सामग्री पर जाएँ
ताज़ा
दिल्ली: MCOCA मामले में फरार दो आरोपी गिरफ्तार, ₹30 लाख नकद और थार गाड़ी बरामद; सट्टा अड्डे पर भी छापादिल्ली में CJP के प्रदर्शन से पहले बढ़ी हलचल, जंतर-मंतर पर अनुमति नहीं; सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाईउत्तर-पश्चिम जिला पुलिस हर मोर्चे पर सतर्क : 33 बदमाश गिरफ्तार, ₹35 लाख की चोरी का खुलासा ; महिलाओं की सुरक्षा के लिए पिंक पेट्रोलिंग पर जोरदिल्ली में 45 जेजे क्लस्टरों का होगा इन-सीटू पुनर्वास, डीडीए ने शुरू की 21 हजार परिवारों के लिए प्रक्रियाअमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने नोबेल शांति पुरस्कार पर फिर जताया दावा, कहा- मैंने आठ युद्ध खत्म कराएअमेरिका में विदेशी छात्रों के लिए नौकरी पाना होगा मुश्किल, ट्रंप प्रशासन ने ओपीटी पर भारी शुल्क का रखा प्रस्ताव

फरीदाबाद में पूर्व सरपंच के घर बड़ी चोरी, परिवार को नशीला पदार्थ सुंघाकर जेवर और नकदी ले उड़े बदमाश

बल्लभगढ़ के शाहुपुरा गांव में पूर्व महिला सरपंच के परिवार को नशीला पदार्थ सुंघाकर चोरों ने करीब डेढ़ करोड़ रुपये के गहने और नकदी पार कर दी।

Delhi Darpan Desk
Delhi Darpan Deskसमाचार डेस्क
शेयर
19 सितंबर 2026 · 1:29 am193 व्यूज़
फरीदाबाद में पूर्व सरपंच के घर बड़ी चोरी, परिवार को नशीला पदार्थ सुंघाकर जेवर और नकदी ले उड़े बदमाश
फरीदाबाद में पूर्व सरपंच के घर बड़ी चोरी, परिवार को नशीला पदार्थ सुंघाकर जेवर और नकदी ले उड़े बदमाश — Dainik Bhaskar

फरीदाबाद के बल्लभगढ़ स्थित शाहुपुरा गांव में गुरुवार देर रात अज्ञात बदमाशों ने पूर्व महिला सरपंच के घर को निशाना बनाया। चार से पांच युवक दीवार फांदकर मकान में दाखिल हुए और सो रहे परिजनों को नशीला पदार्थ सुंघाकर वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने कमरों को बाहर से बंद कर दिया और करीब डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात और साढ़े तीन लाख रुपये नकद लेकर फरार हो गए।

पूर्व सरपंच प्रतिनिधि देवी स्वरूप के मुताबिक, घटना के समय वह अपनी पत्नी व पूर्व सरपंच राधा रानी और छोटे बेटे के साथ भूतल पर बने कमरे में सो रहे थे। वहीं उनका दूसरा बेटा और बहू मकान की ऊपरी मंजिल पर थे, जबकि एक अन्य बहू मायके गई हुई थी। चोरों ने अंदर घुसने के बाद ऊपरी कमरे की बाहर से कुंडी लगा दी ताकि कोई बाहर न निकल सके।

पूर्व सरपंच राधा रानी ने बताया कि रात करीब 11 बजे वह सो गई थीं। बदमाशों ने उन्हें कोई नशीला पदार्थ सुंघा दिया, जिसके कारण सुबह आंख खुलने पर भारीपन महसूस हुआ और उठने में काफी परेशानी हुई। परिवार के अन्य सदस्यों को भी इसी तरह की स्थिति का सामना करना पड़ा।

शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे जब देवी स्वरूप जागे, तो उन्होंने सामने वाले कमरे का दरवाजा खुला देखा। अंदर जाने पर अलमारी खुली मिली और सामान चारों तरफ बिखरा हुआ था। अलमारी के ऊपरी हिस्से में बने लॉकर से करीब 70 तोले सोना और ढाई किलो चांदी के आभूषण गायब थे, साथ ही साढ़े तीन लाख रुपये की नकदी भी नदारद थी।

अलमारी खाली देखकर जब वह ऊपर की मंजिल पर पहुंचे तो बेटे के कमरे का दरवाजा बाहर से बंद मिला। इसके बाद दरवाजा खोलकर परिजनों को घटना की जानकारी दी गई और सदर थाना पुलिस को सूचित किया गया।

सदर थाना पुलिस ने सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। थाना प्रभारी प्रकाश चंद ने बताया कि पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। आरोपियों की पहचान करने के लिए घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

इनसे संबंधितdelhi-ncrfaridabadFaridabadCrimeBurglaryHaryana Police
शेयर

लेखक

टिप्पणियाँ

0

चर्चा में शामिल होने के लिए साइन इन करें। टिप्पणियाँ शिष्टता के लिए संचालित होती हैं।

आगे पढ़ें

संबंधित कवरेज

दिल्ली: MCOCA मामले में फरार दो आरोपी गिरफ्तार, ₹30 लाख नकद और थार गाड़ी बरामद; सट्टा अड्डे पर भी छापा395

दिल्ली: MCOCA मामले में फरार दो आरोपी गिरफ्तार, ₹30 लाख नकद और थार गाड़ी बरामद; सट्टा अड्डे पर भी छापा

नरेला पुलिस ने MCOCA मामले में दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया। ₹30 लाख नकद, थार गाड़ी बरामद और सट्टा अड्डे से 10 लोग गिरफ्तार।

उत्तर-पश्चिम जिला पुलिस हर मोर्चे पर सतर्क: 33 बदमाश गिरफ्तार, ₹35 लाख की चोरी का खुलासा; महिलाओं की सुरक्षा के लिए पिंक पेट्रोलिंग पर जो603

उत्तर-पश्चिम जिला पुलिस हर मोर्चे पर सतर्क : 33 बदमाश गिरफ्तार, ₹35 लाख की चोरी का खुलासा ; महिलाओं की सुरक्षा के लिए पिंक पेट्रोलिंग पर जोर

उत्तर-पश्चिम जिला पुलिस ने ऑपरेशन सजग में 33 लोगों को पकड़ा, ₹35 लाख की चोरी और पीतमपुरा जेप्टो लूट का खुलासा किया। पिंक फुट पेट्रोलिंग से महिला सुरक्षा पर जोर।

दिल्ली पुलिस ने जाली नोट छापने वाले गिरोह का किया भंडाफोड़, चार गिरफ्तार; 10.50 लाख रुपये के नकली नोट बरामद566

दिल्ली पुलिस ने जाली नोट छापने वाले गिरोह का किया भंडाफोड़, चार गिरफ्तार; 10.50 लाख रुपये के नकली नोट बरामद

प्रशांत विहार इलाके में छापेमारी के बाद पुलिस ने गिरोह के सदस्यों को दबोचा, प्रिंटर और सुरक्षा फीचर वाले कोरे कागज भी जब्त किए गए।