सामग्री पर जाएँ
ताज़ा
" अशोक विहार रामलीला के मंच पर सांसद से सीधा सवाल: बंगाल में दुर्गा पूजा पर छुट्टियाँ, तो दिल्ली में रामलीला पर क्यों नहीं ?"दिल्ली में पानी की लीकेज पर AI से रखी जाएगी नजर, जल मंत्री ने किया हाई-टेक कमांड सेंटर का उद्घाटनपीएम मोदी के सार्वजनिक सेवा में 25 साल: दिल्ली कैबिनेट ने पारित किया अभिनंदन प्रस्तावमुखर्जी नगर पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता, छात्रों की समस्याओं पर पीजी पॉलिसी और मुफ्त लाइब्रेरी की तैयारीअलवर कोर्ट ने चाकू से युवक की हत्या के मामले में तीन दोषियों को सुनाई 10-10 साल की सजादिल्ली में हटाए गए मतदाताओं को 'नए' के रूप में जोड़ने का मामला, सुप्रीम कोर्ट 28 अक्टूबर को करेगा सुनवाई

मास्टर प्लान-2047: दिल्ली में बनेंगे मल्टी-मॉडल ट्रांसपोर्ट हब, एक ही जगह मिलेंगी मेट्रो, बस और रेल सेवाएं

राजधानी के कश्मीरी गेट, आनंद विहार और सराय काले खां में एकीकृत परिवहन केंद्र विकसित करने की तैयारी है।

Delhi Darpan Desk
Delhi Darpan Deskसमाचार डेस्क
शेयर
16 अगस्त 2026 · 7:00 am3 हज़ार व्यूज़अपडेटेड 7:51 am
मास्टर प्लान-2047: दिल्ली में बनेंगे मल्टी-मॉडल ट्रांसपोर्ट हब, एक ही जगह मिलेंगी मेट्रो, बस और रेल सेवाएं
मास्टर प्लान-2047: दिल्ली में बनेंगे मल्टी-मॉडल ट्रांसपोर्ट हब, एक ही जगह मिलेंगी मेट्रो, बस और रेल सेवाएं

दिल्ली में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को सुगम और एक-दूसरे से जोड़ने के लिए मास्टर प्लान-2047 के तहत बहु-वाहन परिवहन केंद्र (एमएमटीएच) स्थापित करने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इन केंद्रों के बनने से यात्रियों को रेलवे, मेट्रो और बस जैसी विभिन्न परिवहन सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध हो सकेंगी।

अधिकारियों के अनुसार, इस योजना के अंतर्गत राजधानी के प्रमुख व्यस्त इलाकों आनंद विहार-कड़कड़डूमा, कश्मीरी गेट और निजामुद्दीन-सराय काले खां रोड क्षेत्र को एमएमटीएच के रूप में विकसित किया जाएगा। इन केंद्रों पर रेलवे, मेट्रो, बस और गैर-मोटर चालित परिवहन साधनों को एकीकृत किया जाएगा, जिससे यात्रियों को अंतिम छोर तक बेहतर कनेक्टिविटी मिल सके।

परियोजना को धरातल पर उतारने के लिए सभी संबंधित परिवहन एजेंसियां मिलकर विस्तृत कार्ययोजना तैयार करेंगी। प्रशासन का उद्देश्य ऐसे भीड़भाड़ वाले स्थानों का कायाकल्प करना है, जहां पहले से ही परिवहन के कई साधन मौजूद हैं।

यदि प्रस्तावित हब की जमीन रेलवे ट्रैक अथवा सड़कों के कारण अलग-अलग हिस्सों में बंटी होगी, तो उन्हें आपस में जोड़ने के लिए स्काईवॉक, सबवे और पैदल यात्री पुल बनाए जाएंगे। इसके साथ ही यात्रियों के आवागमन को सुविधाजनक बनाने के लिए मल्टी-लेवल इंटरचेंज और रिटेल पोडियम जैसी सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी।

यातायात और यात्रियों की भारी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल किया जाएगा। इसके तहत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित पैसेंजर व ट्रैफिक मैनेजमेंट और 'इंटेलिजेंट ट्रांसपोर्ट सिस्टम' जैसी प्रणालियां लागू की जाएंगी।

योजना के मुताबिक, इन बहु-वाहन केंद्रों के 500 मीटर के दायरे में 'ट्रांजिट ओरिएंटेड डेवलपमेंट' (टीओडी) परियोजनाओं को तभी मंजूरी दी जाएगी, जब वे पूरी तरह से एमएमटीएच योजना के साथ एकीकृत होंगी। अधिकारियों का मानना है कि ये हब सफर को आसान बनाने के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियों, सुरक्षा और स्थानीय आर्थिक अवसरों को भी गति देंगे।

इनसे संबंधितdelhi-ncrDelhi Master Plan 2047Delhi TransportMMTH DelhiPublic Infrastructure
शेयर

लेखक

टिप्पणियाँ

0

चर्चा में शामिल होने के लिए साइन इन करें। टिप्पणियाँ शिष्टता के लिए संचालित होती हैं।

आगे पढ़ें

संबंधित कवरेज

दिल्ली में पानी की लीकेज पर AI से रखी जाएगी नजर, जल मंत्री ने किया हाई-टेक कमांड सेंटर का उद्घाटन1 हज़ार

दिल्ली में पानी की लीकेज पर AI से रखी जाएगी नजर, जल मंत्री ने किया हाई-टेक कमांड सेंटर का उद्घाटन

शिवाजी मार्ग पर शुरू हुए इंटेलिजेंट कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से चंद्रावल परियोजना क्षेत्र में जल आपूर्ति और लीकेज की डिजिटल निगरानी होगी।

एमसीडी स्कूलों के छात्रों को यूनिफॉर्म और बैग के लिए मिले 1,370 रुपये, डीबीटी से जारी हुआ फंड624

एमसीडी स्कूलों के छात्रों को यूनिफॉर्म और बैग के लिए मिले 1,370 रुपये, डीबीटी से जारी हुआ फंड

दिल्ली सरकार ने नगर निगम के प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले सवा पांच लाख विद्यार्थियों के खातों में 71.93 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए।

दिल्ली में वायु प्रदूषण पर 24 घंटे नजर रखेगा AI कंट्रोल सेंटर, 13 नए मॉनिटरिंग स्टेशन भी शुरू191

दिल्ली में वायु प्रदूषण पर 24 घंटे नजर रखेगा AI कंट्रोल सेंटर, 13 नए मॉनिटरिंग स्टेशन भी शुरू

शास्त्री पार्क में स्थापित इंटीग्रेटेड कमांड सेंटर की मदद से राजधानी में प्रदूषण के स्तर और आंकड़ों की चौबीसों घंटे निगरानी की जाएगी।