Thursday, May 2, 2024
spot_img
Homeराजनीतियोग महोत्सव-2022 का आयोजन

योग महोत्सव-2022 का आयोजन

नई दिल्ली के विज्ञान भवन में दिनांक 13 मार्च को मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग

संस्थान,आयुष मंत्रालय,
भारत सरकार ने योग महोत्सव-2022 का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्रियों, प्रतिष्ठित गणमान्य व्यक्तियों, प्रमुख योग गुरुओं और योग
विशेषज्ञों ने शिरकत की। कार्यक्रम की शुरुआत शंखनाद और सरस्वती वंदना से हुई। केंद्रीय मंत्रियों और राज्य के दो मुख्यमंत्रियों और अन्य विशिष्ट अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

श्री सर्बानंद सोनोवाल, माननीय केंद्रीय आयुष मंत्री, बंदरगाह,जहाजरानी और जलमार्ग, भारत सरकार, योग महोत्सव-2022 के उद्घाटन के लिए मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने मानव जीवन में योग के महत्व को समझाया और कहा कि “योग कल्याण और उपचार का मार्ग है। यह हमारे शरीर और दिमाग दोनों को फिट रखता है। केंद्रीय मंत्री श्री सर्बानंद सोनोवाल ने आह्वान किया कि आइए हमसब योग से जुड़ें और भारत की परंपरागत विरासत और मानवीय मूल्यों को बढ़ावा दें।”

यह भी पढ़ें- दिल्ली के बॉर्डरों पर फिर धरने पर लौटेंगे किसान

केंद्रीय आयुष मंत्री श्री सर्बानंद सोनोवाल ने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि विश्व में शांति स्थापित करने के उद्देश्य के लिए शांति के लिए उनके मंत्रालय ने योग को एक भारतीय ब्रांड के रूप में स्थापित करने और “एक भारत श्रेष्ठ भारत” के आदर्श वाक्य को बढ़ावा देने के लिए पहल की है।

माननीय केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव ने प्रधानमंत्री के उत्कृष्ट नेतृत्व की प्रशंसा करते कहा कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विशाल अनुभव
के कारण हम कोविड-19 से छुटकारा पाने में सक्षम हो पाए।

डॉ. मुंजपारा महेंद्रभाई कालूभाई, माननीय केंद्रीय आयुष और महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री ने भी योग महोत्सव-2022 के उद्घाटन समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। डॉ. महेंद्रभाई ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि योग स्वस्थ जीवन जीने का एक पारंपरिक तरीका है। योग शारीरिक, मानसिक और सामाजिक स्वास्थ्य सुनिश्चित करता है।

माननीय केंद्रीय विदेश और संस्कृति राज्य मंत्री श्रीमती मीनाक्षी लेखी ने भी इस योग महोत्सव- 2022 में भाग लिया। उन्होंने कहा कि इस समय पूरी दुनिया को स्वास्थ्य और पर्यावरण का ध्यान रखने की जरूरत है। इसके
लिए योग के अलावा और कोई उपाय नहीं है।

इस अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि हरियाणा योग आयोग की स्थापना करने वाला भारत का पहला राज्य है। राज्य सरकार हरियाणा के कुरुक्षेत्र में 100 एकड़ क्षेत्र में एक
आयुष विश्वविद्यालय स्थापित करने की प्रक्रिया में है।

इस अवसर पर सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने सिक्किम में कृतुंगा झील के पास राष्ट्रीय योग और ध्यान संस्थान स्थापित करने का प्रस्ताव रखा। उन्होंने कहा, यह एक वैश्विक संस्था होगी जो योग के बारे
में ज्ञान प्रदान करेगी।उन्होंने यह भी बताया कि योग सिक्किम के स्कूली पाठ्यक्रम का हिस्सा है और लगभग 500 शिक्षक इन सेवाओं को प्रदान कर रहे हैं।

आयुष मंत्रालय के सचिव वैद्य राजेश कोटेचा ने योग के महत्व को बताते हुए कहा कि योग आज एक अंतरराष्ट्रीय ब्रांड बन गया है।उन्होंने घोषणा की कि हाल के एक सर्वेक्षण ने साबित हो गया है कि योग व्यायाम से बेहतर है।योग हमें प्रकृति की ओर ले जाता है।यही कारण है कि सिक्किम सरकार अपने राज्य में जैविक खेती को निरंतर बढ़ावा दे रही है।

मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान के निदेशक डॉ. ईश्वर वी. बसावराद्दी ने बड़ी कुशलता से पूरे समारोह की अगुवाई की और बताया कि आयुष मंत्रालय ने मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान के तत्वावधान में एक अभियान भी शुरू किया है: 13 मार्च, 2022 से 21 जून, 2022 के बीच 100 दिन, 100 शहर और 100 संगठन
योगा करेंगे। साथ ही साथ 75 ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थलों पर योग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।डॉ. बसावराद्दी ने उत्साहित होकर बताया कि
यह आयोजन योग को दुनिया का सबसे बड़ा अभियान बनाने का एक प्रयास है।

पूज्य स्वामी चिदानंद सरस्वती, अध्यक्ष, परमार्थ निकेतन, ऋषिकेश भी योग महोत्सव-2022 में पधारे और समारोह की सफलता के लिए अपना आशीर्वाद
दिया।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक एक्शन मैन और दूरदर्शी व्यक्तित्व हैं। हम भाग्यशाली हैं कि अब हमारे पास एक दूरदर्शी प्रधानमंत्री है, जो काफी मेहनती और राष्ट्र के लिए समर्पित है।

कार्यक्रम में श्री बी.एस. पंथ, सिक्किम सरकार के पर्यटन कैबिनेट मंत्री, श्री प्रमोद कुमार पाठक, आयुष के विशेष सचिव, श्री विक्रम सिंह
निदेशक, आयुष और कई अन्य योग गुरु, विभिन्न संगठनों के अधिकारी और प्रतिनिधि उपस्थित थे। उद्घाटन समारोह के अंत में दो तकनीकी सत्र भी हुए,
जिसमें योग विशेषज्ञों ने अपने विचार व्यक्त किए।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा यूटयूब चैनल दिल्ली दपर्ण टीवी (DELHI DARPAN TV) सब्सक्राइब करें।

आप हमें FACEBOOK,TWITTER और INSTAGRAM पर भी फॉलो पर सकते हैं

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments