Monday, April 14, 2025
spot_img
Homesocial mediaदिल्ली में बढ़ता तापमान चिंता का विषय, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की...

दिल्ली में बढ़ता तापमान चिंता का विषय, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की गाइडलाइन्स

अंशु ठाकुर, दिल्ली दर्पण टीवी

मौसमी उतार चढ़ाव के अब गर्मी अपने पांव पसारने लगी है. धीरे धीरे न्यूनतम और अधिकतम दोनों ही तापमान में वृद्धि होने लगी है. दिन में गर्मी की चुभन भी काफी बढ़ गई है. हालांकि इस बीच रविवार को तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे और सोमवार को इससे ऊपर जा सकता है.

रविवार को डेली का न्यूनतम तापमान 18.5 डिग्री दर्ज़ किया गया है. दिन का तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। आसमान साफ ही रहेगा। तेज धूप भी खिली रहेगी।

इससे पहले, शनिवार को सुबह से ही तेज और शुष्क हवाएं चली। अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिनभर तपती धूप से लोगों का बुरा हाल है। रात का तापमान 20 से 22 डिग्री सेल्सियस के बीच में बना रहेगा।

आइएमडी के अनुसार हीट वेव का प्रकोप अगले तीन तक रहेगा। इन दिनों अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा। अगले चार से पांच दिनों तक बारिश या बादल छाने की कोई संभावना नही हैं, लेकिन तापमान 1 से 2 डिग्री सेल्सियस नीचे आएगा। पारा में कमी आने के बाद भी गर्मी से कोई राहत नहीं मिलेगी। इसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने गाइडलाइन जारी की है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 6 से 9 अप्रैल तक गर्मी से कोई राहत नहीं मिलेगी। इन दिनों तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। वहीं 10 और 11 अप्रैल को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रहेगा। वहीं इन दिनों न्यूनतम तापमान में कोई खास सुधार देखने को नहीं मिलेग। गर्मी का प्रकोप निरंतर जारी रहेगाी।

उधर, दिल्ली की वायु गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में बनी हुई है। रविवार को सुबह नौ बजे दिल्ली का एयर क्वालिटी इडेक्स 198 रिकॉर्ड किया गया। इसे मध्यम श्रेणी में रखा जाता है। एनसीआर के शहरों में भी हवा मध्यम से खराब श्रेणी में चल रही है। पूर्वानुमान है कि हाल फिलहाल इसमें बहुत अधिक बदलाव नहीं होगा।
इससे पहले शनिवार को प्रदूषण सामान्य स्तर पर बना रहा। पिछले कुछ दिनों से प्रदूषण खराब स्थिति में न पहुंचने से लोगों को राहत है। नोएडा शहर का एक्यूआई 110 और ग्रेटर नोएडा का 177 दर्ज किया गया। जोकि सामान्य श्रेणी में रहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments