइन इन करें। टिप्पणियाँ शिष्टता के लिए संचालित होती हैं।

आगे पढ़ें

संबंधित कवरेज

दिल्ली में 12 करोड़ की हेरोइन बरामद: सोशल मीडिया के जरिए चल रहा था अपराध का काला कारोबार1.6 हज़ार
Breakingभारत

दिल्ली में 12 करोड़ की हेरोइन बरामद: सोशल मीडिया के जरिए चल रहा था अपराध का काला कारोबार

-दिल्ली में 12 करोड़ की हेरोइन बरामद : चांदनी चौक से कुलदीप स्वामी की गिरफ्तारी और स्विफ्ट डिजायर कार से पाकिस्तान निर्मित 2 किलो हेरोइन का खुलासा। -सोशल मीडिया से चलता था सिंडिकेट: इंस्टाग्राम और टेलीग्राम के जरिए कोड वर्ड और नोटों की फोटो से होने वाली डील तथा गिरोह के काले कारोबार की पूरी कहानी।

डिक्की में मिले शव से खुला हत्या का राज, दिल्ली पुलिस ने महाराष्ट्र से 20 वर्षीय आरोपी को दबोचा2.1 हज़ार

डिक्की में मिले शव से खुला हत्या का राज, दिल्ली पुलिस ने महाराष्ट्र से 20 वर्षीय आरोपी को दबोचा

दिल्ली में कार की डिक्की से मिले युवक के शव के मामले में पुलिस ने महाराष्ट्र से 20 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया है. तकनीकी और मानवीय जांच के बाद आरोपी तक पहुंची पुलिस अब हत्या की वजह और अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है.

व्यवस्था के खिलाफ अब खुद उठना होगा खड़े: 'मेरा इलाका, मेरी ज़िम्मेदारी' के संकल्प से ही टूटेगा भ्रष्ट तंत्र का गुरूर978
Breakingभारत

दिल्ली में सिस्टम आईसीयू में : वज़ीरपुर और अशोक विहार में प्रशासनिक मनमानी और भ्रष्टाचार से त्रस्त जनता

-व्यवस्था के खिलाफ अब खुद उठना होगा खड़े: 'मेरा इलाका, मेरी ज़िम्मेदारी' के संकल्प से ही टूटेगा भ्रष्ट तंत्र का गुरूर