सामग्री पर जाएँ
ताज़ा
ईरान के साथ दोबारा युद्ध की तैयारी में जुटा इजरायल, ट्रंप और नेतन्याहू के बीच हुई अहम बातचीतघोंडा विधानसभा में लोकतंत्र, सुशासन और सामाजिक जागरूकता पर मंथन, बौद्धिक सम्मेलन में जुटे प्रबुद्ध नागरिकगुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड पर तेज रफ्तार एसयूवी ने दो टैक्सियों को मारी टक्कर, एक पलटीएशियाई खेलों में 3 पदक जीतने वाले पैरा तैराक हिमांशु नांदल का रोहतक में जोरदार स्वागत, सरकार ने दी नौकरीफरीदाबाद: मैदान में पड़ी गर्म केमिकल राख की चपेट में आकर नौ वर्षीय बच्चा झुलसा, अस्पताल में भर्तीप्रदूषण पाबंदियों के पहले दिन दिल्ली की सीमाओं पर लगा भीषण जाम, 198 दिनों में सबसे खराब स्तर पर पहुंचा एक्यूआई

गाजियाबाद के शहीदनगर में निर्माणाधीन मकान का लिंटर गिरा, कई लोगों के दबे होने की आशंका

गाजियाबाद के साहिबाबाद इलाके में सोमवार शाम हुए हादसे में दो घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, राहत एवं बचाव कार्य जारी।

Delhi Darpan Desk
Delhi Darpan Deskसमाचार डेस्क
शेयर
13 अक्तूबर 2026 · 8:56 am2.4 हज़ार व्यूज़
गाजियाबाद के शहीदनगर में निर्माणाधीन मकान का लिंटर गिरा, कई लोगों के दबे होने की आशंका
गाजियाबाद के शहीदनगर में निर्माणाधीन मकान का लिंटर गिरा, कई लोगों के दबे होने की आशंका — Dainik Bhaskar

गाजियाबाद के साहिबाबाद थाना क्षेत्र स्थित शहीदनगर में सोमवार शाम एक निर्माणाधीन मकान का लिंटर अचानक गिर गया। इस हादसे के बाद मौके पर भारी अफरातफरी मच गई और कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है। घटना की आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए और उन्होंने तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचना दी।

हादसे की सूचना मिलते ही साहिबाबाद थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। इसके साथ ही दमकल विभाग की गाड़ियों को भी तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। पुलिस और बचाव दल ने स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत राहत कार्य शुरू कराया।

मलबे को हटाने और फंसे हुए लोगों को निकालने के लिए मौके पर क्रेन और जेसीबी मशीनें बुलाई गई हैं। भारी मलबे को तेजी से हटाने के प्रयास किए जा रहे हैं ताकि नीचे दबे लोगों को जल्द से जल्द सुरक्षित बाहर निकाला जा सके।

राहत अभियान के दौरान अब तक दो घायलों को मलबे से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया है। पुलिस के अनुसार, दोनों घायलों को उपचार के लिए मोहन नगर स्थित नरेंद्र मोहन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसे के वक्त मौके पर कुल कितने लोग मौजूद थे और मलबे में अभी कितने लोग दबे हैं, इसकी सही संख्या फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाई है। बचाव दल मलबे में अन्य लोगों की तलाश में जुटा हुआ है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए डीसीपी ट्रांस हिंडन ने कई थानों के प्रभारियों को पुलिस बल के साथ मौके पर भेजा है। विभिन्न थानों की पुलिस और दमकल विभाग की टीमें संयुक्त रूप से राहत और बचाव अभियान में लगी हुई हैं।

इनसे संबंधितdelhi-ncrghaziabadGhaziabadSahibabadRoof CollapseAccident
शेयर

लेखक

टिप्पणियाँ

0

चर्चा में शामिल होने के लिए साइन इन करें। टिप्पणियाँ शिष्टता के लिए संचालित होती हैं।

आगे पढ़ें

संबंधित कवरेज

गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड पर तेज रफ्तार एसयूवी ने दो टैक्सियों को मारी टक्कर, एक पलटी77

गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड पर तेज रफ्तार एसयूवी ने दो टैक्सियों को मारी टक्कर, एक पलटी

रैपिड मेट्रो लाइन के नीचे देर रात हुआ हादसा, डैशकैम वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने शुरू की जांच।

फरीदाबाद: मैदान में पड़ी गर्म केमिकल राख की चपेट में आकर नौ वर्षीय बच्चा झुलसा, अस्पताल में भर्ती560

फरीदाबाद: मैदान में पड़ी गर्म केमिकल राख की चपेट में आकर नौ वर्षीय बच्चा झुलसा, अस्पताल में भर्ती

यादराम कॉलोनी के पास क्रिकेट खेलने के दौरान गड्ढे में गिरी गेंद निकालते समय हुआ हादसा, बीके अस्पताल में चल रहा उपचार।

प्रदूषण पाबंदियों के पहले दिन दिल्ली की सीमाओं पर लगा भीषण जाम, 198 दिनों में सबसे खराब स्तर पर पहुंचा एक्यूआई1.4 हज़ार

प्रदूषण पाबंदियों के पहले दिन दिल्ली की सीमाओं पर लगा भीषण जाम, 198 दिनों में सबसे खराब स्तर पर पहुंचा एक्यूआई

राजधानी में नए प्रदूषण रोधी नियमों के तहत वाहनों की सघन जांच के चलते सीमाओं पर लंबा जाम लगा, वहीं वायु गुणवत्ता सूचकांक गिरकर 'खराब' श्रेणी में दर्ज हुआ।