Thursday, May 2, 2024
spot_img
Homeब्रेकिंग न्यूज़दिल्ली एमसीडी में पांच सीटों पर उपचुनाव वोटिंग 28 फरवरी को और...

दिल्ली एमसीडी में पांच सीटों पर उपचुनाव वोटिंग 28 फरवरी को और नतीजे 3 मार्च

डिम्पल भारद्वाज, संवाददाता


नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम की खाली हुई पांच सीटों के लिए उपचुनाव होने हैं। इसकी वोटिंग 28 फरवरी होगी। नतीजे 3 मार्च का आ जाएंगे। जिन वार्डो में उपचुनाव होने हैं उनमें उत्तरी दिल्ली नगर निगम की रोहिणी सी और शालीमार बाग नॉर्थ वार्ड हैं, जबकि पूर्वी दिल्ली नगर निगम के त्रिलोकपुरी, कल्याणपुरी और चैहान बांगड़ वार्ड पर उपचुनाव होंगे। इनमें से शालीमार बाग नॉर्थ महिला के लिए, जबकि त्रिलोकपुरी व कल्याणपुरी अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सीट हैं।  इन सभी पांच वार्डों पर सीधे तौर पर दिल्ली में सत्तासीन आम आदमी पार्टी का कब्जा था, लेकिन इस उप चुनाव में सीट किसके हाथ में आएगी यह देखने की बात होगी। वैसे इस उपचुनाव को अगले साल एमसीडी के चुनाव का सेमी फाइनल के नजरिए से देखा जा रहा है।


यह चुनाव उस समय में हो रहा जब एमसीडी के रवैये से दिल्ली की जनता दुखी है। साथ ही एमसीडी के कर्मचारी बकाए वेतन को लेकर सड़कों पर उतरे हुए हैं। दूसरी तरफ राजनीतिक स्तर पर बीजेपी और आम आदमी पार्टी के बीच फंड और भ्रष्टाचार को लेकर तलवारें खिंची हुई हैं।
बहरहाल, राज्य निर्वाचन आयुक्त एसके श्रीवास्तव व सचिव संदीप मिश्रा के अनुसार उपचुनाव के लिए एक फरवरी को अधिसूचना जारी होगी। इन सभी सीटों पर उम्मीदवार आठ फरवरी तक नामांकन करा सकेंगे। 10 फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 13 फरवरी नाम वापस लिया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि तीन मार्च को वोटों की गिनती होगी और उसी दिन परिणाम घोषित किए जाएंगे। इन सभी सीटों पर शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव करवाने के लिए सारी व्यवस्था कर ली गई है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस व अन्य की मदद ली जा रही है। यहां 13 मार्च को चुनाव की सभी प्रक्रिया खत्म हो जाए।

दिल्ली में होने वाले निगम उपचुनाव के लिए दिल्ली के तीनों बड़े दल आम आदमी पार्टी, भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस सक्रिय हो गए हैं। अभी इन सभी पांच वार्डों पर सीधे तौर पर दिल्ली में सत्तासीन आम आदमी पार्टी का कब्जा था, लेकिन इस चुनाव में सीट किसके हाथ में आएगी यह देखने की बात होगी। वहीं उपचुनाव को जीतने के लिए सत्ता पक्ष व विपक्ष ने अभी से तैयारियां तेज कर दी हैं। भाजपा, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस तीनों दल जल्दी ही उम्मीदवारों का एलान करने वाले हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments