नई दिल्ली: राजधानी के जहांगीरपुरी इलाके में शनिवार देर रात को एक बेहद शर्मसार घटना सामने आई है, जब एक महिला बिना कपड़ों के सड़क पर घूमने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और महिला को अपने साथ थाने ले गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू की।
पुलिस के अनुसार, महिला ने पूछताछ में बताया कि वह एक शादीशुदा व्यक्ति के साथ सहमति से संबंध में रह रही थी। शनिवार रात शराब पीने के बाद महिला, उस व्यक्ति और उसकी पत्नी के बीच विवाद हो गया।
महिला का कहना है कि विवाद बढ़ने और मारपीट की आशंका के कारण वह नशे की हालत में घर से बाहर निकल गई। इसके बाद वह सीधे पुलिस थाने पहुंची और मदद मागने लगी।
जानकारी मिलते ही पुलिस ने महिला का मेडिकल परीक्षण कराया। शुरुआती जांच में महिला के साथ किसी भी तरह की मारपीट, छेड़छाड़ या किसी प्रकार के यौन अपराध की पुष्टि नहीं हुई। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद महिला को छोड़ दिया गया।
फ़िलहाल पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।
