सामग्री पर जाएँ
ताज़ा
दिल्ली में CJP के प्रदर्शन से पहले बढ़ी हलचल, जंतर-मंतर पर अनुमति नहीं; सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाईउत्तर-पश्चिम जिला पुलिस हर मोर्चे पर सतर्क : 33 बदमाश गिरफ्तार, ₹35 लाख की चोरी का खुलासा ; महिलाओं की सुरक्षा के लिए पिंक पेट्रोलिंग पर जोरदिल्ली में 45 जेजे क्लस्टरों का होगा इन-सीटू पुनर्वास, डीडीए ने शुरू की 21 हजार परिवारों के लिए प्रक्रियाअमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने नोबेल शांति पुरस्कार पर फिर जताया दावा, कहा- मैंने आठ युद्ध खत्म कराएअमेरिका में विदेशी छात्रों के लिए नौकरी पाना होगा मुश्किल, ट्रंप प्रशासन ने ओपीटी पर भारी शुल्क का रखा प्रस्तावमुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में स्कूल इनोवेशन काउंसिल के तहत करियर मार्गदर्शन शिविर आयोजित
ताज़ा खबरअपराध

उपराज्यपाल की अनूठी पहल: थाने में पहुंचकर की जनसुनवाई, पुलिस-जनता के रिश्ते और संस्थागत सुधारों पर जोर

- संस्थागत सुधारों और बेहतर कार्यप्रणाली पर विशेष ध्यान

Rajender Swami
Rajender SwamiDelhi Darpan
शेयर
19 सितंबर 2026 · 4:17 am1.3 हज़ार व्यूज़अपडेटेड 4:33 amNorth west Delhi
उपराज्यपाल की अनूठी पहल: थाने में पहुंचकर की जनसुनवाई, पुलिस-जनता के रिश्ते और संस्थागत सुधारों पर जोर
उपराज्यपाल की अनूठी पहल: थाने में पहुंचकर की जनसुनवाई, पुलिस-जनता के रिश्ते और संस्थागत सुधारों पर जोर

-राजेंद्र स्वामी ,दिल्ली दर्पण ब्यूरो

नई दिल्ली: दिल्ली के इतिहास में यह अपने आप में एक अनोखा और अभूतपूर्व अवसर रहा है, जब किसी उपराज्यपाल ने सीधे थाने में पहुंचकर 'थाना दिवस' के मौके पर जनसुनवाई की हो। दिल्ली के उत्तर-पश्चिम जिले के मौर्य एन्क्लेव थाने में आयोजित इस कार्यक्रम में माननीय उपराज्यपाल श्री तरनजीत सिंह संधू ने शिरकत कर जिस प्रकार आम नागरिकों की समस्याएं सुनीं, वह जनता के बीच पुलिस के प्रति भरोसे को और अधिक मजबूत करने की दिशा में एक बेहद सराहनीय और ऐतिहासिक पहल है।

इस विशेष जनसुनवाई के दौरान स्थानीय नागरिकों ने उपराज्यपाल के समक्ष पार्किंग, भीषण ट्रैफिक जाम, पारिवारिक विवाद और विभिन्न नागरिक एजेंसियों से जुड़े तमाम मुद्दे उठाए। उपराज्यपाल ने न केवल इन समस्याओं को ध्यान से सुना, बल्कि संबंधित अधिकारियों को त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई के निर्देश भी दिए। जानकारों का मानना है कि इस प्रकार की जमीनी पहल से जनता और पुलिस के बीच की दूरियां कम होती हैं और सिस्टम के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ता है।

उत्तर-पश्चिम जिले के मौर्य एन्क्लेव थाने में आयोजित इस कार्यक्रम  उपराज्यपाल श्री तरनजीत सिंह संधू ने शिरकत
उत्तर-पश्चिम जिले के मौर्य एन्क्लेव थाने में आयोजित इस कार्यक्रम उपराज्यपाल श्री तरनजीत सिंह संधू ने शिरकत— delhi darpan

संस्थागत सुधारों और बेहतर कार्यप्रणाली पर विशेष ध्यान इस ऐतिहासिक दौरे के दौरान उपराज्यपाल ने मौर्य एन्क्लेव पुलिस स्टेशन की कार्यप्रणाली का बारीकी से निरीक्षण किया और वहां तैनात पुलिसकर्मियों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि केवल प्रशासनिक कामकाज तक सीमित न रहकर, दिल्ली पुलिस के भीतर संस्थागत सुधारों (Institutional Reforms) पर भी गंभीर ध्यान दिए जाने की आवश्यकता है।

पुलिसिंग को पूरी तरह से जन-केंद्रित, पारदर्शी और जवाबदेह बनाने के लिए आंतरिक व्यवस्थाओं में सुधार, पुलिसकर्मियों के काम करने के तौर-तरीकों में आधुनिकता और जनता के साथ संवाद के स्तर को और बेहतर करने की जरूरत है। उत्तर-पश्चिम जिले की पुलिस उपायुक्त (DCP) आकांक्षा यादव (IPS) की मौजूदगी में हुए इस कार्यक्रम ने यह संदेश दिया है कि पुलिस थानों की कार्यसंस्कृति में सुधार लाकर ही एक सुरक्षित और पारदर्शी समाज का निर्माण किया जा सकता है।

मौर्य एन्क्लेव थाने में उपराज्यपाल श्री तरनजीत सिंह संधू
मौर्य एन्क्लेव थाने में उपराज्यपाल श्री तरनजीत सिंह संधू— Delhi darpan tv
इनसे संबंधितदिल्लीउत्तर-पश्चिम जिलाNorth-West Districtमौर्य एन्क्लेवMaurya Enclaveथाना दिवसThana DiwasजनसुनवाईJan Sunwaiउपराज्यपालLt. Governorदिल्ली पुलिसDelhi Policeतरनजीत सिंह संधूTaranjit Singh Sandhuसंस्थागत सुधारInstitutional Reforms
शेयर

लेखक

टिप्पणियाँ

0

चर्चा में शामिल होने के लिए साइन इन करें। टिप्पणियाँ शिष्टता के लिए संचालित होती हैं।

आगे पढ़ें

संबंधित कवरेज

उत्तर-पश्चिम जिला पुलिस हर मोर्चे पर सतर्क: 33 बदमाश गिरफ्तार, ₹35 लाख की चोरी का खुलासा; महिलाओं की सुरक्षा के लिए पिंक पेट्रोलिंग पर जो110

उत्तर-पश्चिम जिला पुलिस हर मोर्चे पर सतर्क : 33 बदमाश गिरफ्तार, ₹35 लाख की चोरी का खुलासा ; महिलाओं की सुरक्षा के लिए पिंक पेट्रोलिंग पर जोर

उत्तर-पश्चिम जिला पुलिस ने ऑपरेशन सजग में 33 लोगों को पकड़ा, ₹35 लाख की चोरी और पीतमपुरा जेप्टो लूट का खुलासा किया। पिंक फुट पेट्रोलिंग से महिला सुरक्षा पर जोर।

दिल्ली पुलिस ने जाली नोट छापने वाले गिरोह का किया भंडाफोड़, चार गिरफ्तार; 10.50 लाख रुपये के नकली नोट बरामद266

दिल्ली पुलिस ने जाली नोट छापने वाले गिरोह का किया भंडाफोड़, चार गिरफ्तार; 10.50 लाख रुपये के नकली नोट बरामद

प्रशांत विहार इलाके में छापेमारी के बाद पुलिस ने गिरोह के सदस्यों को दबोचा, प्रिंटर और सुरक्षा फीचर वाले कोरे कागज भी जब्त किए गए।

भरतपुर: निवेश दोगुना करने का झांसा देकर लाखों ठगने वाला 5 हजार का इनामी 8 साल बाद गिरफ्तार254

भरतपुर: निवेश दोगुना करने का झांसा देकर लाखों ठगने वाला 5 हजार का इनामी 8 साल बाद गिरफ्तार

भरतपुर के बयाना में पॉलिसी रकम दोगुनी करने के नाम पर 9.50 लाख रुपये की ठगी करने वाले इनामी आरोपी को पुलिस ने भीलवाड़ा से दबोचा।