सामग्री पर जाएँ
ताज़ा
5 मामलों में शामिल घोषित अपराधी गिरफ्तार, आउटर नॉर्थ की AATS टीम की बड़ी कामयाबीनवरात्रि से दीपावली तक ₹7 लाख करोड़ से अधिक के कारोबार का अनुमान, सेवा क्षेत्र में भी आएगा बड़ा उछाल : कैटमहिलाओं के नाम पर भरोसा अब जोखिम ? मदद मांगकर लूट की कोशिश करने वाली दो महिलाएं गिरफ्तारदिल्ली में वायु प्रदूषण पर 24 घंटे नजर रखेगा AI कंट्रोल सेंटर, 13 नए मॉनिटरिंग स्टेशन भी शुरूजंतर-मंतर के प्रदर्शन स्थल से हटने के बाद चर्चा में रामलीला मैदान, जानिए इसका इतिहासपानीपत में बिजली केबल का काम रुकने पर फूटा आक्रोश, पार्षद के घर के बाहर धरने पर बैठे लोग

फरीदाबाद के मंगल बाजार में महिला से ठगी, बातों में उलझाकर सोने के कुंडल उतारे और थमा दिए पत्थर

खेड़ीपुल इलाके में खरीदारी करने गई महिला से तीन अज्ञात महिलाओं ने 10 ग्राम सोने के कुंडल ठगे, पुलिस सीसीटीवी से तलाश में जुटी।

Delhi Darpan Desk
Delhi Darpan Deskसमाचार डेस्क
शेयर
4 सितंबर 2026 · 1:49 am1.8 हज़ार व्यूज़
फरीदाबाद के मंगल बाजार में महिला से ठगी, बातों में उलझाकर सोने के कुंडल उतारे और थमा दिए पत्थर
फरीदाबाद के मंगल बाजार में महिला से ठगी, बातों में उलझाकर सोने के कुंडल उतारे और थमा दिए पत्थर — Dainik Bhaskar

फरीदाबाद के खेड़ीपुल थाना क्षेत्र स्थित मंगल बाजार में खरीदारी करने गई एक महिला से तीन अज्ञात महिलाओं द्वारा धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोपियों ने महिला को बातचीत में उलझाकर उसके कानों से सोने के कुंडल उतरवा लिए और बदले में रुमाल में पत्थर लपेटकर थमा दिए। घर पहुंचकर रुमाल खोलने पर पीड़िता को अपने साथ हुई ठगी का अहसास हुआ।

पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, जीवन नगर निवासी शशी एक सितंबर की शाम करीब साढ़े छह बजे खेड़ीपुल के मंगल बाजार में घरेलू सामान खरीदने गई थीं। बाजार में खरीदारी के दौरान ही तीन अज्ञात महिलाओं ने उनसे बातचीत शुरू कर दी। वे सामान खरीदने के बहाने पीड़िता से चर्चा करती रहीं और पीड़िता भी बातचीत करते हुए उनके साथ चलने लगी।

पीड़िता का कहना है कि वे तीनों महिलाएं उन्हें मुख्य सड़क के किनारे ले गईं, जहां वे सभी बैठ गईं। आरोप है कि वहां बातचीत के दौरान तीनों ने पीड़िता को अपने झांसे में ले लिया और कथित तौर पर सम्मोहित कर करीब 10 ग्राम वजनी सोने के कुंडल उतरवा लिए। इसके बाद कुंडल आरोपियों ने अपने पास रख लिए।

कुछ देर बाद आरोपियों ने गहने वापस करने का भरोसा देते हुए एक रुमाल में कुछ लपेटकर पीड़िता के हाथ में दे दिया। उस समय पीड़िता को रुमाल में रखी वस्तु पर कोई संदेह नहीं हुआ। वह रुमाल लेकर सीधे अपने घर चली गईं।

घर पहुंचकर जब महिला ने रुमाल खोला, तो उसमें सोने के कुंडलों की जगह दो पत्थर रखे मिले। ठगी का पता चलते ही वह तुरंत वापस मंगल बाजार पहुंचीं और काफी देर तक उन महिलाओं की तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद पीड़िता ने खेड़ीपुल थाने में मामले की औपचारिक शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच अपराध शाखा (क्राइम ब्रांच) की टीम को सौंपी गई है, जो इलाके में छानबीन कर रही है।

पुलिस के अनुसार, घटना स्थल और आसपास की मुख्य सड़क पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज हासिल कर ली गई है। फुटेज में तीनों संदिग्ध महिलाएं नजर आ रही हैं। पुलिस फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान स्थापित करने और उनकी गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।

इनसे संबंधितdelhi-ncrfaridabadcrimedelhi ncrfraud
शेयर

लेखक

टिप्पणियाँ

0

चर्चा में शामिल होने के लिए साइन इन करें। टिप्पणियाँ शिष्टता के लिए संचालित होती हैं।

आगे पढ़ें

संबंधित कवरेज

महिलाओं के नाम पर भरोसा अब जोखिम ? मदद मांगकर लूट की कोशिश करने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार190

महिलाओं के नाम पर भरोसा अब जोखिम ? मदद मांगकर लूट की कोशिश करने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार

-मदद के बहाने लूट की साजिश! शाहबाद डेयरी पुलिस ने दो महिला स्नैचरों को रंगे हाथ दबोचा - रोहिणी के बवाना-बरवाला नहर रोड पर अस्पताल ले जाने का बहाना बनाकर कार चालक की सोने की चेन झपटी, सतर्क हेड कांस्टेबल संदीप ने मौके पर ही दोनों महिलाओं को दबोच लिया।

ऑपरेशन 'मिलाप' के तहत 17 वर्षीय लापता किशोरी सुरक्षित बरामद, AHTU की टीम को मिली सफलता835

ऑपरेशन 'मिलाप' के तहत 17 वर्षीय लापता किशोरी सुरक्षित बरामद, AHTU की टीम को मिली सफलता

दिल्ली पुलिस की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) ने ऑपरेशन 'मिलाप' के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए अलीपुर थाने में दर्ज मामले की 17 वर्षीय लापता किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने बताया कि किशोरी को सुरक्षित उसके परिजनों तक पहुंचाने के लिए आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई।

ग्रेटर नोएडा और नोएडा के कई स्कूलों को मिली बम की धमकी, पुलिस जांच में नहीं मिली कोई संदिग्ध वस्तु785

ग्रेटर नोएडा और नोएडा के कई स्कूलों को मिली बम की धमकी, पुलिस जांच में नहीं मिली कोई संदिग्ध वस्तु

ईमेल के जरिए स्कूलों को उड़ाने की धमकी मिलने के बाद बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वायड ने परिसरों की सघन तलाशी ली।