सामग्री पर जाएँ
ताज़ा
दिल्ली: MCOCA मामले में फरार दो आरोपी गिरफ्तार, ₹30 लाख नकद और थार गाड़ी बरामद; सट्टा अड्डे पर भी छापादिल्ली में CJP के प्रदर्शन से पहले बढ़ी हलचल, जंतर-मंतर पर अनुमति नहीं; सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाईउत्तर-पश्चिम जिला पुलिस हर मोर्चे पर सतर्क : 33 बदमाश गिरफ्तार, ₹35 लाख की चोरी का खुलासा ; महिलाओं की सुरक्षा के लिए पिंक पेट्रोलिंग पर जोरदिल्ली में 45 जेजे क्लस्टरों का होगा इन-सीटू पुनर्वास, डीडीए ने शुरू की 21 हजार परिवारों के लिए प्रक्रियाअमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने नोबेल शांति पुरस्कार पर फिर जताया दावा, कहा- मैंने आठ युद्ध खत्म कराएअमेरिका में विदेशी छात्रों के लिए नौकरी पाना होगा मुश्किल, ट्रंप प्रशासन ने ओपीटी पर भारी शुल्क का रखा प्रस्ताव

फरीदाबाद: आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार

फरीदाबाद पुलिस ने महिला को ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करने के आरोपी को राजस्थान से पकड़कर जेल भेजा।

Delhi Darpan Desk
Delhi Darpan Deskसमाचार डेस्क
शेयर
19 सितंबर 2026 · 7:28 am1.1 हज़ार व्यूज़
फरीदाबाद: आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार
फरीदाबाद: आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार — Dainik Bhaskar

फरीदाबाद पुलिस ने महिला की आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म करने के आरोपी को राजस्थान से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान राजस्थान के सवाई माधोपुर निवासी अभिषेक कुमार बैरवा के रूप में हुई है। सेक्टर-58 थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी अभिषेक कुमार बैरवा मूल रूप से सवाई माधोपुर का निवासी है और वर्तमान में दिल्ली के मयूर विहार इलाके में रह रहा था। पीड़िता की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को राजस्थान से दबोचा। अदालत के आदेश के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि पीड़िता ने सेक्टर-58 थाने में इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई थी। महिला का कहना था कि कई साल पहले राजस्थान के एक मेले में उसकी मुलाकात आरोपी अभिषेक से हुई थी। वहां बातचीत के दौरान दोनों ने एक-दूसरे के मोबाइल नंबर ले लिए थे, जिसके बाद उनके बीच फोन पर संपर्क बना रहा।

शिकायत के मुताबिक, बातचीत के दौरान आरोपी ने महिला की कुछ तस्वीरें और वीडियो बना लिए थे। इसके बाद आरोपी महिला को जान से मारने और उसकी फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। इन धमकियों के जरिए उसने महिला पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया।

महिला का आरोप है कि आरोपी ने उसे ब्लैकमेल करते हुए उसकी मर्जी के खिलाफ कई बार दुष्कर्म किया। इस दौरान उसने पीड़िता के आपत्तिजनक वीडियो भी तैयार कर लिए थे। वह लगातार वीडियो लीक करने का डर दिखाकर महिला को प्रताड़ित करता रहा।

सेक्टर-58 थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की थी। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस इस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं और साक्ष्यों की जांच में जुटी हुई है।

इनसे संबंधितdelhi-ncrfaridabadFaridabadCrime NewsFaridabad PoliceRape CaseArrest
शेयर

लेखक

टिप्पणियाँ

0

चर्चा में शामिल होने के लिए साइन इन करें। टिप्पणियाँ शिष्टता के लिए संचालित होती हैं।

आगे पढ़ें

संबंधित कवरेज

दिल्ली: MCOCA मामले में फरार दो आरोपी गिरफ्तार, ₹30 लाख नकद और थार गाड़ी बरामद; सट्टा अड्डे पर भी छापा323

दिल्ली: MCOCA मामले में फरार दो आरोपी गिरफ्तार, ₹30 लाख नकद और थार गाड़ी बरामद; सट्टा अड्डे पर भी छापा

नरेला पुलिस ने MCOCA मामले में दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया। ₹30 लाख नकद, थार गाड़ी बरामद और सट्टा अड्डे से 10 लोग गिरफ्तार।

उत्तर-पश्चिम जिला पुलिस हर मोर्चे पर सतर्क: 33 बदमाश गिरफ्तार, ₹35 लाख की चोरी का खुलासा; महिलाओं की सुरक्षा के लिए पिंक पेट्रोलिंग पर जो486

उत्तर-पश्चिम जिला पुलिस हर मोर्चे पर सतर्क : 33 बदमाश गिरफ्तार, ₹35 लाख की चोरी का खुलासा ; महिलाओं की सुरक्षा के लिए पिंक पेट्रोलिंग पर जोर

उत्तर-पश्चिम जिला पुलिस ने ऑपरेशन सजग में 33 लोगों को पकड़ा, ₹35 लाख की चोरी और पीतमपुरा जेप्टो लूट का खुलासा किया। पिंक फुट पेट्रोलिंग से महिला सुरक्षा पर जोर।

दिल्ली पुलिस ने जाली नोट छापने वाले गिरोह का किया भंडाफोड़, चार गिरफ्तार; 10.50 लाख रुपये के नकली नोट बरामद495

दिल्ली पुलिस ने जाली नोट छापने वाले गिरोह का किया भंडाफोड़, चार गिरफ्तार; 10.50 लाख रुपये के नकली नोट बरामद

प्रशांत विहार इलाके में छापेमारी के बाद पुलिस ने गिरोह के सदस्यों को दबोचा, प्रिंटर और सुरक्षा फीचर वाले कोरे कागज भी जब्त किए गए।