Tuesday, October 22, 2024
spot_img
Homeअन्यMission Lok Sabha : अब राहुल गांधी की फ़्लाइंग किस पर बवाल 

Mission Lok Sabha : अब राहुल गांधी की फ़्लाइंग किस पर बवाल 

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने  स्पीकर को पत्र लिखकर की राहुल गांधी की शिकायत 

दिल्ली दर्पण ब्यूरो 

नई दिल्ली। इसे राहुल गांधी की आदत कहें या फिर रणनीति कि 2018 में अविश्वास प्रस्ताव के दौरान चर्चा के दौरान राहुल गांधी के आंख मारने पर बवाल मच गया था तो इस बार फ़्लाइंग किस पर। दरअसल स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी को अमेठी लोकसभा सीट से हराया है। 

दरअसल बीजेपी सांसदों ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर अभद्र इशारा करने का आरोप लगाते हुए स्पीकर को पत्र लिखकर उनकी शिकायत की है, जिसमें कहा गया कि राहुल गांधी ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की ओर अभद्र इशारा किया है।  लोकसभा सचिवालय के सूत्रों के अनुसार सदन के भीतर अमर्यादित व्यवहार विचाराधीन है और सभी से बात कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। 
इस मामले पर सदन में स्मृति ईरानी ने कहा कि जिनको आज मुझसे पहले वक्तव्य देने का अधिकार दिया गया उन्होंने जाते-जाते एक अभद्र इशारा किया। उन्होंने कहा कि ये केवल एक स्त्री द्वेषी व्यक्ति ही हो सकता है जो उस संसद में संसद की महिला सदस्यों के रहते हुए फ्लाइंग किस दे। ऐसे गरिमा विहीन आचरण को इस देश के सदन में कभी नहीं देखा गया। उनका इशारा राहुल गांधी की ओर था। 

 क्या कहा स्मृति ईरानी ने ?

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि राह चलते सुना था कि औरतों को वो लोग जो कानून का उल्लंघन करते हैं वे इस प्रकार के अभद्र टिप्पणियां अथवा अभद्र संकेत देते हैं. ये नहीं पता था कि गांधी परिवार के संस्कार में भी एक संस्कार यह भी है। 

स्पीकर को लिखे पत्र में  क्या कहा?

लोकसभा अध्यक्ष को दिए गए बीजेपी की 20 महिला सांसदों के हस्ताक्षर वाले शिकायत पत्र में कहा गया है कि हम आपका ध्यान आज सदन में केरल के वायनाड से सांसद राहुल गांधी से संबंधित एक घटना की ओर दिलाना चाहती हैं। उक्त सदस्य ने अभद्र आचरण प्रदर्शित किया और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को लेकर अभद्र भाव भंगिमा प्रदर्शित की जब वह सदन को संबोधित कर रही थी। 

बीजेपी की महिला सांसदों ने मांग की कि सदस्य (राहुल) के ऐसे अभद्र आचरण के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए, जिन्होंने न केवल सदन में एक महिला सदस्य को अपमानित किया है, बल्कि इस सदन की गरिमा को कम किया है। शिकायत पत्र पर हस्ताक्षर करने वाली महिला सांसदों में केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे, दर्शना जरदोश, अन्नपूर्णा देवी सहित पार्टी सांसद रेखा वर्मा, देवश्री चौधरी, संघमित्रा मौर्य, अपराजिता सारंगी, प्रतिभा भौमिक आदि शामिल हैं। 

बीजेपी सांसदों का यह दावा 

केंद्रीय मंत्री और बीजेपी सांसद शोभा करंदलाजे ने दावा किया कि पहली बार यह  हो रहा है कि संसद के एक सदस्य संसद के अंदर किसी महिला के सामने फ्लाइंग किस दे रहे हैं। सभी महिला सदस्यों को फ्लाइंग किस देकर राहुल गांधी सदन से चले गए। वे क्या नेता हैं? हमने आज स्पीकर को शिकायत की है। 

“सीसीटीवी फुटेज देखकर कार्रवाई की जाए”

शोभा करंदलाजे ने कहा कि हमने मांग की है कि सीसीटीवी फुटेज देखकर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। ये एक सदस्य का अनुचित और अशोभनीय व्यवहार है. वहीं बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद ने दावा करते हुए कहा कि वह फ्लाइंग किस देते हैं। राहुल गांधी को क्या हो गया है? वहां सदन में इतनी सारी महिलाएं बैठी हैं. उनमें कोई शिष्टाचार नहीं है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments