Wednesday, April 22, 2026
spot_img
Homeअन्यक्या आयेगा गांधी दोबारा ....

क्या आयेगा गांधी दोबारा ….

KM Bhai 

पूछती हैं गलियां

पूछते हैं गांव- चौबारा

क्या आयेगा गांधी दोबारा ….

पूछती हैं नदियाँ

पूछता है लोकतंत्र हमारा

क्या आयेगा गांधी दोबारा ….

पुकारती है निर्भया

पुकारता है कालाहांडी का सवेरा

क्या आयेगा गांधी दोबारा ….

क्या आयेगा गांधी दोबारा ….

भ्रष्ट होते इस तंत्र में

राह टके हर एक दुखियारा

क्या आयेगा गांधी दोबारा ….

बूढ़ी आँखों का जो था सहारा

हर जुबां पे एक ही नारा

क्या आयेगा गांधी दोबारा ….

क्या आयेगा गांधी दोबारा ….

(राजघाट बनारस में गांधी स्थल को उजाड़ने के विरोध में गांधी को समर्पित)

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments