सामग्री पर जाएँ
ताज़ा
दिल्ली में 12 करोड़ की हेरोइन बरामद: सोशल मीडिया के जरिए चल रहा था अपराध का काला कारोबारउपराज्यपाल की अनूठी पहल: थाने में पहुंचकर की जनसुनवाई, पुलिस-जनता के रिश्ते और संस्थागत सुधारों पर जोरभरतपुर नगर निगम चुनाव: राजनीतिक दलों पर भारी पड़े निर्दलीय, 36 वार्डों में दर्ज की जीतफरीदाबाद में पूर्व सरपंच के घर बड़ी चोरी, परिवार को नशीला पदार्थ सुंघाकर जेवर और नकदी ले उड़े बदमाशपानीपत के डाहर महिला कॉलेज पहुंची हरियाणा युवा उद्यमी यात्रा, छात्राओं को मिले स्वरोजगार के टिप्सद्वारका में बनेगा दिल्ली का पहला राज्य अतिथि गृह 'दिल्ली सदन', 151.97 करोड़ रुपये की मिली मंजूरी
ताज़ा खबरभारत

दिल्ली में 12 करोड़ की हेरोइन बरामद: सोशल मीडिया के जरिए चल रहा था अपराध का काला कारोबार

-दिल्ली में 12 करोड़ की हेरोइन बरामद : चांदनी चौक से कुलदीप स्वामी की गिरफ्तारी और स्विफ्ट डिजायर कार से पाकिस्तान निर्मित 2 किलो हेरोइन का खुलासा। -सोशल मीडिया से चलता था सिंडिकेट: इंस्टाग्राम और टेलीग्राम के जरिए कोड वर्ड और नोटों की फोटो से होने वाली डील तथा गिरोह के काले कारोबार की पूरी कहानी।

Mukesh Rana
Mukesh Ranaविशेष संवाददाता
शेयर
19 सितंबर 2026 · 10:51 am100 व्यूज़
दिल्ली में 12 करोड़ की हेरोइन बरामद: सोशल मीडिया के जरिए चल रहा था अपराध का काला कारोबार
दिल्ली में 12 करोड़ की हेरोइन बरामद: सोशल मीडिया के जरिए चल रहा था अपराध का काला कारोबारDelhi darpan
  • मुकेश राणा , दिल्ली दर्पण ब्यूरो

दिल्ली । दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और गुजरात पुलिस ने एक संयुक्त कार्रवाई में कुख्यात गैंगस्टर रोहित गोदारा और महेंद्र देलाना गैंग के एक बड़े गुर्गे को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से पाकिस्तान निर्मित 2 किलो हेरोइन बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 12 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इस कार्रवाई से यह साफ हो गया है कि देश में ड्रग्स की तस्करी अब कितनी गहरी जड़ें जमा चुकी है और अपराधी किस तरह आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल कर रहे हैं।

ऐसे रची गई साजिश और पकड़ा गया आरोपी : स्पेशल सेल के डीसीपी नारा चैतन्य के अनुसार, कुछ समय पहले गुजरात के वडोदरा में एक व्यापारी से 10 करोड़ रुपये की भारी-भरकम फिरौती मांगी गई थी। इस फिरौती की पहली किस्त की डिलीवरी दिल्ली में तय की गई थी। पुख्ता सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 12 सितंबर को दिल्ली के ऐतिहासिक चांदनी चौक इलाके से कुलदीप स्वामी नामक युवक को धर दबोचा।

नजफगढ़ में खड़ी उसकी स्विफ्ट डिजायर का र की तलाशी से 2 किलो हेरोइन बरामद
नजफगढ़ में खड़ी उसकी स्विफ्ट डिजायर का र की तलाशी से 2 किलो हेरोइन बरामदDelhi Darpan tv

इसके बाद पुलिस ने नजफगढ़ में खड़ी उसकी स्विफ्ट डिजायर कार की तलाशी ली, जहां कार की डिक्की में स्टेपनी के पास एक गुप्त खाना बनाया गया था। वहीं से 2 किलो हेरोइन बरामद हुई। पूछताछ में यह भी सामने आया कि आरोपी इस खेप को पंजाब के अमृतसर से दिल्ली लेकर आया था।

इंस्टाग्राम और टेलीग्राम: अपराध के नए डिजिटल अड्डे : यह मामला इस बात का सबसे बड़ा उदाहरण है कि कैसे आज के अपराधी पारंपरिक तरीकों को छोड़कर पूरी तरह डिजिटल हो चुके हैं। जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी आपस में बातचीत के लिए इंस्टाग्राम और टेलीग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स का इस्तेमाल करते थे।

ड्रग्स और पैसों की डिलीवरी के दौरान सुरक्षा बरतने के लिए खास कोड वर्ड और भारतीय करेंसी के नोटों की फोटो का इस्तेमाल किया जाता था। सोशल मीडिया की एंड-टू-एंड एनक्रिप्टेड चैट के जरिए अपराधियों का यह नेटवर्क सुरक्षा एजेंसियों की नजरों से बचने की फिराक में रहता था।

इनसे संबंधितदिल्ली पुलिसस्पेशल सेलरोहित गोदारा गैंगड्रग्स तस्करीहेरोइन बरामदचांदनी चौकसोशल मीडिया क्राइमक्राइम न्यूज
शेयर

लेखक

Mukesh Rana
Mukesh Ranaविशेष संवाददाता
और इनसे Mukesh Rana

टिप्पणियाँ

0

चर्चा में शामिल होने के लिए साइन इन करें। टिप्पणियाँ शिष्टता के लिए संचालित होती हैं।

आगे पढ़ें

संबंधित कवरेज

डिक्की में मिले शव से खुला हत्या का राज, दिल्ली पुलिस ने महाराष्ट्र से 20 वर्षीय आरोपी को दबोचा869

डिक्की में मिले शव से खुला हत्या का राज, दिल्ली पुलिस ने महाराष्ट्र से 20 वर्षीय आरोपी को दबोचा

दिल्ली में कार की डिक्की से मिले युवक के शव के मामले में पुलिस ने महाराष्ट्र से 20 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया है. तकनीकी और मानवीय जांच के बाद आरोपी तक पहुंची पुलिस अब हत्या की वजह और अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है.

व्यवस्था के खिलाफ अब खुद उठना होगा खड़े: 'मेरा इलाका, मेरी ज़िम्मेदारी' के संकल्प से ही टूटेगा भ्रष्ट तंत्र का गुरूर978
Breakingभारत

दिल्ली में सिस्टम आईसीयू में : वज़ीरपुर और अशोक विहार में प्रशासनिक मनमानी और भ्रष्टाचार से त्रस्त जनता

-व्यवस्था के खिलाफ अब खुद उठना होगा खड़े: 'मेरा इलाका, मेरी ज़िम्मेदारी' के संकल्प से ही टूटेगा भ्रष्ट तंत्र का गुरूर

अलीगढ़ में चल रही अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़ दिल्ली के आउटर नॉर्थ जिले के AATS टीम को मिली कामयाबी4 हज़ार
Breakingभारत

अलीगढ़ में चल रही अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़ दिल्ली के आउटर नॉर्थ जिले के AATS टीम को मिली कामयाबी

दिल्ली पुलिस की आउटर-नॉर्थ जिले की AATS टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सोनू दरियापुर गैंग के एक सदस्य को गिरफ्तार किया। आरोपी की निशानदेही पर अलीगढ़ में चल रही अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया गया, जहां से 8 देसी पिस्तौल और 20 जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस अब पूरे नेटवर्क और फरार सप्लायर की तलाश में जुटी है।