सामग्री पर जाएँ
ताज़ा
ब्रिक्स सम्मेलन: दिल्ली में 35 से अधिक सड़कों पर रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन, पुलिस ने जारी की एडवाइजरीदिल्ली पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक: अलीगढ़ की अवैध हथियार फैक्ट्री पर छापा, सोनू दरियापुर गैंग का गुर्गा गिरफ्तारनोएडा से सटे गाजियाबाद में पीएचडी छात्र की मौत के मामले में दो युवतियों पर एफआईआर दर्जगाजियाबाद में सीजेपी कार्यकर्ता नीशू आजाद को मिली दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर साझा किए स्क्रीनशॉटसोनीपत जिला बार एसोसिएशन चुनाव 11 सितंबर को, पहली बार ईवीएम से होगा मतदानअलीगढ़ में चल रही अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़ दिल्ली के आउटर नॉर्थ जिले के AATS टीम को मिली कामयाबी
ताज़ा खबरभारत

अलीगढ़ में चल रही अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़ दिल्ली के आउटर नॉर्थ जिले के AATS टीम को मिली कामयाबी

दिल्ली पुलिस की आउटर-नॉर्थ जिले की AATS टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सोनू दरियापुर गैंग के एक सदस्य को गिरफ्तार किया। आरोपी की निशानदेही पर अलीगढ़ में चल रही अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया गया, जहां से 8 देसी पिस्तौल और 20 जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस अब पूरे नेटवर्क और फरार सप्लायर की तलाश में जुटी है।

Mukesh Rana
Mukesh Ranaविशेष संवाददाता
शेयर
9 सितंबर 2026 · 11:35 am1.9 हज़ार व्यूज़नई दिल्ली
अलीगढ़ में चल रही अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़ दिल्ली के आउटर नॉर्थ जिले के AATS टीम को मिली कामयाबी
अलीगढ़ में चल रही अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़ दिल्ली के आउटर नॉर्थ जिले के AATS टीम को मिली कामयाबी
दिल्ली पुलिस की टीम
दिल्ली पुलिस की टीम

दिल्ली पुलिस के आउटर-नॉर्थ जिले की AATS टीम ने अंतरराज्यीय अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने कुख्यात सोनू दरियापुर गैंग के एक सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में चल रही एक अवैध हथियार फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है। इस पूरे ऑपरेशन में कुल 8 देसी पिस्तौल और 20 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। आउटर नॉर्थ जिले के डीसीपी डी शोभित सक्सेना के मुताबिक 2 सितंबर 2026 को पुलिस को पुख्ता सूचना मिली थी कि सोनू दरियापुर गैंग का सदस्य अनुराग उर्फ हनी निवासी बरवाला, दिल्ली भोरगढ़-नरेला रोड पर किसी वारदात के इरादे से हथियार लेकर आने वाला है। इंस्पेक्टर आनंद कुमार झा के नेतृत्व में गठित टीम ने शाहपुर गद्दी के पास घेराबंदी कर अनुराग को दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 1 देसी कट्टा बरामद हुआ, जिसके बाद एनआईए थाने में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी अनुराग ने खुलासा किया कि उसने यह हथियार अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश) के तलासपुर खुर्द स्थित एक सप्लायर से खरीदा था। दिल्ली पुलिस की टीम तुरंत आरोपी को लेकर अलीगढ़ पहुंची और बताए गए ठिकाने पर छापा मारा। मकान की छत पर अवैध हथियार बनाने का पूरा सेटअप चल रहा था। पुलिस ने मौके से 07 देसी पिस्तौल ओर 20 जिंदा कारतूस बरामद किए। पुलिस को मिले अधबने हथियारों से साफ स्पष्ट हुआ कि वहां बड़े पैमाने पर हथियार तैयार कर विभिन्न आपराधिक गिरोहों को सप्लाई किए जा रहे थे। आगे की जांच जारी आरोपी अनुराग पर पहले से दो आपराधिक मामले दर्ज पाये गए। पुलिस अब फरार मुख्य सप्लायर की तलाश कर रही है और इस सिंडिकेट के कच्चे माल के स्रोत, वित्तीय लेन-देन व हथियार खरीदने वाले अन्य बदमाशों की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है।

इनसे संबंधित#DelhiPolice#OuterNorth#Aligarh#CrimeNews#BreakingNews#PoliceAction#DelhiDarpanTV
शेयर

लेखक

Mukesh Rana
Mukesh Ranaविशेष संवाददाता
और इनसे Mukesh Rana

टिप्पणियाँ

0

चर्चा में शामिल होने के लिए साइन इन करें। टिप्पणियाँ शिष्टता के लिए संचालित होती हैं।

आगे पढ़ें

संबंधित कवरेज

दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी; यूपी-बिहार में बाढ़ से हालात गंभीर1.1 हज़ार
Breakingभारत

दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी; यूपी-बिहार में बाढ़ से हालात गंभीर

दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में गरज-चमक के साथ तेज बारिश की संभावना, उत्तर प्रदेश और बिहार के कई जिलों में बाढ़ का संकट बरकरार

केंद्र सरकार ने 8 हाई कोर्टों को दिए नए मुख्य न्यायाधीश, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की सिफारिशों को मिली मंजूरी4.3 हज़ार
Breakingभारत

केंद्र सरकार ने 8 हाई कोर्टों को दिए नए मुख्य न्यायाधीश, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की सिफारिशों को मिली मंजूरी

दिल्ली हाई कोर्ट के जस्टिस वी. कामेश्वर राव बने पटना हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश, कलकत्ता, बॉम्बे, राजस्थान समेत आठ हाई कोर्टों में नई नियुक्तियां

₹768 करोड़ के गोला-बारूद घोटाले की गूंज: एस्टोनिया के रक्षा मंत्री ने दिया इस्तीफा, भारतीय कंपनी पर उठे सवाल6.1 हज़ार
Breakingभारत

₹768 करोड़ के गोला-बारूद घोटाले की गूंज: एस्टोनिया के रक्षा मंत्री ने दिया इस्तीफा, भारतीय कंपनी पर उठे सवाल

यूक्रेन के लिए गोला-बारूद खरीद में भारी अनियमितताओं का आरोप; भारतीय स्वामित्व वाली कंपनी को एडवांस भुगतान पर मचा विवाद, कंपनी ने आरोपों से किया इनकार