Friday, March 28, 2025
spot_img
Homeअन्यअशोक विहार में धूम-धाम से मनाया गया भगवान महावीर जन्म कल्याण महोत्सव

अशोक विहार में धूम-धाम से मनाया गया भगवान महावीर जन्म कल्याण महोत्सव

हर साल अशोक विहार का जैन समाज बड़ी ही धूम-धाम से भगवान महावीर का जन्मोत्सव मनाता है । इस बार भी पूरे हर्षोल्लास के साथ अशोक विहार दिगंबर जैन सोसाइटी ने इस महोत्सव का आयोजन किया । ये महोत्सव 17 अप्रैल से लेकर 20 अप्रैल तक चला और भगवान महावीर के इस जन्म कल्याण महोत्सव में अशोक विहार के समस्त जैन समाज ने जमकर हिस्सा लिया ।  इसके उपलक्ष्य में निःशुल्क मेडिकल कैंप, भव्य भजन संध्या और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। सबसे पहले रविवार 17 अप्रैल को अशोक विहार फेज़ 1 के डी-ब्लॉक स्थित महाराजा अग्रसेन भवन में फ्री मेडिकल कैंप लगाया गया। ये कैंप सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक चला और इसमें हार्ट, शुगर, ईसीजी, ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और आँखों के फ्री चेक अप की सुविधा उपलब्ध कराई गयी। फोर्टिस हॉस्पिटल, शालीमार बाग के डॉक्टर्स के सहयोग से इस कैंप का आयोजन किया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments