Sunday, May 19, 2024
spot_img
Homeअपराधदिल्ली कांग्रेस को झटका- पूर्व विधानसभा प्रत्याशी व पूर्व जिला अध्यक्ष हरिकिशन...

दिल्ली कांग्रेस को झटका- पूर्व विधानसभा प्रत्याशी व पूर्व जिला अध्यक्ष हरिकिशन जिंदल की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत 

दिल्ली दर्पण ब्यूरो 

दिल्ली। दिल्ली कांग्रेस नेता हरि किशन जिंदल की आज सुबह सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी। घटना आज सुबह करीब सात बजे की है। रोहिणी सेक्टर 14 ,प्रशांत विहार के निवासी किशन जिंदल प्रतिदिन नियमित रूप से प्रातः सैर करने अपने घर के पास ही पार्क जाया करते थे।  आज भी जब वे पार्क से वापस आ रहे थे तो एक कार ने उन्हें हिट किया। यह टक्कर इतनी भयावह थी की उनके सर को गहरी चोट आयी। उन्हें पास के रोहिणी स्थित अंबेडकर हॉस्पिटल जे जाया गया जहाँ उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

हरिकिशन जिंदल कांग्रेस की टिकट से वज़ीर पुर विधान सभा का चुनाव भी लड़ चुकें है। दो बार दिल्ली नगर निगम में मनोनीत निगम पार्षद भी रहे है। जिंदल काफी  समय तक आदर्श नगर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भी रहे है। अभी भी स्व. जिंदल लोकसभा चुनाव में बेहद रूप चांदनी चौक लोक सभा में कांग्रेस के जनसम्पर्क अभियान में लगे हुए थे। अभी कांग्रेस उम्मीदवार जयप्रकाश अग्रवाल के नामांकन दाखिल करने के दौरान दिल्ली दर्पण टीवी से उन्होंने बात की तो तो इस चुनाव को लेकर वे काफी उत्साहित नजर आ रहे थे। हर परिस्थितियों में खुश रहना जिंदल को जिंदादिल इंसान बनाती थी।  

उनके निधन से कांग्रेस के बड़े बड़े नेता भी स्तब्ध है। जैसे ही यह खबर उन्हें मिले उनके घर और अस्पताल उनके नजदीकी मित्रों और कांग्रेस नेताओं आकर अपना दुःख व्यक्त किया। उनके निधन से कांग्रेस ने एक ऐसा कर्मठ कार्यकर्ता खो दिया जो हर हाल में कांग्रेस को समर्पित नजर आता था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments