Tuesday, April 30, 2024
spot_img
Homeराजनीतिये बनेंगे त्रिपुरा के मुख्यमंत्री

ये बनेंगे त्रिपुरा के मुख्यमंत्री

राजनीति – 18 फरवरी 2018 को हुए त्रिपुरा चुनावो में मिली ऐतिहासिक जीत के बाद बीजेपी ने सरकार चलाने की जिम्मेदारी बिप्लव कुमार देव को दी है। विधायक दल की बैठक में फैसला हुआ कि बिप्लव कुमार देव आने वाले त्रिपुरा के मुख्यमंत्री होंगे। बिप्लव कुमार की मौजूदी में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने इसकी जानकारी पार्टी द्वारा आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में दी। साथ ही जिश्नु देव बर्मन उपमुख्यमंत्री पद का कार्य भार पर रहेंगे। चुनाव के बाद बीजोपी माणिक सरकार की तरह किसी साफ सुथरी छवि वाले व्यक्ती को लाना चहाती थी और उन्हें मिला बिप्लव कुमार देव फिर क्या था उनके नाम पर मुहर लग गई। बिप्लव को बीजेपी के लोकप्रिय चेहरे के तौर पर जाना जाता है। लोकसभा चुनाव के दौरान उन्हें प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी दी जा चुकी है। अमित शाह की रणनीति को बिप्लव ने जमीनी स्तर पर कामयाब बनाया। विधानसभा चुनाव में उन्हें वनमालीपुर विधानसभा सीट से उम्मीदवार घोषित किया गया था।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments