Friday, September 20, 2024
spot_img
Homeअन्यपाकिस्तानी सीमा हैदर के पति ने कहा -  नहीं हुआ उनका तलाक 

पाकिस्तानी सीमा हैदर के पति ने कहा –  नहीं हुआ उनका तलाक 

पबजी खेलते-खेलते भारत के सचिन को दिल बैठी पाकिस्तान की सीमा ने तीन देशों की सीमाएं पार की और भारत पहुंची। यहां आखिरकार उसे जेल मिली है और अब पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। यहां आने पर उसने कई दावे किए थे जो अब उसके पाकिस्तानी पति का एक वीडियो सामने आने के बाद गलत साबित हो रहे हैं। जानिए उसके पति ने क्या कहा है…


ग्रेटर नोएडा । प्यार कब, कैसे और किससे हो जाए यह कोई नहीं कह सकता। यह बात पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर पर सटीक बैठती है जिसे पबजी गेम खेलते हुए भारत के सचिन से प्यार हो गया।

प्यार भी ऐसा कि उसके लिए सीमा पाकिस्तान की अपनी सारी संपत्ति बेचकर तीन देशों की यात्रा कर भारत के उत्तर प्रदेश राज्य में स्थित ग्रेटर नोएडा पहुंच गई। हालांकि भारत और पाकिस्तान के बीच कैसे रिश्ते हैं यह सब जानते हैं जिसके बाद सीमा जेल में है और उसकी जांच चल रही है।

भारत आने पर सीमा ने कई तरह के दावे किए थे, जिसमें से कई दावों पर सवाल उठ रहे हैं क्योंकि सीमा के पाकिस्तानी पति का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में सीमा के पति गुलाम हैदर ने कई खुलासे किए हैं…

सीमा के पति का वीडियो वायरल

पबजी गेम के जरिये ग्रेटर नोएडा में रहने वाले युवक सचिन के संपर्क में आकर उसने मिलने के लिए भारत आ गई पाकिस्तानी महिला सीमा गुलाम हैदर पूर्व में पाकिस्तान में प्रेम विवाह कर चुकी है।

पहली लव स्टोरी भी मिस्ड कॉल से हुई थी शुरू

सऊदी अरब में रह रहे सीमा के पति गुलाम हैदर जखरानी ने सोशल मीडिया पर बयान जारी कर कहा है कि उन्होंने सीमा रिंद से प्रेम विवाह किया था। उस दौरान परिवार के लोग शादी के लिए राजी नहीं थे।

कुछ समय बाद रिंद बिरादरी ने उनकी शादी को स्वीकार किया था। प्रेम विवाह करने से पहले गुलाम हैदर व सीमा चार महीने तक फोन पर संपर्क में रहे थे और प्यार की शुरुआत मिस्ड कॉल से हुई थी। दोनों के चार बच्चे हैं।

पहले ऑटो चलाते थे गुलाम हैदर, कभी नहीं हुआ कोई विवाद

गुलाम हैदर जखरानी ने कहा कि वह पाकिस्तान के कराची में आटो चलाते थे। उनके सीमा के संबंध मधुर थे। कभी दोनों में कोई विवाद नहीं हुआ।

वर्ष 2019 में वह मजदूरी करते सऊदी अरब चले गए। उनकी पत्नी ने भारत जाने के लिए घर बेच दिया और अपने साथ सभी आभूषण लेकर चली गई।

समाचार पत्र से पता चला भारत की जेल में है पत्नी

उनको समाचार से पता चला कि उनकी पत्नी वर्तमान में भारत की जेल में बंद है। गुलाम ने कहा है कि उनका पत्नी से तलाक नहीं हुआ है।

यह है पूरा मामला

पाकिस्तान की रहने वाली चार बच्चों की मां सीमा गुलाम हैदर की पबजी खेलते दौरान ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में रहने वाले सचिन से दोस्ती हुई। दोनों एक दूसरे से प्रेम करने लगे। सचिन व सीमा सात दिन तक नेपाल में रहे।

सचिन से शादी करने के लिए सीमा पाकिस्तान से भारत आ गई। इसके लिए उसने पाकिस्तान से दुबई और फिर वहां से नेपाल का फ्लाइट का टिकट कराया।

नेपाल से बस में सवार होकर 13 मई को सीमा रबूपुरा आ गई। यहां वह डेढ़ महीने तक अवैध रूप से रही। जानकारी होने पर पुलिस ने तीन जुलाई को सीमा, उसके प्रेमी सचिन व सचिन के पिता नेत्रपाल को गिरफ्तार किया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments