Sunday, March 23, 2025
spot_img
Homeअन्यCM रेखा गुप्ता ने गृह-वित्त अपने पास रखा, शपथ के 4 घंटे...

CM रेखा गुप्ता ने गृह-वित्त अपने पास रखा, शपथ के 4 घंटे बाद विभागों का बंटवारा

  • अंशु ठाकुर, दिल्ली दर्पण टीवी

दिल्ली में भाजपा सरकार के शपथ के साढ़े 4 घंटे के बाद ही मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया गया। CM रेखा गुप्ता ने गृह और वित्त मंत्रालय अपने पास रखा है।

अरविंद केजरीवाल को नई दिल्ली सीट से हराने वाले प्रवेश वर्मा को डिप्टी CM बनाया गया है। उन्हें शिक्षा, परिवहन और PWD की जिम्मेदारी दी गई है। प्रवेश CM की रेस में सबसे आगे चल रहे थे। वहीँ मनजिंदर सिंह सिरसा को स्वास्थ्य, शहरी विकास, उद्योग मंत्रालय सौपा गया है l रवींद्र कुमार इंद्राज को समाज कल्याण, एससी/एसटी मामले, श्रम मंत्रालय का कारभार सौपा गया ल वहीँ कपिल मिश्रा को जल, पर्यटन, संस्कृति मंत्रालय की ज़िम्मेदारी दी गयी है l
आशीष सूद की बात की जाए तो राजस्व, पर्यावरण, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्रालय दिया गया है l पंकज कुमार सिंह को कानून, विधायी मामले, आवास मंत्रालय दिया गया है.

सूत्रों के मुताबिक, नई सरकार में रोहिणी से चौथी बात जीते वरिष्ठ भाजपा नेता विजेंद्र गुप्ता को विधानसभा स्पीकर और मुस्तफाबाद से विधायक मोहन सिंह बिष्ट को डिप्टी स्पीकर बनाया जा सकता है।
विभागों के बंटवारे की आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है। संभवत: नई सरकार इस पर एक-दो दिन में फैसला ले सकती है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments