Friday, April 19, 2024
spot_img
Homeअपराधआठ महीने के बच्चे को लेकर पड़ोसी महिला फरार

आठ महीने के बच्चे को लेकर पड़ोसी महिला फरार

[bs-embed url=”https://youtu.be/zADkPAxfNxc”]https://youtu.be/zADkPAxfNxc[/bs-embed]

अब ये पीड़ित महिला प्रेमलता , अपने आठ महीने के मासूम प्रिन्स को ढूंढते हुए दर दर भटक रही है।
प्रेमलता के पड़ोस में रहने वाली नीलम , प्रिन्स को अक्सर नहलाने या खिलाने के लिये अपने पास ले जाया करती थी — रविवार को सुबह भी नीलम प्रिन्स को नहलाने के बहाने अपने घर ले कर गयी लेकिन उसके बाद न तो प्रिन्स ही लौटा न ही नीलम ही अपने घर में दिखी।
पहले तो प्रेमलता ने नीलम और प्रिन्स को जगह जगह ढूँढा , एक माँ अपने बच्चे के लौटने का इन्तजार करती रही लेकिन आठ महीने के मासूम प्रिन्स का कुछ पता नहीं चला तो रविवार को मदर्स डे के दिन एक माँ अपने बच्चे के अगवा किये जाने की रिपोर्ट दर्ज कराने सूरजपुर कोतवाली थाने पहुँची .
नीलम खुद एक बच्ची की माँ है , प्रेमलता अभी तक सदमे में है की आखिर एक माँ ही दुसरे माँ को उसके बच्चे से कैसे दूर कर सकती है।
नीलम की तस्वीर हम आपको लगातार दिखा रहे हैं।
अब दिल्ली दर्पण टीवी ने मुहीम उठायी है– मदर्स डे पर एक बच्चे को उसकी माँ से मिलाने की।
हम चाहते हैं की आप भी इस मुहीम से जुड़े। नीलम नाम की इस महिला की तस्वीर को ध्यान से देखें और अगर कहीं भी ये महिला आपको आठ महीने के इस मासूम — प्रिन्स के साथ नज़र आये तो तुरन्त हमसे संपर्क करें।

हमारे नम्बर्स आपको स्क्रीन पर दिख रहे हैं। आप हमसे फेसबुक , ईमेल और व्हाट्सएप्प के माध्यम से भी जुड़ सकते हैं। नीलम या ऐसी कोई भी संदिग्ध महिला यदि आपको बच्चे के साथ दिखे तो आप पुलिस या दिल्ली दर्पण टीवी से सीधे संपर्क करें।
आइये इस मुहीम में जुड़कर , एक मासूम को उसकी माँ से मिलवाएँ .
बहरहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। टीम गठित कर दबिश भी बढ़ा दी गई है। हम आशा करते हैं की प्रेमलता को उसका बच्चा प्रिन्स जल्द से जल्द मिल जाये।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments