सामग्री पर जाएँ
ताज़ा
निजामुद्दीन गोलीबारी मामला: दिल्ली हाईकोर्ट ने आरोपी मोहम्मद शाहरुख की अग्रिम जमानत याचिका की खारिजसोनीपत में ट्रैक्टर लोन की किस्त हड़पने वाला फाइनेंस कंपनी कर्मी गिरफ्तार, किसान से लिए थे 85 हजार रुपयेआर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर सिर्फ कंपनियों का नियंत्रण काफी नहीं, बने कड़ा सरकारी कानून: बिल गेट्समेरठ: हिस्ट्रीशीटरों को संरक्षण देने और लापरवाही के आरोप में चौकी प्रभारी लाइन हाजिरअमेरिका: डेट्रायट के क्लब में विवाद के बाद गोलीबारी, तीन लोगों की मौत और चार घायलWazirpur | मन की बात' के मंच पर साथ आए विरोधी नेता ! जिन्हें एक-दूसरे को देखना तक पसंद नहीं, वे भी दिखे साथ

गाजियाबाद में पिकअप और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत, 3 श्रद्धालुओं की मौत, 13 घायल

राजस्थान के अलवर से नई गाड़ी की पूजा कराने हरिद्वार जा रहे श्रद्धालुओं का वाहन गाजियाबाद में हादसे का शिकार हो गया।

Delhi Darpan Desk
Delhi Darpan Deskसमाचार डेस्क
शेयर
29 जुलाई 2026 · 6:02 am3 हज़ार व्यूज़अपडेटेड 6:25 am
गाजियाबाद में पिकअप और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत, 3 श्रद्धालुओं की मौत, 13 घायल
गाजियाबाद में पिकअप और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत, 3 श्रद्धालुओं की मौत, 13 घायल — Dainik Bhaskar

गाजियाबाद के निवाड़ी थाना क्षेत्र स्थित चौधरी चरण सिंह कांवड़ पटरी मार्ग पर मंगलवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। हरिद्वार जा रही एक नई बोलेरो पिकअप और सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक के बीच सीधी भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 13 अन्य श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार, हादसे में जान गंवाने वाले श्रद्धालुओं की पहचान रमेश पुत्र छोटेलाल, रतन पुत्र भजनलाल और सरजीत पुत्र खुशीराम के रूप में हुई है। ये सभी मृतक और घायल राजस्थान के अलवर जिले के कलगांव के रहने वाले थे। पुलिस ने सभी घायलों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि पीड़ित परिवार ने हाल ही में एक नई बोलेरो पिकअप खरीदी थी। परिवार के लोग मंगलवार रात उसी गाड़ी में सवार होकर गंगा स्नान करने और नई गाड़ी की पूजा कराने के लिए हरिद्वार जा रहे थे। रास्ते में गंगनहर कांवड़ पटरी मार्ग पर यह हादसा घटित हो गया।

मंगलवार रात करीब 12:40 बजे जैसे ही श्रद्धालुओं का वाहन निवाड़ी क्षेत्र में पहुंचा, तभी सामने से आ रहे ट्रक से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार लोग अंदर ही फंस गए। घटना की सूचना मिलने के बाद एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा और निवाड़ी पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया।

पुलिस टीम ने काफी मशक्कत के बाद गाड़ी में फंसे लोगों को बाहर निकाला और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। इसके साथ ही तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। हादसे के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को जब्त कर लिया है।

एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि शुरुआती जांच में दोनों वाहनों की तेज रफ्तार दुर्घटना का मुख्य कारण सामने आ रही है। पुलिस ने ट्रक के चालक और खलासी को हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। घटना को लेकर विधिक कार्रवाई जारी है।

जिस चौधरी चरण सिंह कांवड़ पटरी मार्ग पर यह दुर्घटना हुई, वह गाजियाबाद के मुरादनगर से शुरू होकर मेरठ और मुजफ्फरनगर के रास्ते हरिद्वार तक जाता है। आगामी कांवड़ यात्रा को देखते हुए 29 जुलाई की सुबह से इस मार्ग पर भारी वाहनों का डायवर्जन लागू किया जाना था, लेकिन उससे पहले ही यह हादसा हो गया।

इनसे संबंधितdelhi-ncrghaziabaddelhi-crimeGhaziabad AccidentRoad AccidentKanwar Patri MargAlwar NewsUttar Pradesh
शेयर

लेखक

टिप्पणियाँ

0

चर्चा में शामिल होने के लिए साइन इन करें। टिप्पणियाँ शिष्टता के लिए संचालित होती हैं।

आगे पढ़ें

संबंधित कवरेज

नोएडा-गाजियाबाद: 12वीं मंजिल की बालकनी से गिरकर 14 वर्षीय राष्ट्रीय खिलाड़ी की मौत1.1 हज़ार

नोएडा-गाजियाबाद: 12वीं मंजिल की बालकनी से गिरकर 14 वर्षीय राष्ट्रीय खिलाड़ी की मौत

कपड़े उतारने बालकनी में गई नौवीं कक्षा की छात्रा पैर फिसलने से नीचे गिरी, अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया।

दिल्ली में 17 लाख झुग्गीवासियों के पुनर्वास की तैयारी, डीडीए ने डेवलपर्स के साथ की बैठक330

दिल्ली में 17 लाख झुग्गीवासियों के पुनर्वास की तैयारी, डीडीए ने डेवलपर्स के साथ की बैठक

मास्टर प्लान फॉर दिल्ली-2047 के तहत झुग्गीवासियों को मौजूदा स्थान पर ही पक्के मकान और नागरिक सुविधाएं देने के लिए निजी क्षेत्र से मांगे गए सुझाव।

बुराड़ी में शुरू हुआ नया ऑटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन, सालाना 90 हजार वाहनों की होगी फिटनेस जांच316

बुराड़ी में शुरू हुआ नया ऑटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन, सालाना 90 हजार वाहनों की होगी फिटनेस जांच

सेवा संकल्प अभियान के तहत 23 दिनों के भीतर राजधानी में यह दूसरा आधुनिक केंद्र खोला गया है।