Sunday, September 29, 2024
spot_img
Homeदिल्ली NCRदिल्ली में गर्मी का कहर, मौसम विभाग ने दिया रेड अलर्ट

दिल्ली में गर्मी का कहर, मौसम विभाग ने दिया रेड अलर्ट

नई दिल्ली, 18 जून 2024। दिल्ली में गर्मी का कहर अपने उफान पर है। दिन में पारा 50 कर रहा है। अब मौसम विभाग ने दिल्ली में लू को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। अगले 3 दिन तक देश की राजधानी में गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं हैं।

देश की राजधानी दिल्ली में जमकर गर्मी पड़ रही है। अगले दिन दिन दिल्ली वालों पर भारी पड़ने वाले हैं। दिल्ली में लगातार पारा 45 से 50 डिग्री सेल्सियस रह रहा है। पिछले 35 दिन से दिल्ली में पारा 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे नहीं गया है। आने वाले दिनों में भी फिलहाल राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। जिसको देखते हुए ही मौसम विभाग की ओर से रेड अलर्ट जारी किया गया है। पहले ही मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया था, लेकिन अब हालात और भी बिगड़ गए हैं और रेड अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के मुताबिक, 19 जून तक पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, बिहार और उत्तर प्रदेश में लू चलने की आशंका है। वहीं 18 जून तक हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, झारखंड और जम्मू के कुछ हिस्सों में हीटवेव का सितम जारी रहने के आसार हैं। हालांकि, गुरुवार को तूफान के चलते तापमान में गिरावट आएगी। इसके बाद प्री-मानसून की बारिश राहत दे सकती है। आने वाले तीन दिनों तक दिल्ली में आसमान साफ रहने, गर्म हवाएं चलने, भीषण गर्मी, रात में गर्मी रहने और तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments