Thursday, May 2, 2024
spot_img
Homeअपराधलड़की की हत्या के आरोप में चार गिरफ्तार

लड़की की हत्या के आरोप में चार गिरफ्तार

[bs-embed url=”https://youtu.be/Mnw0gj0kkjE”]https://youtu.be/Mnw0gj0kkjE[/bs-embed]

साउथ दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में एक सनकी आशिक ने इकतरफा प्यार में एक लड़की को सिर्फ इसलिए उसके घर में घुसकर गोली मार दी, क्योंकि उसने शादी करने से इंकार कर दिया था. मालवीय नगर थाने की पुलिस ने इस मामले में आरोपी लड़के और उसके तीन साथी को पकड़ा है, जिनमे से 2 नबालिग है। ये है मृतका की फ़ाइल फोटो और ये है पुलिस की गिरफ्त में पागल सनकी आशिक मनोज और उसका दोस्त। जिसने खौफ़नाक बारदात को अंजाम दिया था. मामला मालवीय नगर का है, जहाँ पर लड़की परिवार के साथ रहती थी. और ब्यूटी पार्लर में काम करती थी. उसी दौरान लड़के की मुलाक़ात सोनम से हो गई और वह लड़की से एकतरफ़ा प्यार करने लगा। शुक्रवार की रात लगभग साढ़े 12 बजे के आस पास आरोपी लड़का मनोज अपने 3 साथियों के साथ लड़की के घर आया और लड़की को आवाज दी जैसे ही लड़की बाहर निकली लड़के ने उसके सीने में गोली मार दी. तुरंत लड़की को मैक्स हॉस्पिटल ले जाया गया, जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सोनम के घर में आते और गोली मारकर भागते समय सभी सीसीटीवी में कैद हो गए. साथ ही मृतका के भाई ने भी आरोपी लड़के मनोज को पहचान लिया था. पुलिस ने फिर छानबीन और रेड करके सभी को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया की वह लड़की से एक तरफ़ा प्यार करता था और उससे शादी करना चाहता था, लेकिन लड़की ने मना कर दिया जिसके बाद से ,मनोज उसे मारने की लगतार धमकी दे रहा था और आते जाते लड़की को परेशान करता था। बारदात में शामिल सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है, लेकिन इस तरह की वारदात से दिल्ली में लड़कियों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े होने लाजमी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments