Sunday, May 5, 2024
spot_img
Homeअन्यDelhi assembly Special Session : देश की रक्षा करने वाले नहीं, धंधेबाज...

Delhi assembly Special Session : देश की रक्षा करने वाले नहीं, धंधेबाज हैं पीएम मोदी : केजरीवाल 

मणिपुर दरिंदगी पर पीएम की चुप्पी पर सवाल खड़े किये दिल्ली के मुख्यमंत्री ने 

दिल्ली विधानसभा के विशेष सत्र में बोले अरविंद केजरीवाल 

चरण सिंह राजपूत 

नई दिल्ली। जब भी देश पर कोई आपदा आती है। जब भी देश के लोगों को प्रधानमंत्री की जरुरत होती है। जब भी देश में कहीं हिंसा होती है तो प्रधानमंत्री चुप्पी साध लेते हैं। देश को धंधेबाज प्रधानमंत्री चाहिए या फिर देश की सुरक्षा करने वाला। यह बात दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा के विशेष सत्र में बोलते हुए कही। उन्होंने कहा बीजेपी के विधायक इसलिए सदन छोड़कर चले गए क्योंकि उनको मणिपुर मामले से कोई लेना देना नहीं है। केजरीवाल का कहना है कि यह सोच दिल्ली के बीजेपी विधायकों की ही नहीं है। बल्कि प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और बीजेपी के बड़े नेताओं की है। 

उन्होंने कहा कि मणिपुर में 6500 एफआईआर दर्ज की  गईं। 4000 घर जला दिए गए। 6000 लोग बेघर कर दिए गए। 150 से  ज्यादा लोगों की जान चली गई। 350  धार्मिक स्थल जला दिए गए पर प्रधानमंत्री चुप्पी साधे रहे। उन्होंने कहा असम राइफल और मणिपुर पुलिस के बीच खुलेआम झगड़ा हो गया। गोलाबारी हो गई। पूरी दुनिया के अंदर भारत की थू थू हो रही है।अमेरिका में चर्चा हो रही है। मणिपुर में दो बेटियों को निर्वस्त्र कर परेड करा दी गई। निर्वस्त्र महिलाओं की परेड का वीडियो भी वायरल हुआ पर पीएम मोदी चुप रहे। 

मणिपुर में महिलाओं के साथ दरिंदगी हो रही है और मुख्यमंत्री बीरेन सिंह कहते हैं यह यहां तो रोज ही हो रहा है और प्रधानमंत्री चुप हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जनता के लिए पिता के समान होता है। बेटियों के साथ यदि गलत काम हो रहा है तो पीएम को बोलना नहीं चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की याद जनता को तब आती है जब सारा सिस्टम फेल होने जाता है। 

उन्होंने कहा कि मोदी धंधे वाले पीएम हैं। चीन ने हमारे सैनिकों की जान ली और पीएम ने उसे रिवार्ड देते हुए उसका बिजनेस बढ़ा दिया। उन्होंने कहा कि पीएम चुप क्यों हैं। चीन को आंख तो दिखाएं। कूटनीति करो। इश्क मत करो। उन्होंने अडानी मामले में हिंडनबर्ग रिपोर्ट की भी चर्चा की। जांच की बात भी न कर सके। लाखों निवेशकों का पैसा डूब गया। 

उन्होंने कहा कि जनता जानना चाहती है कि 13 लाख करोड़ के बैंकों के कर्ज चंद पूंजीपतियों के माफ क्यों कर दिए। उन्होंने कहा कि इन लोगों ने नीरव मोदी को भगा दिया। मेहुल चौकसी को भगा दिया और  ललित मोदी को भगा दिया। विजया माल्या को भगा दिया। उन्होंने यह भी कहा कि रिजर्व बैंक बता रहा है कि देश में  16  हजार विफुल विलफुल डिफॉल्टर हैं। मतलब वे कर्ज चुका सकते हैं पर चूका नहीं रहे हैं। उन लोगों को जेल में क्यों नहीं डाला जाता। 

उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री अजय टेनी के बेटे जीप चढ़ाकर किसानों की हत्या कर दी पर अजय टेनी का नहीं हुआ। मणिपुर के साथ ही हरियाणा में हिंसा हुई पर मोदी चुप रहे। अभी कैग ने 17000 करोड़ रुपए के घोटाले का पर्दाफास किया है। जो सड़क 18  करोड़ प्रति किलोमीटर से बननी चाहिए थी वह सड़क 250 करोड़ रुपए प्रति किलोमीटर के हिसाब से बना दी गई। उन्होंने कहा कि जनता नरेंद्र मोदी को कमजोर और अहंकारी पीएम के रूप में देख रही है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments