Tuesday, October 22, 2024
spot_img
Homeदिल्ली NCRDelhi में Yamuna नदी में जहरीले झाग की परत, 2024 Chath Mahaparv...

Delhi में Yamuna नदी में जहरीले झाग की परत, 2024 Chath Mahaparv को लेकर Artificial घाट का विकल्प

संजीव गुप्ता,दिल्ली दर्पण टीवी

दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण का कहर अब yamuna नदी में भी देखने को मिल रहा है जहां कालिंदी कुंज बैराज के पास बहने वाली यमुना नदी पूरी तरह से जहरीले झाग के कारण प्रदूषित हो चुकी है जोकि आने वाले छठ महापर्व में दिल्ली वासियों के लिए पूजा अर्चना करने में एक बड़ी दिक्कत बन कर सामने आ सकता है।

प्रदूषण के कारण Yamuna नदी में जहरीली झाग की परत

हर वर्ष सर्दियां के महीनो में राजधानी दिल्ली पूरी तरह से वायु प्रदूषण की चपेट में आ जाती है जिस कारण दिल्ली के आसमान में प्रदूषण की धुंध साफ़ देखने को मिलती है और हर वर्ष यह प्रदूषण दिल्ली में बहने वाली यमुना नदी तक भी पहुंच जाता है जिसकी वजह से यमुना नदी में अमोनिया एसिड के कारण जहरीली झाग की परत बनने लगती है और पूरे पानी को ही अपने साथ प्रदूषित कर देती है। बहराल ये यमुना नदी लगातार राजनीती का एक अहम् मुद्दा रही है ऐसा लग रहा है फिर एक बार इस मुद्दे को राजनीती से जोड़ा जा रहा है

Yamuna किनारे का दौरा करने पहुंचे केन्द्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा

यमुना नदी के किनारे का दौरा करने पहुंचे केन्द्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने आम आदमी पार्टी के सयोजक अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री आतिशी पर निशाना साधते हुए कहा दिल्ली में आम आदमी पार्टी लगभग साढ़े 9 साल से सत्ता में है जिसके मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवल है,पिछले तीनों चुनावों में केजरीवाल और उनके नेताओं ने कहा यमुना नदी मैली है उसके प्रदूषण की बात पर सवाल उठाए, 2015 में वादा किया था कि यमुना जी को साफ करेंगे चाहे छठ का पर्व हो या अन्य त्यौहार , मै खुद इसमें डुबकी लगाऊंगा और दिल्ली वासियों को इसमें स्वच्छ स्नान कराऊंगा, आज जमुना जी का हाल जो है उसकी पूरी जिम्मेदारी केजरीवाल की है, इसमें 1000 करोड़ो रुपए क्लीनिंग के नाम पर इकट्ठा किया वो केवल बड़े बड़े केजरीवाल के होर्डिंग के लिए खर्चा किया गया है

Delhi में छठ महापर्व और घाट की दूरी

कालिंदी कुंज बैराज के पास बने यमुना घाट में पूर्वांचल के ज्यादातर लोग छठ के समय अधिक मात्रा में इस स्थान पर छठ महापर्व को मनाते थे परन्तु पानी के दूषित होने के बाद वह छठ पर्व मनाना तो दूर वहा खड़ा होना मुश्किल हो गया है ऐसे में दिल्ली वालों को छठ पूजा के समय कृत्रिम घाट को ही एक विकल्प के तौर पर इस्तेमाल करना पड़ता है, वही उम्मीद इस वर्ष भी छठ को लेकर जताई जा रही है, हालांकि दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने पहले ही 1000 कृत्रिम छठ घाट के निर्माण का ऐलान कर दिया था ताकि दिल्ली वालो को पर्व बनाने में कोई समस्या न आए

  • Yamuna के होते हुए Artificial Ghat पर महापर्व

दिल्ली वालों की बदनसबी है कि यमुना नदी के होते हुए भी उन्हें छठ पूजा जैसा महापर्व आर्टिफिशियल घाट बनाकर मनाना पड़ रहा हैं , चुनाव से पहले यमुना नदी सभी पार्टियों के घोषणा पत्र का अहम् मुद्दा होती है जिसमे पहले यमुना को साफ करने के वादे जरूर किए जाते हैं मगर सर्दियां आते आते हर साल यमुना का हाल बद से बद्तर हो ही जाता है, बदहाल अंत में ये मात्र राजनीती मुद्दा बनकर ही रह जाता है ऐसे में दिल्ली वासियों का समाधान कब हो पाएगा यह कह पाना अभी मुश्किल है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments