लखनऊ में 40 रुपये के बन पर हंगामा, फर्जी IPS बनकर पुलिस को धमकाने वाला शख्स गिरफ्तार

लखनऊ में खुद को फर्जी IPS बताकर पुलिस को धमकाने वाले मिथिलेश शुक्ला की गिरफ्तारी और पूछताछ का दृश्य।

लखनऊ में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां खुद को IPS अधिकारी बताकर पुलिसकर्मियों को धमकाने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान मिथिलेश शुक्ला के रूप में हुई है।

कैसे शुरू हुआ पूरा मामला

यह घटना लखनऊ के गोल मार्केट चौराहे की है, जहां आरोपी ने एक दुकान से 40 रुपये का बन खाया और पैसे देने से इनकार कर दिया। जब दुकानदार ने पैसे मांगे तो उसने खुद को नोएडा का IPS अधिकारी बताना शुरू कर दिया।

पुलिस पहुंची तो बढ़ा विवाद

दुकानदार वीरू गुप्ता ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम से भी आरोपी ने बदतमीजी की और उन्हें सैल्यूट करने की मांग करने लगा।

FIR के अनुसार, आरोपी ने पुलिस से कहा—
“मैं नोएडा का IPS हूं, मुझे सैल्यूट करो, तुम्हारी कैप कहां है?”

वीडियो हुआ वायरल

इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें आरोपी पुलिसकर्मियों से बहस और धमकी देता हुआ दिखाई दे रहा है।

गिरफ्तारी

पुलिस ने जांच के बाद मिथिलेश शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *