Saturday, May 18, 2024
spot_img
Home Blog Page 437

‘पत्रकार गांधी’ पुस्तक विमोचन, समाज की धड़कन परखने की कला ही सच्ची पत्रकारिता है :- मांडविया

-दिल्ली दर्पण ब्यूरो

नई दिल्ली ,18 जुलाई। जनसत्ता के संस्थापक संपादक प्रभाष जोशी की याद में बने प्रभाष परंपरा न्यास के ‘प्रभाष प्रसंग 2022’ कार्यक्रम में केंद्रीय स्वास्थ्य परिवार व कल्याण मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि समाज की धड़कन परखने की कला ही सच्ची पत्रकारिता है। प्रभाष जोशी ने बतौर संपादक यह बखूबी निभाया। पत्रकारिता को उन्होंने समाज का आईना बताया और कहा कि आज की नई पीढ़ियों को इसी बात को आत्मसात करने की आवश्यकता है। यह बात गांधी स्मृति एवं दर्शन समिति राजघाट, दिल्ली में प्रभाष परंपरा न्यास के आयोजित प्रभाष प्रसंग 2022 कार्यक्रम में कही गई।

इस मौके पर बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के प्रख्यात विद्वान प्रोफेसर डॉक्टर सदाशिव द्विवेदी जी ने काशी की ज्ञान परंपरा: अतीत, वर्तमान और भविष्य पर स्मारक व्याख्यान दिया। जानी मानी लोक गायिका पद्मश्री मालिनी अवस्थी का गायन हुआ। समारोह की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार बनवारी ने की। इस मौके पर जनसत्ता के पत्रकार अमलेश राजू की ‘पत्रकार गांधी’ नामक पुस्तक का विमोचन भी किया गया। अमलेश राजन ने कहा की उनकी यह पुस्तक प्रभाष जी को समपिर्त है।

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र के अध्यक्ष और प्रबंध न्यासी श्री राम बहादुर राय ने कहा कि वे विरले पत्रकार थे जिन्हें एक्सप्रेस समूह के मालिक रामनाथ गोयनका ने अपने मन मुताबिक काम करने की स्वतंत्रता दी। संपादकीय पर प्रबंधन के नाम मात्र के हस्तक्षेप को भी प्रभाष जी स्वीकार नहीं करते थे और यही कारण है कि उनकी पत्रकारिता एक मानक के रुप में आज भी सामने है। उन्होंने प्रभाष जोशी की पत्रकारिता पर शोध के लिए जयंत सिंह तोमर को और जोशी की संपादकीय को कलमबद्ध करने के लिए मनोज मिश्र जो फेलोशिप देने की घोषणा की।

Rohini  -चौथी मंजिल से गिरकर शख्स की मौत , हत्या या आत्महत्या ?

-दिल्ली दर्पण ब्यूरो 

रोहिणी -दिल्ली के रोहिणी सेक्टर 8 के ई-16 /91 में एक शख्स का शव खून से लथपथ मिला है। शुरूआती जांच में मौत की वजह पड़ोस के मकान के टॉप फ्लोर से गिरने से हुयी है। जहाँ से वह गिरा है वहां कई लोगों ने बैठकर शराब भी पी है और छत की दीवार के साथ एक खाली कुर्सी भी मिली है। मामला हत्या का है या आत्महत्या का रोहिणी नॉर्थ थाना पुलिस दोनों पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। 

रोहिणी के जिस चार मंजिला मकान की टॉप फ्लोर से यह शख्स गिरा है वह मकान और जिस प्लाट पर वह गिरा है वह एक ही मालिक का बताया जा रहा है। उक्त प्लाट को बनाने के लिए खाली किया गया है। सूत्रों के अनुसार मृतक बिहार का रहने वाला और इस साइट पर केयर टेकर का काम कर रहा था। आस पास के लोग इसे जानते नहीं है और मकान मालिक अभी मिला नहीं है। 

शुरुआत जांच में बेशक मामला आत्महत्या लग रहा है लेकिन छत पर मिले शराब और बीयर की बोतल और खाली गिलास देखकर लग रहा था की कुछ लोगों ने वहां बैठकर शराब पी है। छत की दीवार इतनी ऊँची है कि नशे की हालत में कोई गिर नहीं सकता। लेकिन पास लगी कुर्सी देखकर लग रहा है जैसे वह नशे की हालत में खुद ही कुर्सी का सहारा लेकर छत से कूदा हो। या फिर किसी ने उसे गिरा का मामले को आत्महत्या का रंग देने की कोशिश की हो। 

Rohini -Rohini -सिक्किम पुलिस के जवान ने तीन जवानों की गोली मारकर हत्या की 

-दिल्ली दर्पण ब्यूरो 

दिल्ली। दिल्ली के रोहिणी स्थित हैदर पुर वाटर प्लांट में तैनात सिक्किम पुलिस के जवान ने अपने तीन साथियों और ताबड़तोड़ मार दी। इस घटना में दो सिपाहियों की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि एक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी सिक्किम पुलिस ने किसी बात बार हुए झगड़े में अपने साथियों को गोली मार दी। आरोपी जवान लांस नायक परवीन राय को गिरफ्तार कर लिया गया है 

घटना आज दोपहर तीन बजे की है। हैदर पुर वाटर प्लांट में तैनात सिक्किम पुलिस के जवान प्रवीण राय का अपने ही साथियों से किसी बात पर झगड़ा हो गया। यह झगड़ा प्लांट के अंदर ही बैरक में  हुआ है। प्लांट में गोलियों की आवाज सुनकर पहुंचे सुरक्षा कर्मियों ने देखा की तीन जवान घायल हालत में पड़े है। मामला समझते ही ये आरोपी सिक्किम के जवान को तुरंत पकड़ लिया गया। इस घटना में दो जवानों की मौत हो गए है जबकि एक घायल  हुआ है। घायल को नजदीक के बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया जहाँ उसकी इलाज के दौरान मौत हो गयी। सिक्किम पुलिस इन  मृतकों की पहचान पिंटू नामग्याल ,धन हांग सुब्बा ,इंद्रा लाल छेत्री के रूप हुई है। 

आउटर नॉर्थ जिला पुलिस मामले की जांच कर रहे है। इस घटना ने फिर इस तरफ ध्यान आकर्षित किया की अर्ध सैनिक बलों और पुलिस जवानों में इस तरह की घटनाएं बढ़ रही है। आरोपी जवान ने अपने तीन साथियों को गोली क्यों मारी पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। आखिर ऐसा क्या हुआ की आरोपी जवान प्रवीण  राय ने एक दो को नहीं बल्कि तीनों को गोली मार दी। दोनों जवानों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पुलिस आरोपी जवान से पूछताछ कर मामले की वजह जानने का प्रयास कर रही है। 

Bharat Nagar- सीसीटीवी कैद फायरिंग,बेख़ौफ़ बदमाशी या कोई साजिश ? 

दिल्ली दर्पण ब्यूरो 

Bharat Nagar -आधी रात को एक युवक आता है और एक घर के सामने हवाई फायरिंग कर भाग जाता है। घटना सीसीटीवी में कैद है, जिस शख्स के घर के बाहर फायरिंग हुयी उसका आरोप है की उसे जान से मारने की धमकी दी गयी थी, उसने इसकी शिकायत भी की, लेकिन शिकायतकर्ता का आरोप है की पुलिस ने उस शिकायत पर कोई करवाई करना तो दूर दो दिन तक मामला तक दर्ज़ नहीं किया। जिसका नतीजा उसके घर पर फायरिंग के रूप में सामने आया है। 

सीसीटीवी में साफ़ दिखाई देर कहा है कि जेजे कॉलोनी बी ब्लॉक में संजय तिवारी के घर के सामने दो युवक आमने सामने आते दिखाई दे रहे है। इनमें के मफलर पहने युवक जैसे ही संजय तिवारी के घर के सामने पहुंचा है वह अपना हाथ हवा में उठाकर फायरिंग करता है। गोली की आवाज भी सुनाई देती है। संजय तिवारी का कहना है की इस युवक की मंशा केवल फायरिंग नहीं थी। संजय तिवारी ने कहा की उसने इलाके में नशे का अवैध कारोबार करने वाले कुछ लोगों की शिकायत की थी जिस पर पुलिस ने करवाई कर एक को गिरफ्तार भी किया। इसके बाद उस पक्ष ने उसे फ़ोन कर जान से मरने की धमकी दी। इसकी शिकायत पुलिस में दी गयी लेकिन  पुलिस ने कोई करवाई नहीं की।

संजय तिवारी में इलाके में एक चर्चित नाम है। जिस तरह से फायरिंग की गयी उससे साफ़ है की फायरिंग करने वाले की मंशा किसी को मारने की नहीं थी। ऐसे में सवाल उठाये जा रहे है कि क्या फायरिंग धमकी  के बाद चेतावनी के रूप में दी गयी ? या फिर मंशा कुछ और है ? बहरहाल थाना पुलिस के साथ जिला पुलिस की कई टीमें के साथ इस मामले की जांच कर रहे है।

Adarsh Nagar -शादी से पहले ही अभिषेक की गोली मार कर हत्या ,आरोप सलीम -मुमताज़ और उसकी साथियों पर?


-दिल्ली दर्पण ब्यूरो 

आदर्श नगर। दिल्ली के आदर्श नगर इलाके में एक युवक की गोलियां मारकर हत्या कर दी गयी। हमलावरों की संख्या आठ से दस बताई जा रही है, मृतक युवक 23 वर्षीय अभिषेक शालीमार बाग़ इलाके का रहने वाला है ,अभिषेक  को इन सभी ने बहाने से लालबाग बुलाया था। आरोप इलाके के दबंग लोगों सलीम मुमताज़ और एक कथित सट्टेबाज़ और उनके साथियों पर है। जिला पुलिस उपायुक्त ने कई टीमें मामले की जांच में लगा दी है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना शनिवार -रविवार मध्य रात की है। पुलिस को सूचना मिली थी की आदर्श नगर लाल बाग़ इलाके में एक युवक कूड़ा घर के पास पड़ा हुआ है। घायल हालत में युवक को बाबू जगजीवन राम हॉस्पिटल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया। मर्तक की पहचान 23 वर्षीय अभिषेक उर्फ़ चंगा  के रूप में हुयी। अभिषेक की ह्त्या छाती पर ली मार कर की गयी थी। पुलिस ने मामला दर्ज़ जांच शुर कर दी है। 

परिजनों का कहना है कि अभिषेक की सगाई लाल बाग़ में हुयी है। उसके पास फ़ोन आया था की उसकी मंगेतर बहुत बीमार है। अभिषेक वहां गया तो उसके बाद परिजनों को उसकी मौत की खबर मिली। अभिषेक की मंगेतर की माँ का कहना है कि उस पर कई लोगों ने हमला किया था। उसके दौड़ा दौड़ा कर मारा। जब वे पहुंचे तो उसका शव कूड़ा घर के पास पड़ा हुआ था। उसने अपनी जान बचने के लिए बहुत भाग भागदौड़ की लेकिन कामयाब नहीं हो सकता। परिजन इस मामले में सलीम,मुमताज़ और एक कथित सट्टेबाज डब्लू और उसकी साथियों पर आरोप लगा रहे है।अभिषेक एक सामाजिक कार्यकर्ता था। 

अभिषेक की ह्त्या क्यों कि यह अभी जांच का विषय है ,लेकिन परिजनों का कहना है की उसके अपनी जान का ख़तरा था और वह इस बात का जिक्र अपनी मंगेतर से कर चुका था और वह उससे मिलकर कुछ बताना भी चाहता था। लेकिन उससे पहले ही उसकी ह्त्या कर दी गयी।