पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड में एक और नया और बेहद अहम मोड़ सामने आया है। पुलिस जांच के दौरान एक CCTV वीडियो मिला है, जिसमें मुख्य आरोपी सिया गोयल और उसका कथित प्रेमी चेतन चौधरी हत्या से एक दिन पहले, यानी 17 जून को एक कैफे के cctv कैमरे में साफ़ साथ दिखाई दे रहे हैं। जांच एजेंसियों का मानना है कि इसी मुलाकात के दौरान दोनों ने लोहगढ़ किले पर केतन अग्रवाल को मौत के घाट उतारने की साजिश को अंतिम रूप दिया था।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, कैफे में हुई इस बैठक के दौरान दोनों ने कथित तौर पर उस स्थान पर भी चर्चा की, जहां अगले दिन केतन को खाई में धक्का दिया गया था। जांच में अब एक तीसरे शख्स का नाम भी सामने आगया है, जिसकी भूमिका को लेकर पुलिस अब गहराई से पड़ताल कर रही है।
इंतना ही नही जांच में यह भी सामने आया है कि सिया और चेतन पिछले छह महीनों में 2000 से अधिक बार फोन पर बातचीत कर चुके थे। पुलिस का दावा है कि दोनों के बीच लंबे समय से चल रही बातचीत और मुलाकातें इस कथित हत्या की सुनियोजित साजिश की ओर इशारा करती हैं।
फिलहाल पुलिस डिजिटल सबूतों, CCTV फुटेज और कॉल रिकॉर्ड्स के आधार पर पूरे मामले की कड़ियां जोड़ रही है। इस सनसनीखेज हत्याकांड में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं, जिससे मामला और भी रहस्यमय बनता जा रहा है।
