सामग्री पर जाएँ
ताज़ा
महिलाओं की सुरक्षा के लिए सड़कों पर उतरी नॉर्थ-वेस्ट जिला पुलिस, फुट पेट्रोलिंग से बढ़ाई जा रही सतर्कतानई दिल्ली में प्रदर्शनों और भ्रामक सूचनाओं पर सुरक्षा एजेंसियां सख्त, 500 से अधिक लोग रडार परगुरुग्राम में सड़क किनारे मिले दिल्ली निवासी की अस्पताल में मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंकाफरीदाबाद: कई दिन से लापता इंजीनियर का सहकर्मी के कमरे में मिला शव, जांच में जुटी पुलिसरोहतक में हेरोइन के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार, घर के बाहर ग्राहकों का कर रही थी इंतजारसोनीपत में गोशाला के गड्ढे में भरे बारिश के पानी में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत

उत्तर-पूर्वी दिल्ली में चीनी मांझे से बाइक सवार का गला कटा, पिछले दस दिनों में तीसरी घटना

मौजपुर इलाके में पतंग के प्रतिबंधित मांझे की चपेट में आने से घायल बाइक सवार को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Delhi Darpan Desk
Delhi Darpan Deskसमाचार डेस्क
शेयर
16 अगस्त 2026 · 6:47 am862 व्यूज़अपडेटेड 7:51 am
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में चीनी मांझे से बाइक सवार का गला कटा, पिछले दस दिनों में तीसरी घटना
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में चीनी मांझे से बाइक सवार का गला कटा, पिछले दस दिनों में तीसरी घटना

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के मौजपुर इलाके में शनिवार को एक बाइक सवार चीनी मांझे की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। 35 वर्षीय गौरव शर्मा मौजपुर ट्रैफिक सिग्नल के पास से गुजर रहे थे, तभी कटी पतंग का धारदार मांझा उनकी गर्दन में फंस गया। इससे उनका गला कट गया और वह असंतुलित होकर मोटरसाइकिल से नीचे गिर पड़े।

आसपास मौजूद राहगीरों ने तुरंत घायल युवक को पास के जीटीबी अस्पताल पहुंचाया। पुलिस के अनुसार, दोपहर करीब दो बजे अस्पताल से सूचना मिलने के बाद टीम मौके पर पहुंची। डॉक्टरों का कहना है कि घायल व्यक्ति का इलाज चल रहा है और फिलहाल वह खतरे से बाहर है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर प्रतिबंधित चीनी मांझा बेचने वाले दुकानदारों के खिलाफ छापेमारी की जा रही है। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) द्वारा इस मांझे की बिक्री और उपयोग पर पूरी तरह रोक लगाई गई है। इसके बावजूद दिल्ली में पिछले 10 दिनों के भीतर मांझे से जुड़ा यह तीसरा हादसा है।

इससे पहले बुधवार को मौजपुर क्षेत्र में ही एक तीन साल का बच्चा मांझे से घायल हो गया था, जो अपने बड़े भाई के साथ दोपहिया वाहन पर बैठा था। वहीं पांच अगस्त को उत्तम नगर इलाके में काम से घर लौट रहे 32 वर्षीय एक व्यापारी की गर्दन भी मांझे से कट गई थी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे।

स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने प्रतिबंधित मांझे के खिलाफ विशेष अभियान भी चलाया था। रोहिणी के डीसीपी शशांक जायसवाल के अनुसार, अभियान के दौरान बेगमपुर निवासी एक व्यक्ति को 80 चरखी चीनी मांझे के साथ गिरफ्तार किया गया था।

एक अन्य हादसे में पूर्वी दिल्ली के कल्याणपुरी इलाके में शनिवार को पतंग उड़ाते समय 17 वर्षीय किशोर करंट लगने से झुलस गया। डीसीपी (ईस्ट) राजीव कुमार ने बताया कि घर के सामने से गुजर रही 11 केवी हाईटेंशन लाइन के संपर्क में पतंग की डोर आने से किशोर को बिजली का तेज झटका लगा। परिजनों ने उसे तत्काल जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार जारी है।

इनसे संबंधितdelhi-ncrChinese ManjhaDelhi PoliceMaujpurGTB HospitalAccident
शेयर

लेखक

टिप्पणियाँ

0

चर्चा में शामिल होने के लिए साइन इन करें। टिप्पणियाँ शिष्टता के लिए संचालित होती हैं।

आगे पढ़ें

संबंधित कवरेज

महिलाओं की सुरक्षा के लिए सड़कों पर उतरी नॉर्थ-वेस्ट जिला पुलिस, फुट पेट्रोलिंग से बढ़ाई जा रही सतर्कता110

महिलाओं की सुरक्षा के लिए सड़कों पर उतरी नॉर्थ-वेस्ट जिला पुलिस, फुट पेट्रोलिंग से बढ़ाई जा रही सतर्कता

महिलाओं की सुरक्षा के लिए नॉर्थ-वेस्ट जिला पुलिस की फुट पेट्रोलिंग, सार्वजनिक स्थानों पर बढ़ाई निगरानी

नई दिल्ली में प्रदर्शनों और भ्रामक सूचनाओं पर सुरक्षा एजेंसियां सख्त, 500 से अधिक लोग रडार पर165

नई दिल्ली में प्रदर्शनों और भ्रामक सूचनाओं पर सुरक्षा एजेंसियां सख्त, 500 से अधिक लोग रडार पर

विदेशी सोशल मीडिया हैंडल्स और भ्रामक अभियानों की जांच में जुटी दिल्ली पुलिस, परसेप्शन विंग भी हुई सक्रिय।

गुरुग्राम में सड़क किनारे मिले दिल्ली निवासी की अस्पताल में मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका94

गुरुग्राम में सड़क किनारे मिले दिल्ली निवासी की अस्पताल में मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

गुरुग्राम में घायल अवस्था में मिले दिल्ली के मांडी निवासी गब्बर सिंह की 13 दिन बाद मौत हो गई, जिसके बाद परिजनों ने निष्पक्ष जांच की मांग उठाई है।