Saturday, May 4, 2024
spot_img
Homeब्रेकिंग न्यूज़केजरीवाल का ऐलान, आम आदमी पार्टी लड़ेगी 2022 का यूपी विधानसभा चुनाव

केजरीवाल का ऐलान, आम आदमी पार्टी लड़ेगी 2022 का यूपी विधानसभा चुनाव

संवाददाता, दिल्ली दर्पण टीवी

नई दिल्ली।। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने  मंगलवार को ऐलान किया कि आगामी 2022 के यूपी विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी भी चुनाव लड़ेगी। केजरीवाल ने ऑनलाइन मीडिया ब्रीफिंग में बताया कि ‘पिछले आठ सालों में आप ने दिल्ली में तीन बार सरकार बनाई है। पंजाब में पार्टी मुख्य विपक्षी पार्टी बनकर उभरी है। अब आप पार्टी वर्ष 2022 में उत्तर प्रदेश विधासनभा चुनाव लड़ेगी और योगी आदित्यनाथ के  नेतृत्व वाली बीजेपी को परास्त कर यूपी में अपनी विजय पताका लहरायेगी।

केजरीवाल ने आरोप लगाते हुये कहा कि उत्तर प्रदेश में लगभग हर पार्टी ने अपनी सरकार चलाई, मगर सभी ने उत्तर प्रदेश के लोगों के साथ धोखा किया है। सभी पार्टियों ने जन-कल्याण के नाम पर यूपी की भोली-भाली जनता को दोनों हाथों से लूटा है। अपने शासन के दौरान इन नेताओं ने अपने घर भरने के सिवाय यूपी के लिए कुछ नहीं किया। आज छोटी-छोटी सुविधाओं के लिए भी यूपी के लोगों को दिल्ली क्यों आना पड़ता है। यूपी की जनता भी दिल्ली की तरह सुविधओं और कल्याण की हकदार है।

केजरीवाल ने जोर देते हुये कहा कि आज यूपी में सही और साफ नीयत वाली राजनीति की कमी है। ये केवल आम आदमी पार्टी ही दे सकती है। उत्तर प्रदेश को गंदी राजनीति और भ्रष्ठ नेताओं ने विकास से दूर रखा है। इसलिए दिल्ली में जो सुविधाएं लोगों को मिल रही है, वो यूपी में अभी तक नहीं मिलीं। उन्होंने कहा कि यूपी में आप की सरकार बनने पर वहां भी दिल्ली के विकास मॉडल को लागू करेंगे।

गौरतलब है कि “आप” के लिए यह एक बड़ा राजनैतिक कदम होगा, क्योंकि आम आदमी पार्टी पहली बार उत्तर प्रदेश जैसे किसी बड़े राज्य के विधानसभा चुनाव  में लड़ने का फैसला किया है। हालांकि आम आदमी पार्टी इससे पहले दिल्ली के अलावा, पंजाब, गोवा और हरियाणा में भी कुछ सीटों पर चुनाव लड़ चुकी है। दिल्ली में अपनी सरकार चला रही आम आदमी पार्टी को पंजाब में भी अच्छी सफलता मिली थी। अपने बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य और बिजली-पानी के फ्री फॉर्मूले की बदौलत 2020 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में ‘आप’ ने 70 में 62 सीटें जीतकर दिल्ली में तीसरी बार सरकार बनाने में कामयाबी हासिल की थी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments