Friday, May 3, 2024
spot_img
Homeब्रेकिंग न्यूज़तीन लड़को ने किया 2 लड़कियों के साथ दुष्कर्म, मामला दर्ज

तीन लड़को ने किया 2 लड़कियों के साथ दुष्कर्म, मामला दर्ज

प्रियंका आंनद, संवाददाता

नई दिल्ली। पूरा देश जहां कोरोना की महामारी से जुझ रहा है तो वही दुसरी ओर सामाजिक अपराध भी रुकने का नाम नही ले रहे है। आपको बता दे कि मूल रुप से बिहार में रहने वाली युवती अपनी दो सहेलियों के साथ वजीराबाद में रहती थी। शुक्रवार को ईद के मौके पर युवती ने अपनी सहेलियों के साथ मिलकर जश्न मनाने का सोचा जिसके बाद पर युवती अपनी दो सहेलियों के साथ बाइक पर सवार हो कर पटौदी की ओर चली गयी। रास्ते में एक स्कोपिर्यो गाड़ी में तीन अवारा ल़डको ने उनका पीछा करना शुरु कर दिया और गाडी उनकी बाइक के आगे लगा दी।

आपको बता दें की पहले तो जबरन इन सभी लड़कियों का मोबाइल फोन और उनके पैसे छिन लिए। उसके बाद लडकियों को डरा धमका कर गाड़ी में बैठाया और गांव जुडोल के पास एक खेत में ले जा कर उनके साथ दुष्कर्म भी किया। सभी लड़कों ने दोनों युवतियों के साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद उन लडकियों को गुरुग्राम के एक मॉल के पास छोड़कर चले गए।

महिला थाना मानेसर की एस एच ओ पूनम हुड्डा का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जगह जगह छापे मारे जा रहे है और उनकी पहचान भी हो गयी है। साथ ही घटनास्थल का मुआवना भी किया जा चुका है ताकी आरोपियों को जल्द से जल्द सजा दी जा सके और पीड़ित का मेडिकल भी किया गया है। हमारी यह पूरी कोशिश है कि जल्द ही आरोपियों को उनके किए की सज़ा दी जाए और पीड़ित को इंसाफ दिया जा सके।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments