सामग्री पर जाएँ
ताज़ा
त्योहारों से पहले नॉर्थ-वेस्ट दिल्ली में बढ़ी पुलिस की मौजूदगी, सड़कों पर दिख रही ‘Visible Policing’ से बढ़ा भरोसादिल्ली में लग्जरी कार चोरी का बड़ा नेटवर्क बेनकाब : AATS ने 4 ऑटो लिफ्टर दबोचे, Creta, Seltos, Scorpio-N समेत 4 SUV बरामदजंतर-मंतर पर प्रदर्शन के आरोप में बंद कॉकरोच जनता पार्टी के दो नेता तिहाड़ से रिहादिल्ली में पैदल यात्रियों की सुरक्षा के लिए बनेंगे तीन नए एफओबी और स्काईवॉक, 20 करोड़ रुपये होंगे खर्चमेरठ के निजी अस्पताल में पूर्व प्रधान की मौत पर भारी हंगामा, परिजनों ने लगाया लापरवाही और मनमानी वसूली का आरोपसऊदी अरब: किंग फहद हवाई अड्डे पर हमले में एक की मौत, आठ घायल; उड़ानें डायवर्ट

मेरठ के निजी अस्पताल में पूर्व प्रधान की मौत पर भारी हंगामा, परिजनों ने लगाया लापरवाही और मनमानी वसूली का आरोप

हर्रा के पूर्व प्रधान की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही और मनमाने पैसे वसूलने का आरोप लगाते हुए धरना दिया।

Delhi Darpan Desk
Delhi Darpan Deskसमाचार डेस्क
शेयर
22 अक्तूबर 2026 · 6:08 am166 व्यूज़
मेरठ के निजी अस्पताल में पूर्व प्रधान की मौत पर भारी हंगामा, परिजनों ने लगाया लापरवाही और मनमानी वसूली का आरोप
मेरठ के निजी अस्पताल में पूर्व प्रधान की मौत पर भारी हंगामा, परिजनों ने लगाया लापरवाही और मनमानी वसूली का आरोप — Dainik Bhaskar

मेरठ के साकेत स्थित नमो हॉस्पिटल में बुधवार शाम इलाज के दौरान हर्रा कस्बे के पूर्व प्रधान तैय्यब की मौत हो गई। इस घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही और अधिक बिल वसूलने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। सूचना मिलते ही सिविल लाइन पुलिस और कई अन्य थानों का बल मौके पर पहुंच गया।

परिजनों के अनुसार तैय्यब को 15 अक्टूबर को ब्रेन हेमरेज होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टरों ने उनका ऑपरेशन किया था। मृतक के भाई अलाउद्दीन ने बताया कि बुधवार शाम करीब 7 बजे तक उनकी तैय्यब से बातचीत हुई थी। इसके कुछ ही देर बाद अस्पताल प्रशासन ने अचानक उनकी हालत बिगड़ने और मौत हो जाने की जानकारी दी।

परिजनों ने अस्पताल कर्मियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मौत से महज पंद्रह मिनट पहले उनसे खून लाने और तुरंत पैसे जमा करने को कहा गया था। अलाउद्दीन का दावा है कि कर्मचारी ने पैसे न देने पर इलाज रोकने की धमकी दी थी। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सात दिनों में सात लाख रुपये जमा कराने के बावजूद दबाव बनाया जा रहा था और 400 रुपये का इंजेक्शन 4500 रुपये में लगाया गया।

घटना की जानकारी मिलने पर राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के विधायक गुलाम मोहम्मद भी अस्पताल पहुंचे और परिजनों से बातचीत की। अस्पताल परिसर में पूर्व प्रधान के समर्थकों और ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई, जिसके बाद सिविल लाइन थाना प्रभारी अरुण भाटी ने पुलिस बल के साथ स्थिति को संभालने का प्रयास किया। गुस्साए लोगों ने अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर धरना शुरू कर दिया था।

सीओ सिविल लाइन और पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में अस्पताल के जिम्मेदार लोगों और परिजनों के बीच करीब दो घंटे तक बातचीत चली। परिजनों के आरोपों पर अस्पताल प्रबंधन के सामने आने और माफी मांगने के बाद मामला शांत हुआ। पुलिस ने स्थिति को पूरी तरह नियंत्रण में लेते हुए लोगों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

इनसे संबंधितdelhi-ncrmeerutMeerutNamo HospitalMedical NegligenceRLD MLA
शेयर

लेखक

टिप्पणियाँ

0

चर्चा में शामिल होने के लिए साइन इन करें। टिप्पणियाँ शिष्टता के लिए संचालित होती हैं।

आगे पढ़ें

संबंधित कवरेज

बेंगलुरु में श्रीश्री रविशंकर से मिले मुजफ्फरनगर के युवा, जीवन में अलग पहचान बनाने की मिली सीख180

बेंगलुरु में श्रीश्री रविशंकर से मिले मुजफ्फरनगर के युवा, जीवन में अलग पहचान बनाने की मिली सीख

बेंगलुरु में आयोजित ‘जेन जी × गुरुदेव 2.0’ संवाद कार्यक्रम में मुजफ्फरनगर के युवाओं ने भी हिस्सा लिया।

अशोक विहार की सड़कों पर अंधेरा! Federation ने LG से की Smart LED लगाने की मांग2.6 हज़ार
Breakingसमाज

अशोक विहार की सड़कों पर अंधेरा ! Federation ने LG से की Smart LED लगाने की मांग

-5 साल पुराने स्ट्रीट लाइट हटाओ! Ashok Vihar Federation की LG से बड़ी मांग - महिलाओं की सुरक्षा के लिए Smart LED जरूरी! Ashok Vihar Federation का LG को पत्र - Ashok Vihar में कब लगेंगी Smart LED? Federation ने उठाया बड़ा मुद्दा

नोएडा: आपदा से निपटने के लिए स्वयं सहायता समूह की 85 महिलाओं को दिया जा रहा विशेष प्रशिक्षण2.6 हज़ार

नोएडा: आपदा से निपटने के लिए स्वयं सहायता समूह की 85 महिलाओं को दिया जा रहा विशेष प्रशिक्षण

गौतमबुद्ध नगर में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने आपातकालीन परिस्थितियों और प्राथमिक उपचार के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया।