सामग्री पर जाएँ
ताज़ा
मतदाता सूची में कथित विसंगतियों पर दिल्ली में विपक्ष का बड़ा प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांगफरीदाबाद में दूध के टैंकर ने बाइक को मारी टक्कर, ट्रैक्टर चालक की मौत और साथी गंभीर रूप से घायलमेरठ में चुनाव आयोग की बड़ी बैठक, 18 जिलों की चुनावी तैयारियों की होगी समीक्षारोहतक में डॉक्टर की कार से लाइसेंसी गन चोरी, इलाके में लगे सीसीटीवी खंगाल रही पुलिसगुरुग्राम में अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोगों की मौत, अज्ञात वाहनों की तलाश में जुटी पुलिसईरान के साथ दोबारा युद्ध की तैयारी में जुटा इजरायल, ट्रंप और नेतन्याहू के बीच हुई अहम बातचीत

रोहतक में डॉक्टर की कार से लाइसेंसी गन चोरी, इलाके में लगे सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

रोहतक की नेहरू कॉलोनी में सड़क किनारे खड़ी कार से अज्ञात चोरों ने महज 20 मिनट के भीतर 12 बोर की लाइसेंसी बंदूक पार कर दी।

Delhi Darpan Desk
Delhi Darpan Deskसमाचार डेस्क
शेयर
3 नवंबर 2026 · 7:10 am96 व्यूज़
रोहतक में डॉक्टर की कार से लाइसेंसी गन चोरी, इलाके में लगे सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
रोहतक में डॉक्टर की कार से लाइसेंसी गन चोरी, इलाके में लगे सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस — Dainik Bhaskar

रोहतक की नेहरू कॉलोनी में एक डॉक्टर की कार से लाइसेंसी गन चोरी होने का मामला सामने आया है। वारदात के समय पीड़ित कुछ देर के लिए अपनी गाड़ी सड़क किनारे खड़ी कर किसी काम से गए थे। इस संबंध में सिटी थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, बाबरा मोहल्ला निवासी डॉ. विजय पुंडीर माता दरवाजा से जींद रोड पर क्लीनिक चलाते हैं। उनके पास 12 बोर डीबीबीएल की लाइसेंसी गन है, जिसे उन्होंने पहले सिटी थाने में जमा करवा रखा था। घटना वाले दिन वह अपनी गन थाने से वापस लेकर कार में रखकर जा रहे थे।

डॉ. पुंडीर ने बताया कि शाम लगभग साढ़े सात बजे वह नेहरू कॉलोनी में एक चिनाई मिस्त्री से मिलने पहुंचे थे। उन्होंने अपनी गाड़ी को सड़क किनारे खड़ा किया और काम के सिलसिले में चले गए। करीब 20 मिनट बाद जब वह वापस लौटे, तो गाड़ी में रखी गन गायब मिली।

पीड़ित डॉक्टर ने अपनी शिकायत में आशंका जताई है कि आपराधिक प्रवृत्ति के लोग चोरी के हथियारों का इस्तेमाल बड़ी वारदातों में करते हैं। ऐसे में उनकी लाइसेंसी गन का भी गलत इस्तेमाल हो सकता है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर हथियार बरामद करने की मांग की है।

सिटी थाना पुलिस के अनुसार, घटना की सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची थी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और इलाके की गलियों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस का दावा है कि आरोपी की पहचान कर उसे जल्द पकड़ लिया जाएगा।

इनसे संबंधितdelhi-ncrrohtakRohtakGun TheftHaryana PoliceCrime
शेयर

लेखक

टिप्पणियाँ

0

चर्चा में शामिल होने के लिए साइन इन करें। टिप्पणियाँ शिष्टता के लिए संचालित होती हैं।

आगे पढ़ें

संबंधित कवरेज

फरीदाबाद में दूध के टैंकर ने बाइक को मारी टक्कर, ट्रैक्टर चालक की मौत और साथी गंभीर रूप से घायल90

फरीदाबाद में दूध के टैंकर ने बाइक को मारी टक्कर, ट्रैक्टर चालक की मौत और साथी गंभीर रूप से घायल

फरीदाबाद के बिहारी मार्केट चौक के पास ड्यूटी से लौट रहे दो युवकों की बाइक को दूध के टैंकर ने टक्कर मार दी, जिसमें एक की मौत हो गई।

AATS का शिकंजा : आउटर नॉर्थ पुलिस ने दो घोषित भगोड़ों को दबोचा, तकनीक और खुफिया सूचना से मिली बड़ी सफलता889

AATS का शिकंजा : आउटर नॉर्थ पुलिस ने दो घोषित भगोड़ों को दबोचा, तकनीक और खुफिया सूचना से मिली बड़ी सफलता

दिल्ली पुलिस की AATS, आउटर नॉर्थ जिला ने तकनीकी निगरानी और फील्ड इंटेलिजेंस की मदद से दो घोषित भगोड़े अपराधियों को गिरफ्तार किया। दोनों कई मामलों में वांछित थे।

गुरुग्राम: कम्युनिटी सेंटर की अवैध बिक्री का विरोध करने पर आरडब्ल्यूए अध्यक्ष को मिली धमकी903

गुरुग्राम: कम्युनिटी सेंटर की अवैध बिक्री का विरोध करने पर आरडब्ल्यूए अध्यक्ष को मिली धमकी

रोजवुड सिटी के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष ने पुलिस कमिश्नर से सुरक्षा की गुहार लगाते हुए मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की है।