Friday, June 28, 2024
spot_img
Homeअपराधशिकारी खुद बने शिकार, दिल्ली में चाकूबाजी से हुआ डबल मर्डर, नाबालिक...

शिकारी खुद बने शिकार, दिल्ली में चाकूबाजी से हुआ डबल मर्डर, नाबालिक सहित दो की मौत से मची सनसनी

नई दिल्ली, 22 जून 2024। दिल्ली के वजीरपुर में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। यहां शिकारी खुद शिकार बन गए। बताया जा रहा है की कत्ल करने आए दो लोगों को मौत के घाट उतार दिया गया जिसमे से एक नाबालिक भी था।
राजधानी दिल्ली में डबल मर्डर की वारदात सामने आई है। दिल्ली के वजीरपुर इंडस्ट्रियल इलाके में शुक्रवार देर रात दो शव मिलने से हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि अनुज उर्फ इल्ला को तीन लोग मारने आए थे। तीन में से दो लोगों को मौके पर ही इल्ला के लोगों ने चाकुओं से गोदकर मौत के घाट उतार दिया।
घटना के अनुसार नॉर्थ-वेस्ट दिल्ली के जेलरवाला बाग इलाके में दो लोग रंजिश में कुछ लोगों को मारने पहुंचे थे लेकिन वहां जाने के बाद हालात बदल गए। वहां पर इन दोनों पर वो युवक भारी पड़ गए और चाकूबाजी में इन दोनों की मौत हो गई।जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। अस्पताल ले जाने पर इन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
डबल मर्डर की ये वारदात अशोक विहार थाने की है। वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस ने डबल मर्डर मामले पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस को शक है कि डबल मर्डर के पीछे आपसी रंजिश है।
अशोक विहार पुलिस ने हत्या समेत संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मुख्य आरोपियों की तलाश कर रही है। आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments