सामग्री पर जाएँ
ताज़ा
दिल्ली: MCOCA मामले में फरार दो आरोपी गिरफ्तार, ₹30 लाख नकद और थार गाड़ी बरामद; सट्टा अड्डे पर भी छापादिल्ली में CJP के प्रदर्शन से पहले बढ़ी हलचल, जंतर-मंतर पर अनुमति नहीं; सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाईउत्तर-पश्चिम जिला पुलिस हर मोर्चे पर सतर्क : 33 बदमाश गिरफ्तार, ₹35 लाख की चोरी का खुलासा ; महिलाओं की सुरक्षा के लिए पिंक पेट्रोलिंग पर जोरदिल्ली में 45 जेजे क्लस्टरों का होगा इन-सीटू पुनर्वास, डीडीए ने शुरू की 21 हजार परिवारों के लिए प्रक्रियाअमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने नोबेल शांति पुरस्कार पर फिर जताया दावा, कहा- मैंने आठ युद्ध खत्म कराएअमेरिका में विदेशी छात्रों के लिए नौकरी पाना होगा मुश्किल, ट्रंप प्रशासन ने ओपीटी पर भारी शुल्क का रखा प्रस्ताव
ताज़ा खबरअपराध

नरेला में सनसनी: बंद फ्लैट के अंदर मिले दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल और उनकी पत्नी के संदिग्ध शव

-दमकल विभाग की मदद से तोड़ा गया दरवाजा , एक ही कमरे में मिले दोनों के शव

Mukesh Rana
Mukesh Ranaविशेष संवाददाता
शेयर
19 सितंबर 2026 · 7:01 am3.5 हज़ार व्यूज़Delhi , Rohini
नरेला में सनसनी: बंद फ्लैट के अंदर मिले दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल और उनकी पत्नी के संदिग्ध शव
नरेला में सनसनी: बंद फ्लैट के अंदर मिले दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल और उनकी पत्नी के संदिग्ध शव

-मुकेश राणा , दिल्ली दर्पण टीवी

बाहरी उत्तरी दिल्ली के नरेला थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। शनिवार दोपहर एक बंद फ्लैट के भीतर दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल और उनकी पत्नी के शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद किए गए। इस घटना के बाद से पूरे इलाके और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

दमकल विभाग की मदद से तोड़ा गया दरवाजा : पुलिस अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार (19 सितंबर) की दोपहर करीब 1:00 बजे नरेला थाना पुलिस को एक पीसीआर कॉल मिली थी। कॉलर ने सूचना दी कि एक फ्लैट अंदर से बंद है और काफी खटखटाने के बावजूद अंदर से कोई दरवाजा नहीं खोल रहा है।

दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल और उनकी पत्नी के शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद
दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल और उनकी पत्नी के शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद— Delhi darpan

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। काफी प्रयासों के बाद भी जब अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, तो दमकल विभाग (Fire Brigade) को बुलाया गया। दमकल कर्मियों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद फ्लैट का दरवाजा तोड़ा गया, जिसके बाद पुलिस अंदर दाखिल हुई।

एक ही कमरे में मिले दोनों के शव : फ्लैट के अंदर का नजारा देख पुलिसकर्मी भी सन्न रह गए। एक ही कमरे में पति-पत्नी के शव पड़े हुए थे। मृतकों की पहचान 40 वर्षीय मोनू और उनकी 35 वर्षीय पत्नी मीनू के रूप में हुई है। मृतक मोनू दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल के पद पर कार्यरत थे और वर्तमान में उनकी तैनाती नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट में थी। घटना की गंभीरता को भांपते हुए जिला के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ-साथ क्राइम ब्रांच और फॉरेंसिक साइंस लैबोरेटरी (FSL) की टीमों को तुरंत मौके पर बुलाया गया। फॉरेंसिक विशेषज्ञों ने घटनास्थल का बारिकी से मुआयना कर वहां से कई महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए हैं। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए राजा हरिश्चंद्र अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने इस मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। मौत के असल कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस हर संभावित एंगल से मामले की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और विस्तृत जांच पूरी होने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।

इनसे संबंधितनरेला न्यूजदिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबलदिल्ली क्राइम न्यूजनरेला फ्लैट संदिग्ध मौतदिल्ली पुलिसब्रेकिंग न्यूज दिल्लीNarela NewsDelhi Police Head ConstableDelhi CrimeNarela Dead Body Found
शेयर

लेखक

Mukesh Rana
Mukesh Ranaविशेष संवाददाता
और इनसे Mukesh Rana

टिप्पणियाँ

0

चर्चा में शामिल होने के लिए साइन इन करें। टिप्पणियाँ शिष्टता के लिए संचालित होती हैं।

आगे पढ़ें

संबंधित कवरेज

दिल्ली: MCOCA मामले में फरार दो आरोपी गिरफ्तार, ₹30 लाख नकद और थार गाड़ी बरामद; सट्टा अड्डे पर भी छापा145

दिल्ली: MCOCA मामले में फरार दो आरोपी गिरफ्तार, ₹30 लाख नकद और थार गाड़ी बरामद; सट्टा अड्डे पर भी छापा

नरेला पुलिस ने MCOCA मामले में दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया। ₹30 लाख नकद, थार गाड़ी बरामद और सट्टा अड्डे से 10 लोग गिरफ्तार।

उत्तर-पश्चिम जिला पुलिस हर मोर्चे पर सतर्क: 33 बदमाश गिरफ्तार, ₹35 लाख की चोरी का खुलासा; महिलाओं की सुरक्षा के लिए पिंक पेट्रोलिंग पर जो199

उत्तर-पश्चिम जिला पुलिस हर मोर्चे पर सतर्क : 33 बदमाश गिरफ्तार, ₹35 लाख की चोरी का खुलासा ; महिलाओं की सुरक्षा के लिए पिंक पेट्रोलिंग पर जोर

उत्तर-पश्चिम जिला पुलिस ने ऑपरेशन सजग में 33 लोगों को पकड़ा, ₹35 लाख की चोरी और पीतमपुरा जेप्टो लूट का खुलासा किया। पिंक फुट पेट्रोलिंग से महिला सुरक्षा पर जोर।

दिल्ली पुलिस ने जाली नोट छापने वाले गिरोह का किया भंडाफोड़, चार गिरफ्तार; 10.50 लाख रुपये के नकली नोट बरामद320

दिल्ली पुलिस ने जाली नोट छापने वाले गिरोह का किया भंडाफोड़, चार गिरफ्तार; 10.50 लाख रुपये के नकली नोट बरामद

प्रशांत विहार इलाके में छापेमारी के बाद पुलिस ने गिरोह के सदस्यों को दबोचा, प्रिंटर और सुरक्षा फीचर वाले कोरे कागज भी जब्त किए गए।