Friday, September 20, 2024
spot_img
Homeराजनीतिआतिशी कैबिनेट में सुल्तानपुरी विधायक मुकेश अहलावत नया चेहरा होंगे

आतिशी कैबिनेट में सुल्तानपुरी विधायक मुकेश अहलावत नया चेहरा होंगे

21 को शपथ लेंगी आतिशी

नई दिल्ली। दिल्ली की नई मख्यमंत्री आतिशी 21 सितंबर को पद की शपथ लेंगी। उनकी कैबिनेट में केजरीवाल सरकार के सभी चारों मंत्रियों को दुबारा से मंत्रीपद दिया जा रहा है। इनमें गोपाल राय कैलाश गहलोत सौरभ भारद्वाज और इमरान हुसैन मंत्री होंगे। चारों मंत्री केजरीवाल कैबिनेट का भी हिस्सा रहे हैं।


इनके अलावा सुल्तानपुरी से विधायक मुकेश अहलावत आतिशी कैबिनेट में नया चेहरा होंगे। पहली बार विधायक बने मुकेश सरकार में अनुसूचित जाति का प्रतिनिधित्व करेंगे। केजरीवाल कैबिनेट में राजकुमार आनंद इस वर्ग मेंआते थे।


कैबिनेट में अभी भी एक स्थान खाली है। पार्टी में इसके लिए मंथन चल रहा है। संभावना है कि शपथ ग्रहण से पहले इस पद के लिए नाम का भी कर दिया जाए।
अरविंद केजरीवाल ने बीते मंगलवार को एलजी को अपना इस्तीफा सौंपा था और आतिशी ने सरकार बनाने का दावा पेश किया था।


आतिशी सरकार कितने दिन रहेगी कहा नहीं जा सकता। केजरीवाल महाराष्ट्र और झारखंड के साथ चुनाव कराने की मांग कर चुके है। अगर ऐसा होता है तो दिल्ली के चुनाव भी जल्दी हो सकते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments