सामग्री पर जाएँ
ताज़ा
ईरान युद्ध पर बयान को लेकर जेडी वेंस से नाराज हुए ट्रम्प, 2028 की दौड़ में मार्को रुबियो को मिल रही तरजीहदिल्ली में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के घर पहुंचे चेन्नई के युवक की पिटाई से मौत, दो गिरफ्तारदिल्ली: सस्ते लोन के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, छह गिरफ्तारमकोका मामले में पांच साल से फरार आरोपी गिरफ्तार, गैंगस्टर मुकेश पुनीत का करीबी है प्रदीपगुरुग्राम में 15 MLD पानी की मंजूरी पर भाजपा में सियासी घमासान, राव इंद्रजीत और राव नरबीर खेमे में श्रेय की होड़दिल्ली के भीड़भाड़ वाले बाजारों में लागू हो सकती है वन-वे व्यवस्था, सीएक्यूएम के निर्देश के बाद ट्रैफिक पुलिस की तैयारी

मकोका मामले में पांच साल से फरार आरोपी गिरफ्तार, गैंगस्टर मुकेश पुनीत का करीबी है प्रदीप

नरेला पुलिस ने मकोका मामले में वर्षों से फरार गैंगस्टर मुकेश पुनीत के करीबी प्रदीप उर्फ अनिल को गिरफ्तार किया, आरोपी पर 13 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

Pooja Nagar
Pooja Nagarयोगदानकर्ता
शेयर
19 नवंबर 2026 · 8:02 am643 व्यूज़नई दिल्ली
मकोका मामले में पांच साल से फरार आरोपी गिरफ्तार, गैंगस्टर मुकेश पुनीत का करीबी है प्रदीप
मकोका मामले में पांच साल से फरार आरोपी गिरफ्तार, गैंगस्टर मुकेश पुनीत का करीबी है प्रदीप — Delhi darpan tv

दिल्ली दर्पण ब्यूरो:

नरेला पुलिस ने दबिश और तकनीकी निगरानी के बाद दबोचा, 13 आपराधिक मामलों में रहा है आरोपी; मकोका कोर्ट ने पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा

नई दिल्ली, 19 नवंबर। बाहरी उत्तर जिला के नरेला थाना पुलिस ने मकोका (MCOCA) के एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी प्रदीप उर्फ अनिल उर्फ सलामुद्दीन को गिरफ्तार किया है। आरोपी को 17 नवंबर को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक, वह कुख्यात गैंगस्टर मुकेश उर्फ पुनीत का करीबी सहयोगी है और उसके खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, लूटपाट, झपटमारी और आर्म्स एक्ट समेत कुल 13 आपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपी को 18 नवंबर को राउज एवेन्यू कोर्ट स्थित मकोका अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी प्रदीप मकोका के तहत दर्ज FIR संख्या 411/2020 में वांछित था और कई वर्षों से गिरफ्तारी से बच रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए नरेला थाना पुलिस की टीम लगातार खुफिया जानकारी जुटा रही थी। तकनीकी निगरानी और लगातार फील्ड जांच के बाद पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। इस कार्रवाई में SI मोहित पहल, SI मोनिल, HC नवीन और अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। पूरी कार्रवाई ACP राकेश कुमार के नेतृत्व और निगरानी में की गई।

13 आपराधिक मामलों में नाम पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड काफी लंबा है। उसके खिलाफ हत्या का एक, हत्या के प्रयास का एक, आर्म्स एक्ट का एक, लूटपाट के आठ, झपटमारी का एक और चोरी का एक मामला दर्ज है। पुलिस का कहना है कि आरोपी संगठित अपराध सिंडिकेट से जुड़ा रहा है और मुकेश उर्फ पुनीत का लंबे समय से करीबी सहयोगी है।

दिल्ली से गाजियाबाद तक संपत्तियों की जांच जांच के दौरान पुलिस को आरोपी की कई चल और अचल संपत्तियों के बारे में जानकारी मिली है। इनमें दिल्ली के गांव बांकरनेर में करीब 200 से 250 वर्ग गज में बना मकान, गोगा में लगभग तीन बीघा कृषि भूमि और गाजियाबाद के लोनी में एक आवासीय मकान शामिल हैं।

इसके अलावा आरोपी के घर पर जांच के दौरान दो रॉयल एनफील्ड बुलेट मोटरसाइकिल और एक स्कूटी भी मिली है। पुलिस के अनुसार, दोनों बुलेट मोटरसाइकिल आरोपी के नाम पर पंजीकृत हैं। इन संपत्तियों और वाहनों की खरीद में इस्तेमाल किए गए धन के स्रोतों की जांच की जा रही है।

लोनी में गारमेंट यूनिट, गांधी नगर में बिक्री की जांच पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी लोनी, गाजियाबाद में गारमेंट निर्माण के कारोबार से जुड़ा हुआ है। यहां पायजामा, शर्ट और अन्य कपड़े तैयार किए जाने की जानकारी मिली है। पुलिस को यह भी पता चला है कि इन कपड़ों पर अलग-अलग ब्रांड के लेबल और स्टिकर लगाकर उन्हें दिल्ली के गांधी नगर बाजार में बेचा जाता है।

अब पुलिस इस कारोबार में किए गए निवेश, वित्तीय लेन-देन, खरीद-बिक्री के रिकॉर्ड और इसमें शामिल अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि कहीं इस कारोबार में संगठित अपराध से अर्जित धन का इस्तेमाल तो नहीं किया गया।

मकोका मामले में अब तक पांच गिरफ्तार पुलिस के मुताबिक, FIR संख्या 411/2020 में अब तक कुल पांच आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ कर सिंडिकेट के आर्थिक नेटवर्क, संपत्तियों और अन्य सहयोगियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी है।

इनसे संबंधित#NarelaPolice #MCOCA #DelhiPolice #OuterNorthDistrict #GangsterMukeshPunit #PardeepArrested #CrimeNews #DelhiCrime #OrganisedCrime #NarelaNews #PoliceAction #DelhiNews
शेयर

लेखक

Pooja Nagar
Pooja Nagarयोगदानकर्ता
और इनसे Pooja Nagar

टिप्पणियाँ

0

चर्चा में शामिल होने के लिए साइन इन करें। टिप्पणियाँ शिष्टता के लिए संचालित होती हैं।

आगे पढ़ें

संबंधित कवरेज

दिल्ली में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के घर पहुंचे चेन्नई के युवक की पिटाई से मौत, दो गिरफ्तार174

दिल्ली में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के घर पहुंचे चेन्नई के युवक की पिटाई से मौत, दो गिरफ्तार

पूर्वी दिल्ली के मधु विहार इलाके में एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर से मिलने पहुंचे चेन्नई के युवक की परिजनों और पड़ोसियों द्वारा मारपीट के बाद मौत हो गई।

दिल्ली: सस्ते लोन के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, छह गिरफ्तार812

दिल्ली: सस्ते लोन के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, छह गिरफ्तार

रमेश नगर मेट्रो स्टेशन के पास से चल रहे अवैध कॉल सेंटर से महिला टीम लीडर और मैनेजर समेत छह आरोपियों को पकड़ा गया।

पश्चिमी दिल्ली मेट्रो स्टेशन से छात्र के कूदने का मामला: एक साल बाद भी न्याय के इंतजार में परिवार317

पश्चिमी दिल्ली मेट्रो स्टेशन से छात्र के कूदने का मामला: एक साल बाद भी न्याय के इंतजार में परिवार

मध्य दिल्ली के स्कूल में पढ़ने वाले 10वीं के छात्र की मौत के एक साल बीतने के बाद भी क्राइम ब्रांच की जांच जारी है।