Sunday, September 8, 2024
spot_img
Homeराजनीतिस्वराज इंडिया ने रोहिणी में मेट्रो पीलर किये साफ़

स्वराज इंडिया ने रोहिणी में मेट्रो पीलर किये साफ़

दिल्ली के रोहिणी इलाके में स्वराज इंडिया होली के दिनों में सफाई अभियान चलाएगी और मेट्रो के पिल्लरों पर लगे सभी पोस्टर और प्रचार सामग्री को साफ़ करेगी। स्वराज अभियान का कहना है की दिल्ली के आम आदमी पार्टी सरकार और निगम में काबिज बीजेपी को सफाई से कोइ सरोकार नहीं है।
दिल्ली नगर निगम चुनाव की तैयारियों में लगे बीजेपी , आप और कांग्रेस नेताओं ने पोस्टर और बैनरों से मेट्रो की दीवारों और बिजली के खम्बो को पाट रखा है –ये नेता इनके माध्यम से बेशक बधाईयां दे रहे है लेकिन ” आप ” से ही अलग होकर बनी पार्टी स्वराज इंडिया इसे स्वच्छता अभियान का मखौल बता रही है और इन्हें साफ़ करने में लगी है। आज स्वराज इंडिया ने रोहिणी के मेट्रो पिलर पर लगे तमाम पर्चों और पोस्टरों को साफ़ करने का काम किया। स्वराज इंडिया पूरी रोहिणी में यह अभियान चला रही है और साथ ही बीजेपी और “आप ” को बेकार और गैर जिम्मेदार बता रही है।
इस वार्ड से निगम पार्षद और विधायक दोनों भाजपा से है। यहाँ से स्वराज अभियान को “आप ” के ही बागी कार्यकर्ताओं ने स्वराज अभियान के साथ हाँथ मिला कर चुनावी ताल ठोक दिया है। स्वराज इंडिया ऐसे ही स्वच्छता अभियान पुरे रोहिणी वार्ड में चलाएगी और भाजपा विधायक और पार्षद को चुनोती देगी। मेट्रो पिलर को साफ़ करने की मुहीम भी उसी का हिस्सा है। अब यह स्वछता अभियान जनता को कितना लुभाता है देखना अभी बाकी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments