Sunday, April 28, 2024
spot_img
Home Blog Page 1582

गाजियाबाद में पब्लिक टॉयलेट कहां?

[bs-embed url=”https://youtu.be/OHI3RABXTGo”]https://youtu.be/OHI3RABXTGo[/bs-embed]

जहाँ एक तरफ देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी समूचे देश को खुले में शौच करने की मजबूरी से मुक्ति दिलाना चाहते है वही दूसरी तरफ देश की राजधानी दिल्ली से महज कुछ किलोमीटर दूर प्रधानमंत्री की इस मुहिंम को बट्टा लगाने में कोई कोर कसर बाकि नजर नहीं आती है .. दरअसल हम बात कर रहे है दिल्ली से सटे गाजियाबाद की.. जहाँ कुल १०० वार्डो में से 25 से  जादा ऐसे वार्ड हैं जहा पर पब्लिक प्लेस पर एक भी सार्वजनिक शौचालय नहीं है..  एक तरफ राजधानी दिल्ली में—- खासकर नयी दिल्ली के इलाके में थोड़ी थोड़ी दूरी पर पब्लिक टॉयलेट्स बने हुए है वही गाजियाबाद में ये पूरी तरह से नदारद दिखते हैं।    यही वजह है की  जिसे जहाँ जगह मिलती है वहीँ शुरू हो जाता है।   लेकिन सबसे बड़ी दिक्कत महिलाओं के सामने आती है… दिल्ली एनसीआर के नंबर 1 वेब टीवी दिल्ली दर्पण की टीम ने गाजियाबाद के बहुत बड़े इलाके का दौरा किया लेकिन उन्हें एक भी सार्वजनिक शौचालय नहीं मिला…हमारी टीम वैशाली, वशुन्धरा, इंदिरापुरम, विजय नगर, प्रताप विहार कौशाम्बी सभी जगह गयी लेकिन किसी भी जगह हमे शौचालय नहीं मिला…एक मिला भी तो कोशाम्भी इलाके मैं मिला जहा पर शौचालय को  इस्तेमाल करने पर २ रु या ५ रु देने पड़ते हैं ..   ऐसा नहीं है की इस बात से इलाके के जन्प्रथिनिधि अनजान हो.. हमने जब इस मुद्दे पर साहिबाबाद क्षेत्र से विधायक सुनील शर्मा से इस बात की तो उन्होंने खुद ये स्वीकार किया की ये परेशानी है।  सवाल ये है की अगर यही हालात रहे तो कैसे सच होगा स्वच्छ भारत का सपना…और हो सकता है की आने वाले समय में गाजियाबाद स्वच्छ शहरों की लिस्ट में 351 वें स्थान से लुढ़क और और भी नीचे पहुँच जाए

आठ महीने के बच्चे को लेकर पड़ोसी महिला फरार

[bs-embed url=”https://youtu.be/zADkPAxfNxc”]https://youtu.be/zADkPAxfNxc[/bs-embed]

अब ये पीड़ित महिला प्रेमलता , अपने आठ महीने के मासूम प्रिन्स को ढूंढते हुए दर दर भटक रही है।
प्रेमलता के पड़ोस में रहने वाली नीलम , प्रिन्स को अक्सर नहलाने या खिलाने के लिये अपने पास ले जाया करती थी — रविवार को सुबह भी नीलम प्रिन्स को नहलाने के बहाने अपने घर ले कर गयी लेकिन उसके बाद न तो प्रिन्स ही लौटा न ही नीलम ही अपने घर में दिखी।
पहले तो प्रेमलता ने नीलम और प्रिन्स को जगह जगह ढूँढा , एक माँ अपने बच्चे के लौटने का इन्तजार करती रही लेकिन आठ महीने के मासूम प्रिन्स का कुछ पता नहीं चला तो रविवार को मदर्स डे के दिन एक माँ अपने बच्चे के अगवा किये जाने की रिपोर्ट दर्ज कराने सूरजपुर कोतवाली थाने पहुँची .
नीलम खुद एक बच्ची की माँ है , प्रेमलता अभी तक सदमे में है की आखिर एक माँ ही दुसरे माँ को उसके बच्चे से कैसे दूर कर सकती है।
नीलम की तस्वीर हम आपको लगातार दिखा रहे हैं।
अब दिल्ली दर्पण टीवी ने मुहीम उठायी है– मदर्स डे पर एक बच्चे को उसकी माँ से मिलाने की।
हम चाहते हैं की आप भी इस मुहीम से जुड़े। नीलम नाम की इस महिला की तस्वीर को ध्यान से देखें और अगर कहीं भी ये महिला आपको आठ महीने के इस मासूम — प्रिन्स के साथ नज़र आये तो तुरन्त हमसे संपर्क करें।

हमारे नम्बर्स आपको स्क्रीन पर दिख रहे हैं। आप हमसे फेसबुक , ईमेल और व्हाट्सएप्प के माध्यम से भी जुड़ सकते हैं। नीलम या ऐसी कोई भी संदिग्ध महिला यदि आपको बच्चे के साथ दिखे तो आप पुलिस या दिल्ली दर्पण टीवी से सीधे संपर्क करें।
आइये इस मुहीम में जुड़कर , एक मासूम को उसकी माँ से मिलवाएँ .
बहरहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। टीम गठित कर दबिश भी बढ़ा दी गई है। हम आशा करते हैं की प्रेमलता को उसका बच्चा प्रिन्स जल्द से जल्द मिल जाये।

लड़की की हत्या के आरोप में चार गिरफ्तार

[bs-embed url=”https://youtu.be/Mnw0gj0kkjE”]https://youtu.be/Mnw0gj0kkjE[/bs-embed]

साउथ दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में एक सनकी आशिक ने इकतरफा प्यार में एक लड़की को सिर्फ इसलिए उसके घर में घुसकर गोली मार दी, क्योंकि उसने शादी करने से इंकार कर दिया था. मालवीय नगर थाने की पुलिस ने इस मामले में आरोपी लड़के और उसके तीन साथी को पकड़ा है, जिनमे से 2 नबालिग है। ये है मृतका की फ़ाइल फोटो और ये है पुलिस की गिरफ्त में पागल सनकी आशिक मनोज और उसका दोस्त। जिसने खौफ़नाक बारदात को अंजाम दिया था. मामला मालवीय नगर का है, जहाँ पर लड़की परिवार के साथ रहती थी. और ब्यूटी पार्लर में काम करती थी. उसी दौरान लड़के की मुलाक़ात सोनम से हो गई और वह लड़की से एकतरफ़ा प्यार करने लगा। शुक्रवार की रात लगभग साढ़े 12 बजे के आस पास आरोपी लड़का मनोज अपने 3 साथियों के साथ लड़की के घर आया और लड़की को आवाज दी जैसे ही लड़की बाहर निकली लड़के ने उसके सीने में गोली मार दी. तुरंत लड़की को मैक्स हॉस्पिटल ले जाया गया, जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सोनम के घर में आते और गोली मारकर भागते समय सभी सीसीटीवी में कैद हो गए. साथ ही मृतका के भाई ने भी आरोपी लड़के मनोज को पहचान लिया था. पुलिस ने फिर छानबीन और रेड करके सभी को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया की वह लड़की से एक तरफ़ा प्यार करता था और उससे शादी करना चाहता था, लेकिन लड़की ने मना कर दिया जिसके बाद से ,मनोज उसे मारने की लगतार धमकी दे रहा था और आते जाते लड़की को परेशान करता था। बारदात में शामिल सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है, लेकिन इस तरह की वारदात से दिल्ली में लड़कियों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े होने लाजमी है।

गाजियाबाद वार्ड नंबर 41 में विकास नदारद

[bs-embed url=”https://youtu.be/eY0HPek07_U”]https://youtu.be/eY0HPek07_U[/bs-embed]

वैशाली का सेक्टर 1,२,और ३ गाजियाबाद के वार्ड नंबर ४१ में पड़ते है..यहाँ से पार्षद है अतर सिंह..यहाँ के लोगो की सबसे बड़ी समस्या है पीने का साफ़ पानी और गंदे पानी की निकासी और आवारा जानवर, यहाँ के लोगो की पार्षद के लिए मिली जुली राय है…लोग अपने पार्षद का नाम भी जानते है और पहचानते भी है..लेकिन दिक्कत है समस्या का समाधान न होना… लोगो का कहना है की पार्षद इलाके में अक्सर आते है और सुनवाई भी करते है..लेकिन हालत अभी भी बहत ज्यादा सुधरे नहीं है…सुनिए लोग क्या कहते है अपने पार्षद अतर सिंह के बारे में.. वैशाली सेक्टर 1 और २ में सड़क किनारे एक बड़ा नाला है..जिसकी शायद हे कभी सफाई हुई हो…उस नाले में कई बार लोगो और बच्चो के गिरने की शिकायतें भी मिलती रहती है..लोगो का कहना है की निगम पार्षद अतर सिंह ने अपनी निधि से इस नाले के किनारे पर दिवार बना दी है…ये काफी अच्छा कदम है..लेकिन अभी भी कई और समस्याएं है. हालाँकि लोग पार्षद का काम भी मानते है और ये भी मानते है की वो इलाके में नजर आते है…लेकिन उसके बाद भी ज्यादातर लोगो ने वार्ड ४१ के पार्षद अतर सिंह को दिए है १० में से २… नम्बर ही दिये।  इसलिए दिल्ली दर्पण की परताल में अतर सिंह फेल हुए।

चोरी और लूट के तीन आरोपी गिरफ्तार

[bs-embed url=”https://youtu.be/v-hp97ScP2M”]https://youtu.be/v-hp97ScP2M[/bs-embed]

नोएडा पुलिस के द्वारा चलाये जा रहे अपराध की रोकथाम व वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी में आज सैक्टर-20 थाना पुलिस ने सीसीटीवी फूटेज के द्वारा नोएडा के संदीप मील के पास हुई बाइक चोरी व लूट के अपराधियों को आज चोरी, लूटे गए मौबाईल फोन व घटना में प्रयुक्त मोटर साईकिल सिहत गिफ्तार किया हैं। वहीं गिफ्तारी के समय दो अभियुक्त अपराधी मौके से फरार हो गए। जिनकी गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा हैं। आपको बता दें कि इन शातिर किस्म के अपराधियों के खिलाफ थाना स्थानीय और जनपद के विभिन्न थानों में दर्जनों मुकदमें दर्ज हैं। नोएडा एसपी सिटी ने बताया कि इसी कड़ी में आज सैक्टर-20 थाने की पुलिस ने सीसीटीवी फूटेज के द्वारा तीन बाइक चोर और मोबाइल फोन लूटेरो को पकड़ा हैं। नोएडा पुलिस ने आज चोरी व लूट के मामले में तीन अपराधियों को पकड़ कर चोरो व बदमाशो में अपना खौफ बनाए रखा हैं। सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध होने की वजह से पुलिस को इन बदमाशों को दबोचने में मदद मिली और अब ये बदमाश पुलिस की गिरफ्त में हैं।