सामग्री पर जाएँ
ताज़ा
दिवाली पर एमसीडी का बड़ा तोहफा: 7603 कर्मचारी होंगे पक्के, नक्शा पास कराना भी आसानअशोक विहार की सड़कों पर अंधेरा ! Federation ने LG से की Smart LED लगाने की मांगदिल्ली: दुर्गा पूजा पंडालों में उमड़ी भारी भीड़, सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण के लिए पुलिस और आयोजकों ने कड़े किए नियममेरठ के शक्ति धाम मंदिर में शारदीय नवरात्रि की अष्टमी पर स्थापित हुई अखंड ज्योत, कन्या पूजन का हुआ आयोजनअलवर में दिल दहला देने वाली वारदात: मां ने दो मासूम बच्चों का गला रेता, फिर खुद भी की आत्महत्याफ्रांस में महंगाई को लेकर भड़की हिंसा पर बोले मैक्रों, बर्बरता की निंदा की लेकिन नहीं लगाया आपातकाल
ताज़ा खबरराजनीति

दिवाली पर एमसीडी का बड़ा तोहफा: 7603 कर्मचारी होंगे पक्के, नक्शा पास कराना भी आसान

MCD का बड़ा फैसला ' 7603 कर्मचारी होंगे पक्के & 2000 से अधिक को मिला पदाउन्नति वो एरियर - नक्शा पास करना भी हुआ आसान

Rajender Swami
Rajender SwamiDelhi Darpan
शेयर
19 अक्तूबर 2026 · 12:09 pm347 व्यूज़अपडेटेड 12:13 pmनई दिल्ली
दिवाली पर एमसीडी का बड़ा तोहफा: 7603 कर्मचारी होंगे पक्के, नक्शा पास कराना भी आसान
दिवाली पर एमसीडी का बड़ा तोहफा: 7603 कर्मचारी होंगे पक्के, नक्शा पास कराना भी आसान — दिल्ली दर्पण

राजेंद्र स्वामी ' दिल्ली दर्पण ब्यूरो

नई दिल्ली: दीपावली के त्योहार से ठीक पहले दिल्ली नगर निगम (MCD) ने निगम कर्मचारियों और दिल्ली की जनता को एक बड़ा दिवाली गिफ्ट दिया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए मेयर ने बताया कि निगम प्रशासन ने 'अंत्योदय' और 'ईज़ ऑफ डूइंग बिज़नेस' के विजन को आगे बढ़ाते हुए कई ऐतिहासिक फैसलों पर मुहर लगाई है। इस विशेष प्रेस कॉन्फ्रेंस में मेयर के साथ स्थायी समिति (Standing Committee) की अध्यक्ष सत्या शर्मा और नेता सदन जय भगवान यादव भी मुख्य रूप से मौजूद रहे।

  1. निगम कर्मचारियों के लिए दिवाली का महा-उपहार

7603 कर्मचारी होंगे नियमित: दिवाली के शुभ अवसर पर एमसीडी इतिहास का सबसे बड़ा फैसला लेते हुए 7603 कर्मचारियों को पक्का (परमानेंट) करने का निर्णय लिया गया है। 25 लाख रुपये तक का बकाया (एरियर): सालों से उम्मीद लगाए बैठे कर्मचारियों के बैंक खातों में खुशियां लौटेंगी। निगम उन्हें लगभग 25 लाख रुपये तक का बकाया एरियर देने जा रहा है। पदोन्नति (प्रमोशन) का तोहफा:

निगम के 111 एएसआई (ASI) पद पर तैनात कर्मचारियों को पदोन्नत कर एसआई (निरीक्षक/Inspector) बनाया गया है। 2000 से अधिक परिवारों को सीधा लाभ: पिछले दो महीनों और आगामी दिनों में मिलाकर 2000 से अधिक परिवारों को प्रमोशन, एरियर और नियमितीकरण का सीधा फायदा मिला है। इससे पहले एक माह के भीतर 540 लोगों को अनुकंपा के आधार पर नौकरी दी गई और 1467 दैनिक वेतनभोगियों को नियमित किया गया था।

2. दिल्ली की जनता के लिए दिवाली गिफ्ट:

घर का नक्शा पास कराना हुआ बेहद आसान दिवाली पर नया घर बनाने या सुधार करने की सोच रहे दिल्लीवासियों के लिए ईडब्ल्यूएस (EWS) और छोटे प्लॉटधारकों के नियमों में बड़ी राहत दी गई है: 32 मीटर से 64 मीटर तक के प्लॉट: ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के तहत 32 वर्ग मीटर से लेकर 64 वर्ग मीटर (फ्रीहोल्ड) तक के प्लॉटों के नक्शे और अमलगमेशन (एकत्रीकरण) के लिए अब महीनों इंतजार नहीं करना पड़ेगा। जोनल लेवल पर ही मिलेगी मंजूरी: अब इन फाइलों को स्टैंडिंग कमेटी में भेजने की जरूरत नहीं होगी। ये फाइलें सीधे जोनल लेवल (Zonal Level) पर ही पास कर दी जाएंगी, जिससे जनता को दफ्तरों के चक्कर लगाने और दलालों से मुक्ति मिलेगी। शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार

प्रेस कॉन्फ्रेंस में मेयर, स्थायी समिति अध्यक्ष सत्या शर्मा और नेता सदन जय भगवान यादव ने संयुक्त रूप से कहा कि यह फैसला प्रधानमंत्री जी की 'ईज़ ऑफ डूइंग बिज़नेस' सोच, 'अंत्योदय' के संकल्प और मुख्यमंत्री जी के मार्गदर्शन का परिणाम है। सभी नेताओं ने कर्मचारियों और दिल्ली की सम्मानित जनता को दिवाली की अग्रिम बधाई देते हुए इस ऐतिहासिक फैसले पर खुशी जाहिर की।

इनसे संबंधित: दिल्ली नगर निगमएमसीडी दिवाली तोहफानिगम कर्मचारी नियमितीकरणस्थायी समिति अध्यक्ष सत्या शर्मानेता सदन जय भगवान यादवदिल्ली समाचारईडब्ल्यूएस नक्शा छूट
शेयर

लेखक

टिप्पणियाँ

0

चर्चा में शामिल होने के लिए साइन इन करें। टिप्पणियाँ शिष्टता के लिए संचालित होती हैं।

आगे पढ़ें

संबंधित कवरेज

नई दिल्ली के कनॉट प्लेस में मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर बड़ा प्रदर्शन, कई हिरासत में2.6 हज़ार

नई दिल्ली के कनॉट प्लेस में मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर बड़ा प्रदर्शन, कई हिरासत में

मतदाता सूची से 13 करोड़ नाम हटाए जाने के विरोध में राजधानी के मध्य क्षेत्र में हजारों लोगों ने किया प्रदर्शन।

दिल्ली में प्रदर्शन से पहले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता अभिजीत दिपके हिरासत में, विरोध में जुटे सैकड़ों लोग2.5 हज़ार

दिल्ली में प्रदर्शन से पहले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता अभिजीत दिपके हिरासत में, विरोध में जुटे सैकड़ों लोग

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर आयोजित प्रदर्शन से पहले पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी के नेता अभिजीत दिपके को हिरासत में ले लिया।

मॉडल टाउन में चेन स्नैचिंग का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; दो सोने की चेन, खंजर और फर्जी नंबर प्लेट वाली स्कूटी बरामद3.4 हज़ार

मॉडल टाउन में चेन स्नैचिंग का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; दो सोने की चेन, खंजर और फर्जी नंबर प्लेट वाली स्कूटी बरामद

- दिल्ली के मॉडल टाउन में महिला से चेन लूटने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। दो सोने की चेन, खंजर, फर्जी नंबर प्लेट वाली स्कूटी और मोबाइल बरामद।