Sunday, September 29, 2024
spot_img
Homeदिल्ली NCRकौन हैं राऊज एवेन्यू कोर्ट की जज न्याय बिंदु जिन्होंने ईडी की...

कौन हैं राऊज एवेन्यू कोर्ट की जज न्याय बिंदु जिन्होंने ईडी की नीयत पर उठाया था सवाल?

नई दिल्ली, 26 जून 2024। जिस जमानत के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में अब तक धक्के खा रहे हैं और इसका अब तक इंतजार कर रहे हैं। वही जमानत राऊज एवेन्यू कोर्ट की जज ने बस एक दिन की सुनवाई में कैसे दे दी थी। इतना ही नहीं ईडी की नियत पर सवाल भी उठाया गया था? कौन है वो जज? यही सवाल सबके मन में उठा रहा होगा। इसका जवाब यहां पढ़िए।
तीन महीने से जेल में बंद अरविंद केजरीवाल को न सिर्फ एक सुनवाई जमानत दे दी बल्कि ईडी को नसीहत भी दी कि जांच एजेंसी को तत्पर एवं निष्पक्ष होना चाहिए ताकि यह आभास हो सके कि एजेंसी द्वारा प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों का भी पालन किया जा रहा है। ईडी की कई दलीलें अदालत को जांच एजेंसी के खिलाफ यह निष्कर्ष निकालने के लिए बाध्य करती है कि वह बिना पक्षपात के काम नहीं कर रही है। उनका ये फैसला एक दिन भी नही टिक पाया और हाईकोर्ट ने उनके फैसले पर रोक लगा दी। उसके बाद से लोग जानना चाह रहे हैं कि वो जज कौन हैं और उनको इतनी जल्दी क्यों थी अरविंद केजरीवाल को जमानत देने की।
जमानत देने वाली राऊज एवेन्यू कोर्ट की जज का नाम है न्याय बिंदु। न्याय बिंदु राउज एवेन्यू कोर्ट की विशेष न्यायाधीश हैं। उन्होंने ही सीएम अरविंद केजरीवाल को जमानत देने का फैसला सुनाया था। वह इससे पहले उत्तर-पश्चिम जिले की रोहिणी कोर्ट में जज थीं। वहां उन्होंने वरिष्ठ सिविल जज के रूप में कार्य किया। द्वारका कोर्ट में भी वह वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश के रूप में कार्य कर चुकी हैं। जज न्याय बिंदु को दीवानी और फौजदारी कानून का ज्ञान है। वो सिविल और क्रिमिनल दोनों ही तरह के कानून से अच्छी तरह वाकिफ हैं। उनके सामने पेश होने वाले वकीलों का कहना है कि उन्हें कानून की बहुत अच्छी समझ है। अपने छोटे से करियर में वह सिविल और क्रिमिनल दोनों तरह के मामलों को देख चुकी हैं। पर अब उनपर यह सवाल जरूर उठ रहे है कि आखिर उनका अरविंद केजरीवाल को आनन फानन जमानत देने का कारण क्या था? ईडी पर सवाल उठाने का कारण क्या था? उनका फैसला हाई कोर्ट को क्यों गलत लगा?

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments