सामग्री पर जाएँ
ताज़ा
Outer North | शाहबाद डेयरी पुलिस ने लूट के मामले में 3 आरोपियों को दबोचा, कुछ घंटों में बरामद हुई बाइक और चाकूपनामा में 7.6 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, 27 लोग घायल और 100 से ज्यादा आफ्टरशॉक दर्जअमेरिका में चक्रवाती तूफान ‘इसायस’ की दस्तक, फ्लोरिडा और अलबामा में तबाही के बाद 9 लाख घरों की बिजली गुलजंतर-मंतर पर भीड़ का वायरल वीडियो पुराना, दिल्ली पुलिस ने भ्रामक दावों को किया खारिजफरीदाबाद के होटल में फंदे से लटका मिला युवती का शव, प्रेमी रात से लापतासोनीपत में एसआरएम यूनिवर्सिटी के छात्रों ने थामा कांग्रेस और एनएसयूआई का दामन

फरीदाबाद में पुलिस जवान से 19.69 लाख रुपये की साइबर ठगी, शेयर बाजार में निवेश के नाम पर दिया झांसा

फरीदाबाद के सेक्टर-30 पुलिस लाइन में तैनात जवान से फेसबुक के जरिए दोस्ती कर साइबर ठगों ने शेयर बाजार में रकम दोगुनी करने के नाम पर करीब 19.69 लाख रुपये हड़प लिए।

Delhi Darpan Desk
Delhi Darpan Deskसमाचार डेस्क
शेयर
22 जुलाई 2026 · 4:25 am3 हज़ार व्यूज़
फरीदाबाद में पुलिस जवान से 19.69 लाख रुपये की साइबर ठगी, शेयर बाजार में निवेश के नाम पर दिया झांसा
फरीदाबाद में पुलिस जवान से 19.69 लाख रुपये की साइबर ठगी, शेयर बाजार में निवेश के नाम पर दिया झांसा — Dainik Bhaskar

फरीदाबाद में शेयर बाजार में मोटे मुनाफे का लालच देकर हरियाणा पुलिस के एक जवान से 19 लाख 69 हजार रुपये से अधिक की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। पीड़िता पुलिसकर्मी की शिकायत पर साइबर अपराध सेंट्रल थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जालसाजों ने सोशल मीडिया पर पहले विश्वास जीता और फिर एक फर्जी ऐप के जरिए निवेश कराकर इस धोखाधड़ी को अंजाम दिया।

शिकायतकर्ता फैजल मूल रूप से नूंह जिले के पुन्हाना के रहने वाले हैं और वर्तमान में फरीदाबाद के सेक्टर-30 पुलिस लाइन में रहते हैं। फैजल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 12 जून को उनके फेसबुक अकाउंट पर आयशा खान नाम की एक युवती की फ्रेंड रिक्वेस्ट आई थी। दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई, जिसके बाद युवती ने खुद को शेयर बाजार में निवेश का विशेषज्ञ बताया।

युवती ने फैजल को कम समय में रकम दोगुनी करने का लालच दिया और दावा किया कि इस निवेश में किसी प्रकार का नुकसान नहीं होगा। उसने पीड़ित को भरोसा दिलाया कि यदि निवेश में कोई नुकसान होता भी है तो उसकी भरपाई संबंधित कंपनी द्वारा की जाएगी।

इसके बाद 18 जून को आरोपी युवती ने व्हाट्सऐप पर एक लिंक भेजकर 'थिंकमार्केट' नाम के ऐप के जरिए निवेश करने की सलाह दी। झांसे में आकर पुलिसकर्मी ने 19 जून से 17 जुलाई के बीच अपने, अपने पिता और कुछ परिचितों के बैंक खातों से अलग-अलग खातों में कुल 19,69,096 रुपये ट्रांसफर कर दिए।

कुछ समय बाद जब पीड़ित ने जमा राशि और उस पर मिला मुनाफा निकालने का प्रयास किया तो कंपनी ने भुगतान करने से इनकार कर दिया। इसके बाद पीड़ित को अपने साथ हुई सुनियोजित साइबर ठगी का अहसास हुआ और उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

साइबर अपराध सेंट्रल थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर रकम ट्रांसफर हुए बैंक खातों, मोबाइल नंबरों और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की पड़ताल शुरू कर दी है। थाना इंचार्ज बसंत कुमार के अनुसार पुलिस की जांच एजेंसियां मामले की पड़ताल कर रही हैं और आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द पकड़ने के प्रयास जारी हैं।

इनसे संबंधितdelhi-ncrfaridabaddelhi-crimeFaridabadCyber CrimeHaryana PoliceStock Market Fraud
शेयर

लेखक

टिप्पणियाँ

0

चर्चा में शामिल होने के लिए साइन इन करें। टिप्पणियाँ शिष्टता के लिए संचालित होती हैं।

आगे पढ़ें

संबंधित कवरेज

Outer North | शाहबाद डेयरी पुलिस ने लूट के मामले में 3 आरोपियों को दबोचा, कुछ घंटों में बरामद हुई बाइक और चाकू954

Outer North | शाहबाद डेयरी पुलिस ने लूट के मामले में 3 आरोपियों को दबोचा, कुछ घंटों में बरामद हुई बाइक और चाकू

दिल्ली के शाहबाद डेयरी में रैपिडो राइडर से लूट के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार। पुलिस ने बाइक, चाकू और 600 रुपये बरामद किए।

सोनीपत: मंडोरा के संजय हत्याकांड में मुख्य साजिशकर्ता समेत तीन को उम्रकैद, छह आरोपी बरी348

सोनीपत: मंडोरा के संजय हत्याकांड में मुख्य साजिशकर्ता समेत तीन को उम्रकैद, छह आरोपी बरी

सोनीपत की सेशन कोर्ट ने करीब छह साल पुराने हत्याकांड में 53 पन्नों का विस्तृत फैसला सुनाते हुए तीन दोषियों पर जुर्माना भी लगाया।