Saturday, May 2, 2026
spot_img
Home Blog Page 1153

मनोज तिवारी ने देशभक्ति के नाम पर जनता का मजाक उड़ाया और लोगों को पता भी नहीं चला

दिल्ली प्रदेश भाजपा के नवनियुक्त अध्यक्ष और सांसद मनोज तिवारी नोटबंदी के दौरान जब जनता के बीच गये तो सोच में पड़ गये की परेशान जनता को खुश कैसे किया जाये। तभी उन्हें ये तरकीब सूझी की आज कल भोली भाली जनता को देशभक्ती के नाम पर बड़ी आसानी से फुसलाया जा सकता है। तुकबंदियों और गीत गढ़ने में महारत गवैये नेता मनोज तिवारी ने तुरंत एक गीत गढ़ दिया। ये गीत परेशान जनता को देशभक्त की उपमा दे रहा था,लाइन में खड़े होने को राष्ट्र निर्माण से जोड़ रहा था। जनता खुश हो गयी और मनोज तिवारी नेता हो गये।
ये खुलासा मनोज तिवारी ने खुद भाजपा नेताओं की एक मजलिस में किया जहाँ भाजपा के कई दिग्गज नेता और खुद नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता भी राउंड टेबल पर मौजूद थे। मनोज तिवारी की इस स्मार्ट ट्रिक से सब इतने प्रभावित और ओत प्रोत दिख रहे थे की जोरदार ठहाकों और तालियों के साथ मनोज तिवारी का समर्थन किया गया।
जनता का मजाक बन रहा था और भाजपा नेता टेबल पीट पीट कर ठहाके लगा रहे थे। टेबल पीटने का कम्पटीशन निगम पार्षद और भाजपा नेता रेखा गुप्ता ने जीता।
बाकी सब विडियो में साफ़ दिख रहा है, ऊपर देखें विडियो।

डीपीएस रोहिणी सेक्टर-24 ने आयोजित किया एनुअल स्पोर्ट्स डे , ज्वाइंट सीपी संजय सिंह रहे मुख्य अतिथी

दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-24 स्थित DPS स्कूल में एनुअल स्पोर्ट्स डे का आयोजन किया गया। इस मौके पर नॉर्दर्न रेंज के जॉइंट CP संजय सिंह बतौर मुख्य अतिथी मौजूद थे। बच्चो के साथ साथ बड़ी तादाद में पेरेंट्स भी स्पोर्ट्स डे देखने आये थे। स्पोर्ट्स के साथ साथ छोटे बच्चो ने सांस्कृतिक कार्यक्रमो के जरिये अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
इस मौके पर जॉइंट CP संजय सिंह ने स्पोर्ट्स डे की शुरुआत मशाल जला कर किया और बच्चो की सलामी ली। साथ ही डीपीएस संस्था की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस संस्था में करीब दो लाख बच्चे और करीब पचास हजार टीचरस पढा रहे है ये बहुत बड़ा काम है।
बच्चों का प्रदर्शन देखने के लिये पैरेंट्स और उपस्थित सभी अतिथियों में भी खासा उत्साह देखा जा रहा था। बच्चों ने भी इन्हें निराश नहीं किया और अपने बेहतरीन प्रदर्शन से सबका मन मोह लिया।
ऊपर देखें विडियो रिपोर्ट

दिल्ली सफाई कर्मचारी आयोग के चेयरमैन ने की मुख्यमंत्री केजरीवाल से मुलाकात

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने सफाई कर्मचारियों की समस्या सुनने के लिये दरबार लगाया तो सैंकड़ों कर्मचारी मुख्यमंत्री आवास पर इकठ्ठा हो गये। ये कर्मचारी काम भले ही भाजपा शाषित एमसीडी के लिये करते हों लेकिन निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार से ये पूरी तरह त्रस्त हैं और यही वजह है की दिल्ली सफाई कर्मचारी आयोग इनकी समस्याओं को समय समय पर उठता रहा है।
दिल्ली सफाई कर्मचारी आयोग के चेयरमैन सन्त लाल चावरिया ने अपने कार्यकाल के छे महीने पूरे होने पर अपने कामो का लेखा जोखा भी मुख्यमंत्री केजरीवाल के सामने रखा। चावरिया ने भाजपा शाषित एमसीडी पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं।
संत लाल चावरिया ने अपनी रिपोर्ट मुख्यमंत्री केजरीवाल को सौंपी और साथ की सफाई कर्मचारियों की समस्याओं से भी मुख्यमंत्री को अवगत कराया। चावरिया की कार्यकुशलता से उनके साथ काम करने वाले लोग और दिल्ली हजारों सफाई कर्मचारी भी खुश हैं और उन्हें उम्मीद है की आगामी निगम चुनाव के बाद दिल्ली नगर निगम से भ्रष्टाचार का अंत हो जायेगा साथ ही सफाई कर्मचारियों को भी उनका हक़ और सम्मान मिलेगा।
दिल्ली में निगम चुनाव नजदीक आते दिख रहे हैं ऐसे में साफ़ सफाई और उनसे जुड़े कर्मचारियों के मुद्दे भी उठेंगे। बहरहाल वाल्मीकि समाज और सफाई कर्मचारियों का कुनबा एमसीडी में भाजपा के शाशन ने ख़ासा नाराज दिख रहा है। ऐसे में इन हजारों कर्मचारियों को दूसरा विकल्प आम आदमी पार्टी ही दिख रही है। देखने वाली बात होगी की अरविन्द केजरीवाल इस मौके को कितना भुना पाते हैं।

 नंगी लड़कियों के साथ फोटो खींचवाने वालों के लोन माफ़ कर रहे है मोदी : अरविन्द केजरीवाल 

 
दिल्ली
 बाहरी दिल्ली के बवाना इंडस्ट्रियल एरिया में नोटबंदी पर कारोबारियों की तकलीफ जानने पहुँचे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर नोटबंदी की आड़ अडानी ,अम्बानी और विजय माल्या जैसे बड़े उद्योगपतियों को फायदा पहुँचाने का आरोप लगाया और इस फैसले को जनता के खिलाफ साजिश करार दिया। उन्होंने बैंकों की लाइन में लगे आम आदमी की तकलीफों का जिक्र भी किया और प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी की माँ का बैंक की लाइन में लगने वाली घटना को शर्मनाक बताते हुए कहा की लाइन में लगना कोइ देशभक्ति नहीं है। बेटे के होते हुए एक 90 साल की बुजुर्ग महिला यदि लाइन में लगे तो इनसे शर्मानक कुछ नहीं हो सकता।  
और क्या  कहा केजरीवाल ने सुनेंगे तो हैरान हो जायेंगे आप , देखें ये विडियो। 

महज एक बड़ी डिस्पेंसरी बन कर रह गया है अशोक विहार का दीपचंद बंधु अस्पताल

 अशोक विहार इलाके के दीपचंद बंधू अस्पताल में सुविधाओं की कमी के विरोध में लोग समय समय पर आवाज उठाते रहते हैं लेकिन सरकार और प्रसाशन दोनों का ही रवैया इस मामले में उदासीन रहा है। इलाके के लोगों का मानना है की भव्य और बड़ी बिल्डिंग में बना यह अस्पताल असल में महज एक बड़ी डिस्पेंसरी है। यहाँ अच्छे डॉक्टर और सुविधाओं का अभाव हमेशा रहता है। अस्पताल के ठीक सामने चल रहा यह धरना प्रदर्शन भी इन्ही समस्याओं के विरोध में हो रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी गरीब लोगों को होती है क्योंकि वह महँगे प्राइवेट अस्पतालों में अपना इलाज नहीं करवा पाते।  यही वजह है की सिटी ई रिक्शा समिति के चैयरमेन और समाजसेवक संजय मखीजा समय समय पर अस्पताल में सुविधाओं की मांग को लेकर ऐसे प्रदर्शन करते रहे है। इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में लोगों ने अस्पताल में सुविधाओं की कमी को लेकर अपनी नाराजगी जताई। संजय मखीजा कहतें है की इतना बड़ा और भव्य अस्पताल है लेकिन यहाँ महिलाओं के प्रसूस्ती तक की सुविधा उपलब्ध नहीं है।

संजय मखीजा के नेतृत्व में ऐसे कई प्रदर्शन इस अस्पताल के सामने हुए तो इसके नतीजे भी सामने आये और अस्पताल में कुछ सुधार हुआ, लेकिन स्थिति फिर से वहीँ पहुँच गयी और अस्पताल फिर से अपने पुराने ढर्रे पर आ गया। नतीजतन लोगों को एक बार फिर धरना प्रदर्शन का रास्ता अपनाना पड़ा ताकि इनकी आवाज मंत्रियों तक पहुँच सके। 
लोगों की शिकायत है की स्थानीय विधायक भी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। इस अस्पताल की बड़ी और भव्य बिल्डिंग को देखर लोग यहाँ आतें हैं और सुविधाओं की कमी और योग्य डॉक्टरों की कमी के चलते अपने जान खतरे में डालते हैं।