सामग्री पर जाएँ
ताज़ा
दिल्ली के पार्कों की सुरक्षा या राजनीतिक मुद्दा? संगम पार्क से वजीरपुर तक उठे सवालभरतपुर की 7 पंचायत समितियों में प्रधान पद के लिए मतदान आज, 4 सीटों पर फंसा पेंचअलवर में 11 पंचायत समितियों के प्रधान पद के लिए मतदान, कांग्रेस 7 जगह आगेमुजफ्फरनगर दंगा: 2013 के तिहरे हत्याकांड में साक्ष्यों के अभाव के चलते आठ आरोपी बरीनोएडा के 10वीं के छात्र ने तैयार किया 'सजग एआई', डे केयर केंद्रों में बच्चों की सुरक्षा पर रखेगा नजरशेख हसीना की वापसी के ऐलान से बांग्लादेश में बढ़ा तनाव, गृह जिले गोपालगंज का विकास फंड रुका

दिल्ली के पार्कों की सुरक्षा या राजनीतिक मुद्दा? संगम पार्क से वजीरपुर तक उठे सवाल

संगम पार्क की घटना में गार्ड और स्थानीय लोगों की सतर्कता से बड़ी वारदात टली, लेकिन सवाल यह है कि वजीरपुर समेत दिल्ली के अन्य असुरक्षित पार्कों की सुरक्षा और बदहाल व्यवस्था पर जिम्मेदार एजेंसियां कब कार्रवाई करेंगी?

Pooja Nagar
Pooja Nagarयोगदानकर्ता
शेयर
27 नवंबर 2026 · 10:17 am135 व्यूज़अपडेटेड 10:26 amnew delhi
दिल्ली के पार्कों की सुरक्षा या राजनीतिक मुद्दा? संगम पार्क से वजीरपुर तक उठे सवाल
दिल्ली के पार्कों की सुरक्षा या राजनीतिक मुद्दा? संगम पार्क से वजीरपुर तक उठे सवाल — delhi darpan tv

दिल्ली दर्पण ब्यूरो:

दिल्ली में आए दिन अपराध की घटनाएं सामने आती रहती हैं। ये अपराध कभी सड़कों पर होते हैं, तो कभी गली-मोहल्लों और सार्वजनिक स्थानों पर। ऐसा ही एक मामला राजधानी दिल्ली के संगम पार्क इलाके के इस्माइल खान पार्क से सामने आया है, जहां एक 40 वर्षीय युवक पर एक छोटी नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप है।

बताया जा रहा है कि घटना के दौरान पार्क में मौजूद गार्ड और स्थानीय लोगों ने सतर्कता दिखाई और आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया। समय रहते दिखाई गई इस सतर्कता की वजह से बच्ची को बचाया जा सका और एक बड़ी अनहोनी टल गई।

लेकिन इस घटना के बाद अब मामला केवल अपराध तक सीमित नहीं रहा। राजनीतिक दलों से लेकर मीडिया तक, हर कोई अपने-अपने एंगल से इस घटना को उठा रहा है। मीडिया में भी अलग-अलग तरह की टिप्पणियां और खबरें सामने आ रही हैं। कहीं पार्कों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए जा रहे हैं, तो कहीं इस घटना को अलग-अलग नजरिए से पेश किया जा रहा है।

वहीं आम आदमी पार्टी और कांग्रेस इस घटना को लेकर दिल्ली के पार्कों में महिलाओं की सुरक्षा का मुद्दा उठा रही हैं। दोनों दलों की ओर से धरना-प्रदर्शन और आंदोलन के जरिए इसे राजनीतिक मुद्दा बनाने और सरकार को घेरने की कोशिश की जा रही है। बीजेपी और अन्य राजनीतिक पक्षों की प्रतिक्रियाएं भी इस बहस का हिस्सा बन रही हैं।

लेकिन यहां एक सवाल जरूर उठता है कि जब एक व्यक्ति पर नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप लगा, तो पार्क में मौजूद गार्ड और स्थानीय लोगों ने समय रहते उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। ऐसे में सबसे पहले उन लोगों की सतर्कता और तत्परता की भी चर्चा होनी चाहिए, जिन्होंने मौके पर कार्रवाई करते हुए बच्ची को बचाने में भूमिका निभाई।

आखिर अपराध को समय रहते रोका गया, आरोपी को पुलिस के हवाले किया गया, लेकिन इस पहलू की प्रशंसा करने के बजाय चर्चा का केंद्र अलग-अलग राजनीतिक टिप्पणियां और आरोप-प्रत्यारोप बनते नजर आ रहे हैं।

जबकि जब इस्माइल खान पार्क का जायजा लिया गया, तो पार्क पूरी तरह साफ-सुथरा और व्यवस्थित नजर आया। यहां सुरक्षा के लिए गार्ड भी मौजूद है और पार्क की व्यवस्था में कोई ऐसी कमी नजर नहीं आई। घटना के दौरान गार्ड और स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को तुरंत दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। इसके बावजूद इस घटना को पार्कों की बदहाल सुरक्षा व्यवस्था से जोड़कर राजनीतिक मुद्दा बनाने की कोशिश की जा रही है।

इतना ही नही मीडिया भी अपने-अपने एंगल से इस मामले को प्रकाशित कर रहा है। सवाल यह है कि क्या अपराध को रोकने में गार्ड और स्थानीय लोगों की भूमिका को सामने लाना भी उतना ही जरूरी नहीं है?

बेशक, इस घटना को गंभीरता से लिया जाना चाहिए और पार्कों में महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा सुनिश्चित होनी चाहिए। लेकिन सवाल यह भी है कि क्या दिल्ली के सभी पार्कों की सुरक्षा व्यवस्था पर एक समान तरीके से बात की जा रही है?

अब आपको दिखाते हैं वजीरपुर जेजे कॉलोनी के ऐसे पार्क, जहां की स्थिति स्थानीय लोगों के लिए चिंता का विषय बनी हुई है।

वजीरपुर जेजे कॉलोनी के कई पार्कों (महिला पार्क, टीचर पार्क, संगम पार्क, भीम राव अम्बेडकर पार्क, बुनकर छतरी वाला पार्क) में नशेड़ियों और गांजा पीने वालों का आना-जाना लगा रहता है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, इन पार्कों में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा रहता है। हालात ऐसे हैं कि महिलाएं इन पार्कों में जाने से डरती हैं। इतना ही नहीं, इलाके में आए दिन आपराधिक घटनाओं और हत्याओं को लेकर भी स्थानीय लोगों में चिंता बनी रहती है।

ऐसे में सवाल आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के साथ-साथ दिल्ली विकास प्राधिकरण यानी DDA से भी है। अगर पार्कों में महिलाओं की सुरक्षा इतना बड़ा मुद्दा है, तो वजीरपुर जेजे कॉलोनी के इन पार्कों की बदहाली पर आवाज क्यों नहीं उठाई जाती? यहां नशेड़ियों की मौजूदगी, महिलाओं की असुरक्षा और पार्कों की व्यवस्था को लेकर सवाल क्यों नहीं उठाए जाते? DDA और mcd की ओर से इन पार्कों की सुरक्षा, साफ-सफाई और रखरखाव को लेकर क्या कदम उठाए जा रहे हैं? इन समस्याओं को लेकर धरना-प्रदर्शन और आंदोलन क्यों नहीं किए जाते?

क्या महिलाओं की सुरक्षा का मुद्दा केवल उसी समय उठाया जाएगा, जब कोई घटना सामने आएगी? क्या राजधानी के दूसरे इलाकों में मौजूद ऐसे पार्कों की समस्याओं को भी उतनी ही गंभीरता से नहीं देखा जाना चाहिए?

संगम पार्क के इस्माइल खान पार्क में हुई घटना गंभीर है। लेकिन यह भी एक तथ्य है कि वहां मौजूद गार्ड और स्थानीय लोगों ने समय रहते सतर्कता दिखाई और आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। ऐसे में उनकी भूमिका की सराहना के साथ-साथ दिल्ली के उन तमाम पार्कों की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठना जरूरी है, जहां महिलाएं और बच्चियां खुद को सुरक्षित महसूस नहीं करतीं।

आखिर महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा किसी एक इलाके या किसी एक राजनीतिक दल का मुद्दा नहीं, बल्कि पूरी दिल्ली की जिम्मेदारी है। सवाल यही है कि जब संगम पार्क की घटना पर राजनीतिक बयानबाजी और मीडिया में अलग-अलग टिप्पणियां हो रही हैं, तो वजीरपुर जेजे कॉलोनी के असुरक्षित पार्कों की आवाज आखिर कौन उठाएगा? इन पार्कों की व्यवस्था सुधारने के लिए कब ठोस कदम उठाएगा?

Article image
Article image
Article image
Article image
Article image
Article image
इनसे संबंधित#DelhiNews #SangamPark #DelhiCrime #WomenSafety #ChildSafety #DelhiPolice #ParkSecurity #Wazirpur #JJColony #DDA #MCD #PublicSafety #CrimeNews #DelhiUpdates #DelhiDarpanTV
शेयर

लेखक

Pooja Nagar
Pooja Nagarयोगदानकर्ता
और इनसे Pooja Nagar

टिप्पणियाँ

0

चर्चा में शामिल होने के लिए साइन इन करें। टिप्पणियाँ शिष्टता के लिए संचालित होती हैं।

आगे पढ़ें

संबंधित कवरेज

भरतपुर की 7 पंचायत समितियों में प्रधान पद के लिए मतदान आज, 4 सीटों पर फंसा पेंच61

भरतपुर की 7 पंचायत समितियों में प्रधान पद के लिए मतदान आज, 4 सीटों पर फंसा पेंच

भरतपुर की सात पंचायत समितियों में प्रधान पद के चुनाव के लिए प्रक्रिया जारी है, जहाँ चार समितियों में स्पष्ट बहुमत न होने से सियासी जोड़-तोड़ तेज हो गई है।

अलवर में 11 पंचायत समितियों के प्रधान पद के लिए मतदान, कांग्रेस 7 जगह आगे116

अलवर में 11 पंचायत समितियों के प्रधान पद के लिए मतदान, कांग्रेस 7 जगह आगे

अलवर जिले की 11 पंचायत समितियों में प्रधान पद के लिए चुनाव प्रक्रिया जारी है, जहां सात समितियों में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिला है।

गुरुग्राम में 15 MLD पानी की मंजूरी पर भाजपा में सियासी घमासान, राव इंद्रजीत और राव नरबीर खेमे में श्रेय की होड़1.1 हज़ार

गुरुग्राम में 15 MLD पानी की मंजूरी पर भाजपा में सियासी घमासान, राव इंद्रजीत और राव नरबीर खेमे में श्रेय की होड़

गुरुग्राम और मानेसर क्षेत्र के 6 गांवों के लिए 15 एमएलडी पेयजल की मंजूरी मिलते ही भाजपा नेताओं के बीच श्रेय लेने की रार छिड़ गई है।