सामग्री पर जाएँ
ताज़ा
दिल्ली में MCD का बड़ा एक्शन: 12 जोन में जर्जर और अवैध इमारतों पर चला बुलडोजर, 34 भवन ध्वस्तदिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, पेपर लीक के सभी लंबित मामले राउज एवेन्यू की फास्ट-ट्रैक अदालत में होंगे ट्रांसफरयमन में फिर भड़का गृहयुद्ध का खतरा, हूती विद्रोहियों की बढ़त से लाल सागर के तेल व्यापार मार्ग पर गहराया संकटब्रिक्स सम्मेलन: दिल्ली में 35 से अधिक सड़कों पर रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन, पुलिस ने जारी की एडवाइजरीदिल्ली पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक: अलीगढ़ की अवैध हथियार फैक्ट्री पर छापा, सोनू दरियापुर गैंग का गुर्गा गिरफ्तारनोएडा से सटे गाजियाबाद में पीएचडी छात्र की मौत के मामले में दो युवतियों पर एफआईआर दर्ज
ताज़ा खबरअपराध

चंद घंटों में सुलझा हत्याकांड, संपत्ति बेची… और भतीजी बन गई कातिल ,

-रोहिणी शॉक: भतीजी, जिम ट्रेनर और दोस्त ने रची खूनी साजिश -रोहिणी हत्याकांड: भतीजी सिमरन तनेजा समेत तीन गिरफ्तार, एक फरार

Rajender Swami
Rajender SwamiDelhi Darpan
शेयर
3 सितंबर 2026 · 7:16 am6.1 हज़ार व्यूज़अपडेटेड 7:17 amDelhi , Rohini
चंद घंटों में सुलझा हत्याकांड,  संपत्ति बेची… और भतीजी बन गई कातिल ,
चंद घंटों में सुलझा हत्याकांड, संपत्ति बेची… और भतीजी बन गई कातिल ,

राजेंद्र स्वामी , दिल्ली दर्पण टीवी

दिल्ली दर्पण टीवी
दिल्ली दर्पण टीवीdelhi darpan

नई दिल्ली। उत्तर-पश्चिम दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-3 में हुए एक हत्या और लूट के मामले को दिल्ली पुलिस ने कुछ ही घंटों में सुलझा लिया है। पुलिस ने मृतक की भतीजी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी फरार बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, करीब 60 वर्षीय राकेश खन्ना अपने घर में मृत पाए गए। परिवार के सदस्यों ने घर से नकदी और सोने के गहनों की चोरी की भी शिकायत की। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि मृतक ने हाल ही में संपत्ति बेची थी और उसी राशि को निशाना बनाकर साजिश रची गई थी। दिल्ली पुलिस के आधिकारिक बयान के मुताबिक, मृतक की भतीजी सिमरन तनेजा इस साजिश की मुख्य सूत्रधार बताई जा रही हैं। उनके साथ दो अन्य आरोपियों—जिम ट्रेनर चिराग और छात्र पारस—को भी हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 72,400 रुपये नकद और दो सोने की अंगूठियां बरामद की हैं। एक और संदिग्ध हिमांशु अभी फरार है, उसकी तलाश जारी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि तकनीकी जांच, सीसीटीवी फुटेज और पूछताछ के आधार पर मामला तेजी से सुलझाया गया। आरोपियों को संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया है। जांच अभी जारी है।दिल्ली पुलिस ने इस मामले को अपने आधिकारिक खाते पर भी साझा किया और कहा कि टीम ने चंद घंटों में आरोपियों को दबोच लिया। मामला दक्षिण रोहिणी थाने में दर्ज है।

इनसे संबंधितदिल्ली पुलिसरोहिणी हत्याकांडभतीजी गिरफ्तारराकेश खन्नासिमरन तनेजालूट और हत्यादिल्ली क्राइमरोहिणी सेक्टर 3पुलिस गिरफ्तारीसंपत्ति विवाददिल्ली न्यूजक्राइम न्यूजDP Updates
शेयर

लेखक

टिप्पणियाँ

0

चर्चा में शामिल होने के लिए साइन इन करें। टिप्पणियाँ शिष्टता के लिए संचालित होती हैं।

आगे पढ़ें

संबंधित कवरेज

दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, पेपर लीक के सभी लंबित मामले राउज एवेन्यू की फास्ट-ट्रैक अदालत में होंगे ट्रांसफर1.2 हज़ार

दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, पेपर लीक के सभी लंबित मामले राउज एवेन्यू की फास्ट-ट्रैक अदालत में होंगे ट्रांसफर

लोक परीक्षा कानून 2024 के तहत दर्ज सभी मामलों की त्वरित सुनवाई के लिए उच्च न्यायालय ने मामलों को विशेष अदालत में भेजने की अधिसूचना जारी की।

अलीगढ़ में चल रही अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़ दिल्ली के आउटर नॉर्थ जिले के AATS टीम को मिली कामयाबी   मुकेश राणा   दिल्ली पुलिस के आउटर-नॉर्थ जिले की AATS टीम ने अंतरराज्यीय अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने कुख्यात सोनू दरियापुर गैंग के एक सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में चल रही एक अवैध हथियार फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है। इस पूरे ऑपरेशन में कुल 8 देसी पिस्तौल और 20 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। आउटर नॉर्थ जिले के डीसीपी डी शोभित सक्सेना के मुताबिक  2 सितंबर 2026 को पुलिस को पुख्ता सूचना मिली थी कि सोनू दरियापुर गैंग का सदस्य अनुराग उर्फ हनी निवासी बरवाला, दिल्ली भोरगढ़-नरेला रोड पर किसी वारदात के इरादे से हथियार लेकर आने वाला है। इंस्पेक्टर आनंद कुमार झा के नेतृत्व में गठित टीम ने शाहपुर गद्दी के पास घेराबंदी कर अनुराग को दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 1 देसी कट्टा बरामद हुआ, जिसके बाद एनआईए थाने में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी अनुराग ने खुलासा किया कि उसने यह हथियार अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश) के तलासपुर खुर्द स्थित एक सप्लायर से खरीदा था। दिल्ली पुलिस की टीम तुरंत आरोपी को लेकर अलीगढ़ पहुंची और बताए गए ठिकाने पर छापा मारा। मकान की छत पर अवैध हथियार बनाने का पूरा सेटअप चल रहा था। पुलिस ने मौके से 07 देसी पिस्तौल ओर  20 जिंदा कारतूस बरामद किए। पुलिस को मिले अधबने हथियारों से साफ स्पष्ट हुआ कि वहां बड़े पैमाने पर हथियार तैयार कर विभिन्न आपराधिक गिरोहों को सप्लाई किए जा रहे थे। आगे की जांच जारी आरोपी अनुराग पर पहले से दो आपराधिक मामले दर्ज पाये गए। पुलिस अब फरार मुख्य सप्लायर की तलाश कर रही है और इस सिंडिकेट के कच्चे माल के स्रोत, वित्तीय लेन-देन व हथियार खरीदने वाले अन्य बदमाशों की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है।817

दिल्ली पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक: अलीगढ़ की अवैध हथियार फैक्ट्री पर छापा, सोनू दरियापुर गैंग का गुर्गा गिरफ्तार

- राजधानी में बड़ी वारदात टली: 8 पिस्तौल, 20 कारतूस बरामद, यूपी से दिल्ली तक फैले अवैध हथियार नेटवर्क का पर्दाफाश

नोएडा से सटे गाजियाबाद में पीएचडी छात्र की मौत के मामले में दो युवतियों पर एफआईआर दर्ज2.1 हज़ार

नोएडा से सटे गाजियाबाद में पीएचडी छात्र की मौत के मामले में दो युवतियों पर एफआईआर दर्ज

सिद्धार्थ विहार में 27वीं मंजिल से गिरकर जान गंवाने वाले छात्र के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया।