Tuesday, September 17, 2024
spot_img
Homeअन्यअबकी बार कांग्रेस सरकार के नारे के साथ मैदान में उतरी कांग्रेस...

अबकी बार कांग्रेस सरकार के नारे के साथ मैदान में उतरी कांग्रेस पार्टी

दिल्ली के कमान शीला दीक्षित को दिए जाने के बाद से कांग्रेस में उत्साह आया है और वह लोकसभा चुनावों में जीत का परचम लहराने के लिए पूरी ताकत से जुट गयी है। इसी कड़ी में  आदर्श नगर जिला कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मलेन में पहुंची शीला दीक्षित ने कार्यकर्ताओं से कहा की वे जनता के बीच घर घर जाएं और  कांग्रेस के कार्यकाल और बीजेपी और “आप ‘ सरकार का फर्क बताएं।उन्हें देश और दिल्ली के भविष्य देखकर वोट देने के अपील करें।इस सम्मेलन में नए संघठन प्रमुखों का अभिनंदन भी किया गया। इस मौके पर पहुंचे तीनो कार्यकारी अध्यक्ष देवेंद्र यादव , हारूनयुसूफ और राजेश लिलोठिया और महिला मोर्चा अध्यक्ष शर्मिष्ठामुखर्जी ने भी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया।रानी बाग़ इलाके में  हुए इस कार्यकर्ता सम्मलेन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने शिरकत की कार्यकर्ताओं में गज़ब का उत्साह दिखा जा रहा था। इस समारोह में एक डोक्युमेंट्री फिल्म के जरिये पंडित जवाहर लाल नेहरू से लेकर इंदिरा गाँधी, राजीव गाँधी और सोनिया गांधी के सफरनामे के साथ  यह दिखाने और बताने की भी कोशिस की गयी की जब जब कांग्रेस को कमजोर माना गया तब -तब कांग्रेस पूरी ताकत के साथ सत्ता में आयी और देश के विकास को नयी दिशा दी।अब राहुल गाँधी के नेर्तत्व में कांग्रेस फिर से अपना इतिहास दोहराने वाली है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments