Wednesday, April 9, 2025
spot_img
Homeअन्यगाजियाबाद में शुरु हुआ यातायात जागरूकता अभियान

गाजियाबाद में शुरु हुआ यातायात जागरूकता अभियान

ग़ाज़ियाबाद में यातयात जागरूक अभियान की शुरुवात हो चुकी है। ग़ाज़ियाबाद के एस एस पी वैभव कृष्ण ने हरी झंडी दिखा कर अभियान की शुरुवात की। अभियान के तहत जनता को ट्रैफिक के नियमों के बारे में जागरूक किया जायेगा। लोगों को जागरूक किया जायेगा कि वह शराब पी कर वाहन नही चलाये। दुपहिया वाहन चालक हेलमेट लगा के चले और तीन सवारी नही बैठाये। वही ग़ाज़ियाबाद के एस एस पी ने बताया कि ट्रैफिक पुलिस में काफी नई चीजें आई है जिससे ट्रैफिक को नियंत्रण करने में काफी सुधार आया है। जिला गाजियाबाद को जल्द ही ट्रैफिक और अतिक्रमण मुक्त कराने का पुरा प्रयास किया जा रहा है।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments