Friday, September 20, 2024
spot_img
Homeदिल्ली NCRदिल्ली की भलस्वा डेरी के आशियानों पर संकट, कोर्ट के डेमोलेशन के...

दिल्ली की भलस्वा डेरी के आशियानों पर संकट, कोर्ट के डेमोलेशन के आदेश पर लोगों का प्रदर्शन

दिल्ली दर्पण एक्सक्लूसिव
नई दिल्ली, 8 अगस्त 2024। दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ भलस्वा डेयरी के लोग जमकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इसके चलते इलाके में भारी दहशत है। विरोध प्रदर्शन के लिए लोग सड़कों पर उतरे रहे हैं। आखिर क्या है पूरा मामला? इसका जिम्मेदार कौन है? और सबसे बड़ा सवाल कि कैसे बचेंगे गरीब लोगों क आशियाने?

दिल्ली हाईकोर्ट ने भलस्वा डेयरी में किए गए अवैध निर्माणों को ढहाने का आदेश दिया है। तभी से दिल्ली की बड़ी डेयरियों में शुमार भलस्वा डेयरी के लोग बीते कुछ दिनों से बेघर होने के डर के साये में जी रहे हैं। दिल्ली हाई कोर्ट के इस आदेश के विरोध में लोगों ने तख्तियां, बैनर और पोस्टर हाथों में लेकर मार्च निकाला और बेघर न किए जाने की मांग के साथ सरकारी आदेश के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारी लोगों ने सरकार से मांग की है कि उनके घरों को तोड़कर उन्हें बेघर न किया जाए, अगर सरकार ऐसा नहीं कर सकती तो फिर उन्हें फांसी पर लटका दे। प्रदर्शकारियों ने सरकार को आत्मदाह की चेतावनी भी दी है।

इसमें पशुपालन और व्यापार करने वाले लोगों ने हिस्सा लिया। काफी संख्या में महिलाएं और बुजुर्ग भी पहुंचे। प्रदर्शनकरियों ने उनके घर ने तोड़े जाने की मांग को लेकर गुर्जर चौक को जाम कर दिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments